खेल

जोन स्तरीय स्पर्धा में प्रतिभागी दिखा रहे दमखम

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढिया ओलाम्पिक की जोन स्तरीय स्पर्धा 15 अक्टूबर से शुरू हो  गई ।स्पर्धा में पारंपरिक खेलों में ग्रामीण व नागरीय क्षेत्र के प्रतिभागी दमखम लगा रहे है। जोन स्तरीय खेल स्पर्धा में 8 ग्राम पंचायतों  को मिलाकर कर जोन बनाया गया है। नगर निगम एवं ग्राम पंचायतों में रस्साकशी, कबड्ड़ी, खो-खो, गिल्ली, पिट्ठुल, कंचा, आदि 14 पारंपरिक खेलों में बच्चे युवा बुजुर्ग सहित महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन  रविवार को उदयपुर जनपद के खम्हरिया, बासेन आदि पंचायतों में जोन स्तरीय हुआ।

छात्तीसगढिया ओलम्पिक पारंपरिक खेलों के लिए लोगों को एक मंच देने का काम कर  रहा है। यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में उत्साह से भाग ले रहे हैं। इस आयोजन से पारंपरिक खेल जो हाशिये पर चले गए थे उन्हें नवजीवन मिल रहा है। जोन स्तरीय प्रतियोगिता 20 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधि भी शामिल होकर प्रतिभागियों का हौसला आफजाई कर रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image