खेल

ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता, चयन प्रतियोगिता 17 को

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता 2021-22 में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल के गठन के लिए आगामी 17 जून शुक्रवार को सरदार वल्लभ पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में चयन प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

राज्य शासन के विभाग/कार्यालय में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ियों को चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निर्देशित करने का आग्रह किया गया है। शासकीय कर्मचारी एवं शिक्षक एलबी जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है, वे भी सीधे चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक संगठनों, पुलिस, स्वायत निकायों, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक कर्मचारी, आकस्मिक, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पात्र नहीं है।

Leave Your Comment

Click to reload image