निशानेबाजी में अनीश और सिमरनप्रीत कौर की मिश्रित जोड़ी ने जीता रजत पदक
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निशानेबाजी में भारत के अनीश और सिमरनप्रीत कौर बराड की मिश्रित जोड़ी ने कल काहिरा में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल परिसंघ विश्व चैम्पियनशिप राइफल/पिस्टल में रजत पदक जीता।
25वीं रेपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम प्रतियोगिता के फाइनल में यह जोडी यूक्रेन की यूलिया कोरोस्टिलोवा और मैक्सिम होरोडिनेट्स से 14-16 से हार गई। प्रतियोगिता में अभी तक भारत ने दस स्वर्ण, छह रजत और दस कांस्य पदक सहित कुल 26 पदक जीते हैं।

