सात्विक और चिराग की जोड़ी ने पुरुष डबल्स का खिताब जीता
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पेरिस में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष डबल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में इस जोड़ी ने चीन-ताइपेई के लू चिंग याओ और यांग पो हान की जोड़ी को लगातार सेटों में 21-13, 21-19 से हराया। फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में पहली बार भारतीय जोड़ी ने पुरुष डबल्स का खिताब जीता है।
पुरुष सिंगल्स के फाइनल में मौजूदा विश्व और ओलिम्पिक चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सन ने अपने ही देश के रास्मस गेम्के को 21-14, 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत से एक्सेल्सन 21 फाइनल मुकाबलों में से 16 मुकाबले जीतकर पुरुषों के वर्ल्ड टूर के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जापान के केन्तो मेमोटा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 21 में से 15 फाइनल मुकाबले जीते हैं।

