खेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जहीर खान को समझ नहीं आई रोहित शर्मा की कप्तानी, बताई बड़ी खामी

 

सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Zaheer Khan Questions Rohit Sharma: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से भारतीय टीम को करीबी मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद टीम पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्वकप में यह भारत की पहली हार है। ऐसे में इस हार के बाद ना सिर्फ टीम के प्रदर्शन बल्कि कप्तान रोहित शर्मा के फैसलों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि रोहित शर्मा बतौर कप्तान अपने संसाधनों का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। वह अपनी योजना को ठीक से बना नहीं पा रहे हैं।

भारत ने मौका गंवाया
जहीर खान ने कहा कि आप मैच में ऐसी स्थिति में थे जहां से आपको मैच को लीड करना चाहिए था और मैच को जीतना चाहिए था। इसी वजह से मैं निराश हूं, बाकी सब चीजें ठीक हैं। जब आपको पता होता है कि आपने क्या किया। आपने मैच को खुद हाथ से जाने दिया। आपने वहां से मैच को हाथ से जाने दिया, दक्षिण अफ्रीका को मैच में आने का मौका दिया और अंत में वह मैच जीते।

अच्छी स्थिति में होकर भी छोड़ा मैच
10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 94 रन बनाने थे, दक्षिण अफ्रीका की टीम पर अच्छा खासा दबाव भी उस वक्त था। मिलर और मारक्रम बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसे में इस हालात में इस तरह की पिच पर कोई भी टीम जो गेंदबाजी कर रही है वह आगे होगी। इस जगह से किसी भी टीम को मैच को बचाना चाहिए थे। टीम इंडिया ने शुरू के 10 ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने ना हर क्षेत्र में निराश किया। दक्षिण अफ्रीका को हमने मैच में आने दिया, हमे इसपर सच में सोचने की जरूरत है।

रोहित सहज नहीं दिखे
ऐसी स्थिति में खास तौर पर किसी गेंदबाज पर भरोसा दिखाना काफी अहम होता है। मुझे ऐसा लगा कि रोहित अपने संशाधनों को सही से इस्तेमाल नहीं कर सके, वह गेंदबाजो को एक खास मौके पर इस्तेमाल करने को लेकर फंसते नजर आए। अर्शदीप सिंह को शुरू में ही तीन ओवर कराने चाहिए थे, लेकिन रोहित को लगा आखिर के ओवर में कौन गेंदबाजी करेगा। लिहाजा मुझे लगता है कि कुछ चीजों में रोहित शर्मा सहज नहीं दिखे। वह सही फॉर्मूला तलाशते नजर आए।
 
भारत को मिली थी हार
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लेकिन भारतीय टीम महज 133 रन ही बना सकी। वहीं जब दक्षिण अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करने के लिए आई तो 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के 40 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर गए थे। बावजूद इसके भारत को इस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। क्रिकबज के कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व क्रिकेट अजय जडेजा ने कहा कि भारतीय टीम 133 रन ही बना सकी, ऐसे में मैच को जीतने का बेहतरीन मौका भारत के पास था जब 40 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिरे। बतौर कप्तान आपको बता होता है कि आपका बेहतर खिलाड़ी कौन है उस दिन का, अर्शदीप जब गेंदबाजी में वापस आए तो उस वक्त तक मैच निकल चुका था।

Leave Your Comment

Click to reload image