T20 WC : राहुल-सूर्यकुमार की तेज तर्रार पारी ने जिम्बाब्वे को किया ढेर...
मेलबोर्न/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मैदान मेलबोर्न क्रिकेट मैदान में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त दी है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी ने जिम्बाब्वे को ढेर कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत सुपर-12 के आखिरी मैच में एमसीजी के मैदान पर जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 8 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टेबल टॉपर के तौर पर खत्म किया है।
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य था लेकिन पूरी टीम केवल 115 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की तरफ से सर्वाधिक 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने केएल राहुल के अर्धशतक और सूर्यकुमार यादव की 61 रन की तेज तर्रार पारी के दम पर 186 रन बनाए थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
वेस्ले मधेवीरे, क्रेग इर्विन (कप्तान), रेजिस चकाबा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, टोनी मुनयोंगा, रियान बर्ल, तेंदई चतारा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
हेड टू हेड में भारत और जिम्बाब्वे
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत और जिम्बाब्वे पहली बार एक दूसरे से खेलेगी। लेकिन T20I मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 7 बार T20I में भिड़ी है। 5 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है जबकि केवल 2 बार जिम्बाब्वे की टीम जीती है।

