खेल

नीदरलैंड से मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कही ये बड़ी बात ...

 स्पोर्ट्स (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका टीम टी-20 विश्व 2022 से बाहर हो गई, लेकिन टीम के लिए सबसे चिंतनीय विषय यह हो गया कि उन्हें ये हार नीदरलैंड से मिली। 

बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच टी-20 विश्व कप सुपर 12 का 40वां मुकाबला कल रविवार एडिलेड ओवल में खेला गया। इस मैच के शुरु होने से पहले सभी को यह लग रहा था कि साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल का टिकट आसानी से जीत लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, डच टीम ने प्रोटियाज को 13 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।

नीदरलैंड से मिली इस हार के बाद साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गई। इस हार के बाद अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा है अब वह कप्तानी और टीम में अपनी भूमिका को लेकर सोचेंगे। साथ ही आपको बता दें कि टेम्बा बावुमा टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म से लगातार जूझ रहे थे।

कप्तान टेम्बा बावुमा ने बयान में कहा कि, यह काफी मुश्किल समय रहा है। इस पर विचार करना है कि टीम के भीतर कप्तान के रूप में मेरी भूमिका क्या है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मुझे सोचना है। मैं इसके बारे में संबंधित लोगों से बात करूंगा।

इसके अलावा बावुमा ने कहा कि हमें देखना होगा कि साउथ अफ्रीका के कोच के रूप में कौन आता है। आम तौर पर, जब आपके पास इस तरह के बदलाव एकाएक करते हैं तो इसके परिणाम अलग हो सकते हैं। हो सकता है कि वे कोई नया लीडर ढूंढे, जो उनके विजन और खेल शैली को आगे ले जा सके। लेकिन इस समय अगर मैं इन सबके बारे में सोचूं तो अब यह इमोश्नल हो जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image