आर्यना सबलेंका ने दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयातेक को हराया
फोर्ट वर्थ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आर्यना सबालेंका ने शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी इगा स्वियातेक के चोटी की 10 खिलाड़ियों के खिलाफ 15 मैचों से चले आ रहे विजय अभियान पर रोक लगाकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका ने तीन सेट तक चले मुकाबले में स्वियातेक को 6-2, 2-6, 6-1 से हराया। इगा स्वियातेक ने कैरोलिन गार्सिया को 6.3, 6.2 से हराया था। स्वियातेक ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
फाइनल में सबालेंका का सामना कैरोलिन गार्सिया से होगा, जिन्होंने मारिया सक्कारी को 6-3, 6-2 से हराया है। फ्रांस की छठी रैंकिंग की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया पांच साल में पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल में जगह बना पाई हैं। गार्सिया ने दारिया कासातकिना को रोमांचक राउंड रॉबिन मुकाबले में हराकर हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। गार्सिया ने इस मुकाबले की शुरुआत अमेरिका की 18 साल की कोको गॉफ को 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर की थी।

