पांच दिवसीय जोन स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता का सचिव राजवाड़े ने किया शुभारंभ
इसमें बिलासपुर जोन के दस तकनीकी महाविद्यालय भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में वेटनरी पॉलीटेक्निक सूरजपुर के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश संस्था के खेलकूद प्रभारी अवधेश सिंह व समस्त व्याख्याता उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रिकेट मैच किरोडीमल शासकीय पॉलीटेक्निक रायगढ़ व विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर के मध्य मुख्य अतिथि के उपस्थिति में आरंभ हुआ। जिसमें अम्बिकापुर की टीम विजेता रही साथ ही शा.पॉ. सूरजपुर तथा शा. पो. कोरिया के बीच हुए मैच में शा.पो. कोरिया की टीम व शा. पॉ. अम्बिकापुर व शा.पॉ, जॉजगीर के बीच हुये मैच में अम्बिकापुर की टीम विजयी रही। तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्वायज (सिंगल) में शा.पा. सूरजपुर, शा.प. रायगढ़, शा.पॉ. अम्बिकापुर, बिलासपुर की टीम, ब्वायज (डबल्स) में बिलासपुर, शा.पॉ. सूरजपुर, शा.प. अम्बिकापुर. शा.पा. रायगढ़ की टीम गल्र्स (सिंगल) में शा.प. अधिकापुर बिलासपुर, अम्बिकापुर बिलासपुर की टीम गल्र्स (डबल्स) में बिलासपुर, शा. पो. अम्बिकापुर, बिलासपुर की टीम विजयी रही।

