खेल

रूद्री मिनी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत धमतरी के रूद्री स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का बुधवार से आगाज हुआ। दो दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के तहत आज पहले दिन कबड्डी और खो-खो के प्रतिभागियां ने हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी विकासखण्ड के 12 जोन के 94 राजीव युवा मितान क्लब के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 55 टीम कबड्डी के और 65 टीम खो-खो के शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर, खूबलाल ध्रुव, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती गूंजा साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image