खेल

बाबर और रिजवान ही नहीं शाहीन अफरीदी भी कर रहे बैटिंग की प्रैक्टिस, जानें फाइनल जीतने की क्या है टीम की रणनीति ...

 सिडनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुट गई है. विश्व कप का फाइनल इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 13 नवंबर को खेला जाएगा. पाकिस्तान की टीम मेलबर्न पहुंच गई है जहां यह हाइवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. बाबर आजम एंड कंपनी के लिए शुक्रवार को वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन रखा गया. पाकिस्तान टीम ने सुबह जमकर नेट प्रैक्टिस की. इस दौरान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बैटिंग की बजाए बॉलिंग का अभ्यास करते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराते हुए नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ेंगी. शाहीन अफरीदी कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की गेंदों का डटकर सामना करते हुए शानदार स्ट्रोक्स लगा रहे हैं.

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image