दक्षिण कोरिया के दागू में भारतीय निशानेबाज की टीम ने स्वर्ण पदक जीता
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण कोरिया के दागू में भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता, किरण अंकुश जाधव और रूद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल की टीम ने एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं महिलाओं में मेहुली घोष, इलावेनिल वलारिवान और मेघना सज्जनहार की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

