स्काई स्टेडियम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। Ravi Shastri praised Hardik Pandya (हार्दिक पांड्या): भारत और न्यूजीलैंड सीरीज का पहला टी-20 मुकाबला आज बारिश के कारण नहीं खेला जा सका। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच अब रविवार 20 नवंबर को खेला जाना है। आपको बता दें कि टी 20 विश्वकप मुकाबले में भारत की हुई दुर्दशा की वजह से टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी खास करके कप्तान रोहित शर्मा लोगों के निशाने पर हैं। फिलहाल न्यूजीलैंड सीरीज पर क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट की कप्तानी हार्दिक पांड्या को दी गई है और लोगों को उनमें भारत के सफलतम कप्तानों में से एक कपिल देव की छवि नजर दिखाई पड़ने लगी है।
'कपिल देव की तरह हार्दिक पांड्या जैसा कप्तान हो'
वैसे भी हार्दिक का प्रदर्शन टी20 विश्वकप में काफी कमाल का रहा है। स्काई स्टेडियम में श्रृंखला के उद्घाटन के मौके पर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने जमकर हार्दिक की तारीफ की और कहा कि जब आपकी टीम में कपिल देव की तरह हार्दिक पांड्या जैसा कप्तान हो तो आपके टीम की मनोबल अपने आप ऊपर उठ जाता है, वो टीम के लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं, जिसे देखकर अन्य लोगों को भी अच्छा करने की इच्छा जागृत होती है।
'मुझे याद है जब कपिल देव कैप्टन थे..'
शास्त्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 'मुझे याद है जब कपिल देव कैप्टन थे, उन्हें देखकर अपने आप में जोश बढ़ जाता था। मैं तो बेसब्री से हार्दिक की कप्तानी देखने के लिए मैच का इंतजार कर रहा हूं।'
'खिलाड़ियों का कप्तान'
तो वहीं टीम इंडिया के वेरी वेरी स्पेशल कोच यानी कि वीवीएस लक्ष्मण ने भी हार्दिक पांड्या 'खिलाड़ियों का कप्तान' कहा था। वह एक शानदार नेता है, हमने देखा है कि उन्होंने आईपीएल में क्या किया है। मैंने आयरलैंड से उनके साथ समय बिताया है।'
टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर
गौरतलब है कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां वो टी20 मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 मैच सीरीज का कैप्टन हार्दिक पांड्या को बनाया गया है तो वहीं वनडे की कप्तानी शिखर धवन को दी गई है।
वनडे सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर को होगा
वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर को होगा, दूसरा वनडे 27 और तीसरा और आखिरी वनडे 30 नवंबर को खेला जाएगा। आज पहला टी 20 रद्द हो चुका है, अब दूसरा मैच T 20 मैच 20 नवंबर को होने वाला है, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है।