मनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मनिका बत्रा एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। बैंकॉक में, क्वार्टर-फाइनल में मनिका ने चीनी ताइपे की चेन सु-यू को 4-3 से हराया। सेमी-फाइनल में मनिका का मुकाबला कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

