जिलास्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के दूसरे दिन संखली, फुगड़ी, बिल्लस व बाटी खेलों का हुआ आयोजन
कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 2022-23 के दूसरे दिन भी खिलाडिय़ों में बेहतर खेल का जज्बा दिखा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में विकासखंड बैकुण्ठपुर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल खरवत में आयोजित किए जा रहे खेलों में क्लब, जोन और विकासखंड स्तरों में विजित खिलाडिय़ों में जिलास्तर पर भी जीत हासिल करने उत्साह देखने को मिल रहा है। खेल अधिकारी ने बताया कि आज संखली, फुगड़ी, बिल्लस तथा बाटी (कंचा) का आयोजन किया गया था, जिसमें महिला व पुरूष दोनों वर्ग में 0 से 18 वर्ष, 18-40 वर्ष व 40 से अधिक आयुवर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
खेलों में विजेताओं की सूची :
संखली में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड सोनहत, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर की टीम ने जीत हासिल की। इसी प्रकार कंचा में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड सोनहत, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर की टीम विजित रही। फुगड़ी में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर ने प्रतियोगिता जीती, इसी प्रकार बिल्लस में 0 से 18 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर के चरचा तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 18 से 40 वर्ष में पुरुष वर्ग में विकासखंड सोनहत तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर, 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर तथा महिला वर्ग में विकासखंड बैकुण्ठपुर ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता के आगे चरण के लिए नाम दर्ज कराया।

