खेल

IND vs NZ T-20 : बारिश के कारण ड्रॉ हुआ आज का मैच, भारत ने अपने नाम की सीरीज...

 नेपियर/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा मैच टाई घोषित कर दिया गया है। बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया था, जिसके बाद इसमें डकवर्थ लुईस नियम लागू किया गया। टीम इंडिया अब इस सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमा चुकी है, तीन मैच की सीरीज में पहला मैच भी बारिश की वजह से धुल गया था।



बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब उसे शुरुआती झटके लगे और स्कोर 75-4 हो गया। इस बीच बारिश आई और उसने पूरा गेम पलट दिया। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है और ऐसा ही यहां पर हुआ है। इसी वजह से मैच रद्द न होकर टाई घोषित किया गया। मैच जब रुका था, उस वक्त DLS के चार्ट के मुताबिक भारत को 75 रन चाहिए थे और टीम इंडिया का स्कोर इतना ही था, ऐसे में मैच टाई हुआ।

डीएलएस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। बारिश की वजह से दोबारा मैच नहीं होने और डीएलएस पर टाई होने पर सुपरओवर का इस्तेमाल नहीं होता है। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

पहला मैच बारिश से पूरी तरह धुल गया था। तब टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे मैच को टीम इंडिया ने 65 रन से अपने नाम किया था। तीसरा टी20 टाई रहा। टीम इंडिया की यह न्यूजीलैंड पर उसके घर में लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले 2020 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में कीवी टीम को उसके घर में टी20 सीरीज मे 5-0 से हराया था।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image