खेल

फीफा फुटबॉल विश्‍वकप में स्‍वि‍टजरलैंड ने कैमरून को एक-शून्य से हराया

 कतर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कतर में फीफा फुटबॉल विश्‍वकप में ग्रुप-एच मे उरूग्‍वे और दक्षिण कोरिया के बीच मैच गोल रहित ड्रॉ रहा। इससे पहले ग्रुप-जी में स्‍वि‍टजरलैंड ने कैमरून को एक-शून्य से हरा दिया है। विश्व में पंद्रहवें नंबर की टीम स्‍वि‍टजरलैंड को 43वें स्थान पर मौजूद कैमरून ने जबरदस्त टक्कर दी। बेहद रोमांच से भरे इस मुकाबले में कैमरून ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में पांच बार गोल करने का प्रयास किया और दो दमदार टारगेट शॉट लगाए, लेकिन स्विट्जरलैंड ने सारे प्रयास विफल किए।

पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड के ब्रील एमबोलो ने 48वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। फुटबॉल प्रेमियों को आज रात दो बड़े मुकाबले रात में देखने को मिलेंगे। ग्रुप-एच मे रात साढ़े नौ बजे क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल का मुकाबला घाना से होंगा। ग्रुप-जी में देर रात साढ़े बारह बजे शीर्ष वरीयता प्राप्त ब्राजील की टीम का सामना सर्बिया से होगा। नेमार की अगुवाई में ब्राजील की बेहद युवा टीम मैदान पर उतरेगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image