खेल

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए 18 सदस्‍यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हॉकी इंडिया ने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए 18 सदस्‍यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 29 जुलाई से बर्मिघम में होंगे। भारत इंग्‍लैड, कनाडा, वेल्‍स और घाना के साथ पूल बी में है। भारत 31 जुलाई को घाना के विरुद्ध अपने अभियान की शुरूआत करेगा। पिछले वर्ष ओलंपिक गेम्‍स में एक ऐतिहासिक कांस्‍य पदक जीतने के लिए भारतीय टीम का नेतृत्‍व करने वाले मनप्रीत सिंह कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 में अपनी टीम का नेतृत्‍व करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image