आखिर कब सुधरेगा ऋषभ पंत का खेल, सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे सवाल
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की खराब फॉर्म वनडे क्रिकेट में भी जारी है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच ऑकलैंड में उन्होंने एक बार फिर सबको निराश किया है। वहीं इस दौरान पंत महज 23 गेंदो पर महज 15 र cgन ही बना पाए और उन्हें लोकी फर्ग्युस ने आउट कर दिया। खराब फॉर्म के कारण उन्हें फैंस लगातार सोशल मीडिया पर खरीखोटी सुना रहे हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच में रिषभ पंत फिर से फेल हो गए। दो विकेट गिरने के बाद बैटिंग करने पहुंचे रिषभ पंत पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन वे अपना विकेट नहीं संभाल पाए और लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। रिषभ पंत के इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट फैंस का सब्र भी जवाब दे गया और सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। क्रिकेट फैंस का कहना है कि रिषभ पंत को आखिर बार-बार चांस क्यों दिया जा रहा है। रिषभ पंत ने टी20 वर्ल्डकप में कुछ खास नहीं किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी वे फेल रहे थे।

