इमरान ख्वाजा बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के डिप्टी चेयरमैन
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इमरान ख्वाजा को फिर से उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। मौजूदा समय में इमरान बोर्ड के एसोसिएट सदस्य निदेशक पद पर कार्यरत हैं। ख्वाजा को जुलाई 2022 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में फिर से चुना गया था। वे पहली बार 2008 में ICC के लिए चुने गए थे और 2017 से डिप्टी चेयरमैन के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इससे पहले 12 नवंबर को न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले को दो साल के कार्यकाल के लिए आईसीसी के चेयरमैन के रूप में फिर से चुना गया था। जिम्बाब्वे के तवेंगवा मुकुहलानी के नाम वापस लेने के बाद बार्कले को निर्विरोध चुना गया था। उन्हें नवंबर 2020 में आईसीसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

