कैमरून और सर्बिया ने 3-3 से ड्रॉ खेलकर अपनी उम्मीद कायम रखी
कतर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फीफा फुटबॉल विश्वकप में ग्रुप-एच में घाना ने दक्षिण कोरिया 3-2 से हरा दिया है। दक्षिण कोरिया की ओर से चो ग्युसुंग ने दो गोल किये। वहीं घाना की तरफ से कुदुस मोहम्मद ने दो और मोहम्मद सेलिसू ने एक गोल किया। इससे पहले सर्बिया और कैमरून का मुकाबला तीन-तीन गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।
ग्रुप-जी के मुकाबले में सर्बिया की ओर से स्ट्राहिंजा पैवलोविच, सेरगेज मिलिनकोविच-सेविच और एलेक्सेंडर मित्रोविच ने गोल किये। कैमरून की ओर से जीन-चार्ल्स कैसटेलेटो, विनसेंट अबुबकर और एरिक मैक्सिम चौपो-मोटिंग ने गोल किये। ग्रुप-जी में रात साढ़े नौ बजे ब्राजील का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। ग्रुप-एच में रात साढ़े 12 बजे पुर्तगाल और उरुग्वे की टीम आमने-सामने होंगे।

