खेल

भारतीय क्रिकेट टीम ने संजू सैमसन को फिर किया इग्नोर...

 क्राइस्टचर्च (छत्तीसगढ़ दर्पण)। क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में एक बार फिर संजू सैमसन (Sanju Samson) को शामिल नहीं किया गया है। वहीं इससे पहले उन्हें दूसरे मैच में भी मौका नहीं मिला था उनकी जगह ऋषभ पंत और दीपक हुड्डा को मौका दिया गया था। साथ ही संजू को टीम में न देख कर फैंस काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर बीसीसीआई और कप्तान शिखर धवन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

 

बता दें कि, हालांकि, हैमिल्टन में दूसरे मुकाबले के दौरान भी संजू की जगह पंत और दीपक हुड्डा को मौका मिला था। हालांकि, ये मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस बार फिर निर्णायक मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं संजू के फैंस इस बात की उम्मीद लगाए हुए थे कि आखिरी वनडे में वो संजू सैमसन को खेलते हुए देखेंगे। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। फैंस ने सोशल मीडिया पर कई मीम्स और अपने रिएक्शन शेयर किए हैं। गौरतलब है कि, पहले मुकाबले में संजू को मौका दिया गया था जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, उस दौरान उन्होंने 38 गेंदों पर 36 रन बनाए थे।

 

 

 संजू सैमसन और भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस लगातार उन्हें टीम में लिए जाने की मांग उठा रहे हैं लेकिन अब देखना यह होगा कि आखिर क्रिकेट सेलेक्शन कमेटी इस पर विचार करती है या अगली बार फिर बिना फॉर्म वाले ऋषभ पंत को ही मौका दिया जाएगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image