बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच रद्द
दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है।
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए 47.3 ओवर में 219 रन ही बना सकी जिसमे वॉशिंगटन सुंदर ने 51 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। वहीँ न्यूजीलैंड ने इस स्कोर का पीछा करते हुए 18 ओवर में 1 विकेट के नुक्सान में 104 रन बनाये पर बारिश के काऱण खेल को रद्द करना पड़ा।

