खेल

कलेक्टर ने बैठक में संभागीय ओलंपिक की तैयारी के दिए निर्देश

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे व अतिरिक्त कलेक्टर  एन.आर. साहू के  के मार्गदर्शन में  कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सभाकक्ष में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय आयोजन के संबंध में अधिकारियों की बैठक हुई। इस  बैठक में  उन्होंने आयोजन की सभी आवश्यक तैयारीयां निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

राजधानी में 13 व 14 दिसंबर को कियाराजधानी में 13 व 14 दिसंबर को किया जाएगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन 

 
 

राजधानी में  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय खेलों का आयोजन 13 व  14  दिसंबर को  किया जाएगा। इसके अलावा  संभाग स्तरीय खेल का उद्घाटन एवं समापन समारोह नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में ही  किया जाएगा। सभी प्रकार के खेलों का आयोजन राजधानी  के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, नेताजी सुभाष स्टेडियम और सप्रे शाला के मैदान में किया जाएगा।

 
 

प्रतियोगिता में 14 प्रकार के खेलों का किया जाएगा आयोजन 

 
 

   इस  प्रतियोगिता में 14 खेलों को सम्मिलित किया गया है। इसमें 8 खेल दलीय एवं 8 व्यक्तिगत खेल है। इन खेलों में पुरुष एवं महिला वर्ग में 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। संभाग स्तरीय आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सुबह 9 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर के जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरी कृष्ण जोशी, खेल अधिकारी  परेश जोशी  सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और खेल शिक्षक उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image