खेल

चोटिल कप्तान रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट बन सकते हैं ये खिलाड़ी ...

 ढाका (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मैच में उन्हें अंगूठे पर गंभीर चोट लगी जिसके बाद अब वह तीसरे मैच में इंडियन टीम का हिस्सा नहीं होंगे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जो आखिरी मैच में रोहित शर्मा को रिप्लेस कर सकते हैं।

 

24 वर्षीय ईशान किशन रोहित की रिप्लेसमेंट बनने के पहले दावेदार हैं। बीते समय में ईशान पर इंडियन मैनेजमेंट ने खूब भरोसा जताया है। अब तक ईशान ने वनडे फॉर्मेट में कुल 9 मुकाबले खेलकर 267 रन बनाए हैं। ईशान किशन की औसत 33.37 और स्ट्राइक रेट 90.50 का रहा है। यह खिलाड़ी इंडियन टीम को एक लेफ्ट हेंड ऑप्शन देता है।

इसके अलावा इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने अब तक इंटरनेशनल लेवल पर कुल 21 मुकाबले खेले हैं। फटाफट क्रिकेट में उनके नाम 589 रन दर्ज हैं।

राहुल त्रिपाठी 

दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी भी तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की रिप्लेसमेंट के तौर पर नज़र आ सकते हैं। बीते लंबे समय से राहुल त्रिपाठी इंडियन टीम के साथ सफर कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। हालांकि अब ऐसे समीकरण बन रहे हैं कि उन्हें अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image