खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को दो-एक से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत एफ.आई.एच. नेशंस कप महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। स्‍पेन में कल भारतीय टीम ने पूल-बी के अपने दूसरे मैच में एशियाई चैम्पियन जापान को दो-एक से हराया। सलीमा टेटे और ब्‍यूटी डुंगडुंग ने गोल किए। भारत ने पहले मैच में चिली को तीन-एक से हराया था। अंतिम लीग मुकाबले में कल भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत ने पूल-बी में और स्पेन ने पूल-ए में छह अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है। प्रतियोगिता की विजेता टीम एफ.आई.एच. प्रो लीग 2023-24 सीजन के लिए क्वालिफाई कर लेगी।

 


Leave Your Comment

Click to reload image