खेल

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में सर्वाधिक पदक व युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो का सम्मान

कांकेर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वाले तथा युवा उत्सव में उत्कृश्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 121 खिलाड़ियों को शनिवार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। विजेता खिलाड़ियों को जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, नगर पालिका परिशद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया।

 

विजेता खिलाड़ियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत  अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि कांकेर जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता में सर्वाधिक  पदक प्राप्त किया है।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया खेल विलुप्त हो रहे थे, जिसे उन्होंने पुनर्जीवित किया है। गांवों मे फिर से छत्तीसढ़िया खेल शुरू हो गये हैं, भौंरा, बांटी, फुगड़ी, गिल्ली-डंडा जैसे खेलों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

 

 

गांवों में खेल का माहौल बना, जिसे बनाये रखना है। महिलाओं ने पूरे कार्यक्रम में बढ़चढकऱ हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि कांकेर जिला खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अग्रणी हो तथा खेल के साथ पढ़ाई में उपलब्धि हांसिल करें।

 

नगर पालिका परिशद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जिले का नाम रौशन किया है, जिससे हम गौरवांन्वित हुए हैं। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविश्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

 

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि कांकेर जिले ने छत्तीसगढ़िया ओलंम्पिक में पूरे राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया है, इससे मुझे बेहद खुशी हुई है। किरण बेदी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह देश की पहले महिला आईपीएस थी। वह पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ उत्कृश्ट खिलाड़ी भी थीं। खेल आपको न केवल फिट रखती है, बल्कि टीम भावना भी सिखाती है।

 

जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृश्ट प्रदर्शन करें, जो भी सुविधा मिल रही है, उसका फायदा उठाते हुए अपना सर्वश्रेश्ठ प्रदर्शन करे, जहां भी रहें, अच्छा करें। आगे बढ़ना चाहते है, तो कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती।

 

ऐसे काम करें कि लोग हमे याद रखें। छत्तीसढ़िया खेल मे जिले के बालिकाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्कृश्ट प्रदर्शन किया है, जो प्रशंसनीय है।

 

उन्होंने घर-परिवार के व्यस्तम समय में भी अपना अमूल्य समय निकालकर छत्तीसगढ़िया खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हे जिला प्रशासन बधाई देती हैं।


उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्राम स्तर, जोन स्तर, जनपद स्तर, जिला स्तर एवं संभाग स्तर के बाद राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंम्पिक प्रतियोगिता का आयोजन 08 से 10 जनवरी तक रायपुर में किया गया था, जिसमें कांकेर जिले के प्रतिभागियों ने सर्व श्रेश्ठ प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में सर्वाधिक पदक हासिल कर कांकेर जिले का नाम रौशन किया है।

 

इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूश वर्ग के आधार पर तीन आयु वर्गो में बांटा गया था, जिसमें छत्तीसगढ़िया पारंपरिक 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया था। छत्तीसगढ़िया ओलंम्पिक में कांकेर जिला पूरे राज्य में प्रथम रहा है। इसी प्रकार 28 से 30 जनवरी तक रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भी कांकेर जिले के प्रतिभागियों ने उत्कृश्ट प्रदर्शन किया।

 

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला  प्रशासन द्वारा आज सम्मानित किया गया। खो-खो के विजेता खिलाड़ी - काजल शोरी, प्रियंका उसेण्डी, ललिता कुमेटी, लखोन्ती दर्रो, भूमिका उसेण्डी, संध्या गावड़े, अंकिता जुर्री, टीना कुंजाम, डीकेश्वरी सिवाना, तनुजा उईके, पूर्वी नेताम, वर्शा मण्डावी, ममता उसेण्डी, रश्मि शोरी, मुनिया नेताम, योगेश्वरी बढ़ाई, रितु मण्डावी, अंजली मण्डावी, कामिनी नेताम।

 

लंगडी दौड़ के खिलाड़ी- खिलेश्वरी और आरती मरकाम। फुगड़ी खिलाड़ी- गंगाबती प्रधान तथा 100 मीटर दौड़-जयंती मण्डावी एवं संखली के खिलाड़ी बसंती राणा, सलमा मरकाम, चमेलीबाई प्रधान, कौशिल्या प्रधान, सुमिता कुंजाम। कबड्डी के खिलाड़ी- रोली कोर्राम, दीपिका नेताम, मधु उईके, गीतांजली मरकाम, संजना शोरी, शालिनी सलाम, रशमिला मर्रापी, शांति कावड़े, गौरी कुंजाम। भौरा खिलाड़ी- रामदयाल सलाम तथा खो-खो के अमृत कुमार एवं दुर्गा कोड़ोपी, किशोर कुमार, रोशनलाल, वेदप्रकाश, राजकुमार, दीपक जाड़े, सुकचन्द कुमार पुड़ो। कबड्डी के खिलाड़ी रवि कावड़े, नरोत्तम बघेल, सुभाश मरकाम, छबिलाल ठाकुर, भोजराज नाग, धनेश्वर कुमार मरकाम, चन्द्रशेखर। गेड़ी दौड़-मोनिका निशाद। गिल्ली डंडा-कैलाश कुमार कुंजाम, प्रदीप यादव, रवि कुमार कावडे़, वासुदेव रजक, गुप्तेश कश्यप। लंबी कूद-खो-खो- श्यामबाई, पिट्ठूल-खो-खो शारदाबाई एवं देवबती जुर्री, खो-खो-गरिमा उसेण्डी, पुश्पा सेवता, प्रतिमा सेवता, योगिता मरकाम, हवनदेव मण्डावी, करण पटेल, तरूण कुमार, बिरेन्द्र कुमार, टंकेश्वर कुमार। फुगड़ी-खेमेश्वर कोड़ोपी। भौरा-शिवम ठाकुर। 100 मीटर दौड़-लंबीकूद-तारणिका तेता, लंगड़ी दौड़-रेखा माहली एवं हेमन्तिन जैन, 100 मीटर दौड तुशार तेता, गेड़ी दौड- नीरसिंह तुलावी, कबड्डी- प्रीमत दर्रो, नरेन्द्र नेताम, आयुब नेताम को सम्मानित किया गया।

 

इसी प्रकार राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता खिलाड़ी फुड फेस्टीवल के प्रमिला साव, करमा नृत्य-रूपाली टांडिया, विनिता नुरेटी, टुकेश्वरी विश्वकर्मा, शालिनी शोरी, जास्मिन नायक, भुनिता उईके, राधेश्वरी कावड़े, सोनम टांडिया, यामिनी यादव, भूमिका मण्डावी, सिन्नी सलाम, कमलेश्वरी मण्डावी, रेणुका कोर्राम, प्रियंका उसेण्डी, यशोमति साहू, दिनेश कुमार सिन्हा, महेन्द्रपाल मण्डावी, महंगूराम नेताम, राधेलाल कोर्राम, दिलीप कुमार पटेल, भरतनाट्यम-पूजा नाग, खो-खो - पुश्पा जुर्री, दिलेश्वरी जुर्री अनिता जुर्री, सुहाता जैन, पलेश्वरी गावड़े, गायत्री नेताम, शिवराज विश्वकर्मा और पंकज पटेल। क्विज प्रतियोगिता - के विनोद कुमार, पुरुषोत्तम जैन। कुश्ती प्रतियोगिता - मनोज कुमार, पूरब कुमार। हारमोनियम -ओमप्रकाश चक्रधारी तथा पर्वतारोही बंसीलाल नेताम, कल्पना भास्कर, आरती कुंजाम और दसमत वट्टी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर ए.एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, जिला खेल अधिकारी संजय जैन सहित खिलाड़ियों के परिजन एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image