ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डबलिन में, दो ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच 12 ओवर का कर दिया गया। टॉस हारकर आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 108 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। भारत की ओर से यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या और आवेश खान ने एक-एक विकेट लिया।

