खेल

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण) इंडियन प्रीमियर लीग-16 में आज मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और इशान किशन की पारियों के दम पर पहली जीत हासिल की है। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। मुंबई से टिम डेविड और कैमरून ग्रीन ने 19वें ओवर में 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। इनसे पहले रोहित शर्मा ने 65, तिलक वर्मा ने 41 और इशान किशन ने 31 रन बनाए।

यह मुंबई की टूर्नामेंट में पिछले 3 मैचों में पहली जीत है. दिल्ली अभी भी पहली जीत की तलाश में है। उन्होंने अभी तक 4 मैच खेले है और सभी में हार मिली है।

आपको बता दे कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुंबई ने रिले मेरेडिथ की जगह टिम डेविड को खिलाया। वहीं दिल्ली ने पृथ्वी शॉ की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुकेश कुमार को खिलाया।

दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 172 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी. दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन अक्षर पटेल ने मात्र 25 गेंद में 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके अलावा कप्तान डेविड वार्नर ने 47 गेंद में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने वार्नर के साथ तेजी से छठे विकेट के लिए 67 (35) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ने लिए। वहीं 2 विकेट रिले मेरेडिथ और एक विकेट ऋतिक शौकीन ने लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने यह मैच 4 विकेट खोकर 20 ओवर में अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने 23 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में रोहित ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा।

उनके अलावा तिलक वर्मा ने 29 गेंद में 41 रन की पारी खेली और रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 (50) रन जोड़े. ईशान किशन ने 26 गेंद में 6 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image