खेल

महिला शतरंज प्रतियोगिता 14 से

 रायगढ़  (छत्तीसगढ़ दर्पण)कला एवं संस्कारधानी रायगढ़ में 14 से 18 अप्रैल तक पहला अंतराष्ट्रीय फिडे रेटिंग ओपन महिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन अग्रोहा भवन रायगढ़ में किया जा रहा है जिसमें सभी आयु वर्ग की बालिका/महिला शतरंज खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। प्रतियोगिता में कुल 50 हजार की पुरस्कार राशि एवं 11 ट्राफी प्रदान की जायेगी। उक्त प्रतियोगिता में देश  भर से महिला शतरंज खिलाड़ी सम्मिलित होंगे।

प्रतियोगिता में विश्व शतरंज संघ फिडे से रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी सम्मिलित होंगे जिससे अनरेटेड सामान्य खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होकर रेटिंग प्राप्त खिलाड़ियों के विरूद्ध जीत अथवा बराबरी हासिल कर अंक प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी होने का गौरव पाप्त कर सकेंगे।

रायगढ़ जिले एवं प्रदेश के महिला शतरंज खिलाड़ियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है अतः सभी महिला शतरंज खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु रायगढ़ जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल द्वारा अपील की गयी है।

प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 250 रूपये निश्चित किया गया है। प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी ऑल इंडिया चेस फेडरशन के वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। ऑफ लाइन आवेदन हेतु खिलाड़ी शतरंज संघ के सचिव अशोक पटेल एवं सहसचिव कार्तिकेश्वर मैत्री के नंबर 7000734942 से संपर्क किया जा सकता है। उक्त प्रतियोगिता लॉयन्स क्लब रायगढ़ मिड टाउन व अग्रोहा सेवा संघ रायगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image