खेल

आईपीएल 2023: चेन्नई ने दिल्ली को 27 रन से दी मात

दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 55वां मुक़ाबला चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का कोई भी बल्लेबाज शुरुआत मिलने के बाद उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया और एक -एक कर पवेलियन लौट गए।

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने 12 गेंद पर 25 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके हैं।
जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी।

दिल्ली के लिए रिले रूसो ने 37 गेंद पर 35 रन बनाए। उनके अलावा मनीष पांडे 29 गेंद पर 27 रन की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दीपक चहर ने दो विकेट झटके। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 15 अंक हो गए हैं और उनका प्लेऑफ में जाना लगभग तय है।

Leave Your Comment

Click to reload image