पी.वी. सिंधु मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पी.वी. सिंधु मलेशिया ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। क्वालालम्पुर में आज सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-13, 21-17 से हरा दिया। हालांकि साइना नेहवाल पहले दौर में अमरीका की आइरिस वांग से 11-21, 17-21 से हार गईं।

