खेल

Aus vs Ned : वॉर्नर-मैक्सवेल की सेंचुरी ने नीदरलैंड्स को दिया 400 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 400 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। कंगारू टीम के लिए डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने रिकॉर्ड शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने डेविड वॉर्नर का बल्ला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जमकर गरजा। नीदरलैंड्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने वनडे विश्व कप 2023 में लगातार दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 93 गेंदों का सामना करते हुए 104 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 3 छक्के जड़े। इससे पहले वॉर्नर ने पाक के खिलाफ 163 रनों बनाए थे।


वॉर्नर ने छठा शतक लगाते हुए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए। वहीं, मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली और 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह सबसे कम गेंदों पर विश्व कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 और मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाए।

वॉर्नर और मैक्सवेल के अलावा स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाए। जोश इंगलिश ने 14 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 12 रन बनाए। मिचेल मार्श नौ और कैमरन ग्रीन आठ रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क खाता नहीं खोल पाए। एडन जम्पा ने एक रन बनाए। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक, रोल्फ वान डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जाम्पा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image