महिला क्रिकेट में भारत ने श्रीलंका को दूसरे एकदिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबले में 10 विकेट से हराया
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला क्रिकेट में, पल्लेकल में, भारत ने श्रीलंका को दूसरे एकदिवसीय अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबले में दस विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रंखला में 2-0 की अजेय बढत बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुये श्रीलंका की पूरी टीम 173 रन ही बना सकी। भारत ने 26 वें ओवर में बिना किसी नुकसान के 174 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

