27 साल की हो गई बैडमिंटन इतिहास में रजत पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय शटलर पीवी सिंधु
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय बैडमिंटन को शिखर तक पहुंचाने में पीवी सिंधु ने अहम योगदान दिया है। सिंधु मंगलवार (05 जुलाई) को 27 साल की हो गई हैं।वह एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में दो पदक जीते हैं। वहीं वह बैडमिंटन इतिहास में रजत पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय शटलर हैं।इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं और कई उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर एक नजर डालते हैं।

