महिला क्रिकेट में भारत ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को हराकर श्रृंखला जीती
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला क्रिकेट में कैंडी में भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को 39 रन से हराकर श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 216 रन ही बना सकी। हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

