भारत की 94 वर्षीय धावक भगवानी देवी ने 100 मीटर स्प्रिंट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता
भगवानी देवी ने शॉटपुट में भी कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 29 जून से 10 जुलाई तक टाम्परे में आयोजित की गई थी। चैंपियनशिप 35 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पुरुष तथा महिला एथलीटों के लिए आयोजित होती है।

