आईपीएल : राहुल द्रविड़ की हुई राजस्थान रॉयल्स में एंट्री
आईपीएल 2025 के लिए टीमों ने अभी से ही अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। टूर्नामेंट से पहले इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि ऑक्शन के नियमों को लेकर आईपीएल की ओर से कुछ भी साफ नहीं किया गया है। इसी बीच एक आईपीएल टीम ने राहुल द्रविड़ को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। इसी टीम ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है। यह टीम कोई और नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान रॉयल्स में काफी लंबे समय के बाद उनकी वापसी हुई है। राहुल द्रविड़ एक समय पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी रह चुके हैं।

