दुनिया-जगत

श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनेंगे दिनेश गुणावर्धने, राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के रह चुके हैं क्लासमेट

कोलंबो (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिनेश गुणावर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं। दिनेश दिनेश गुणावर्धने, श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के सहपाठी और पूर्व लोक प्रशासन मंत्री दिनेश गुणवर्धने को गठबंधन सरकार में प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। इससे पहले ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि दिनेश गुनावर्धने को रानिल, प्रधानमंत्री पद के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन 
इससे पहले गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था। इसके बाद वह संसद द्वारा राष्ट्रपति चुने गए। राष्ट्रपति विक्रमसिंघे श्रीलंका के सर्वोच्च पद की शपथ लेने के एक दिन बाद शुक्रवार को अपना नया मंत्रिमंडल नियुक्त करने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के समक्ष अब सबसे बड़ी चुनौती देश को उसके आर्थिक संकट से बाहर निकालने की है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति विक्रमसिंघे अगले कुछ दिनों में 20-25 सदस्यों का एक मंत्रिमंडल बनाएंगे।

73 वर्षीय विक्रमसिंघे, जिन्हें बुधवार को एक संसदीय वोट में राज्य के प्रमुख के रूप में चुना गया था, ने देश के पुलिस प्रमुख और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ पद की शपथ ली। 225 सदस्यीय श्रीलंका की संसद ने 20 जुलाई को विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति चुना था। उन्हें 134 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और असंतुष्ट सत्तारूढ़ दल के नेता दुल्लास अल्हाप्परुमा को 82 वोट मिले। त्रिकोणीय मुकाबले में वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को महज 3 वोट मिल पाए थे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image