दुनिया-जगत

नाइट क्लब में लगी आग, 40 की मौत, 10 झुलसे

 बैंकाक/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  थाईलैंड में शुक्रवार एक नाइट क्लब में जबर्दस्त आग लग गई। आग की चपेट में आने से 40 लोगों की मौत और 10 बुरी तरह झुलस गए हैं। आग की घटना चोनुबरी प्रांत के सट्टाहिप जिले में हुई। यह थाईलैंड की राजधानी बैंकाक के दक्षिण पूर्व में स्थित है। पुलिस कर्नल वुटिपोंग सोमजाई के अनुसार माउंटेन बी नाइट क्लब में आग बीती रात करीब एक बजे लगी। हताहतों में शामिल सभी लोग थाईलैंड के नागरिक बताए गए हैं। राहत व बचाव कार्य में जुटे सवांग रोजनाथम्मासथान फाउंडेशन ने खबर दी है कि आग में झुलसने से 40 लोगों की मौत हो गई है।

यह नाइट क्लब रंगीन रातों के लिए मशहूर था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी पहुंचते थे। सोशल मीडिया में वायरल आग के वीडियो में लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा जा रहा है। लोग जान बचाने के लिए चीखते नजर आए। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image