दुनिया-जगत

Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकर, पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से भारी तबाही हुई है। बाढ़ से प्रभावित हुए परिवारों को प्रति पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की जल्द बहाली की आशा करते हैं।

 
सोमवार को पाकिस्तान में प्राकृतिक आपदा से मरने वाले की संख्या आंकड़े जारी किए हैं। देश में भारी बारिश और विनाशकारी बाढ़ के कारण मौतों की संख्या 1,136 हो गई है। देश पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालांकि अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचने लगी है।

पाकिस्तान में ये एक बड़ी तबाही है। आंकड़ों के मुताबिक अनुमान लगाया जा है कि इस आपदा के कारण अब तक 3.3 करोड़ की आबादी वाले देश की कुल आबादी के करीब सातवें हिस्से को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है। करीब 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बाढ़ से पाकिस्तान को कितना नुकसान
पाकिस्तान में बाढ़ से आई तबाही से अब तक 1634 लोग घायल हुए हैं। जबकि 1136 लोगों की जान चली गई। पाकिस्तान में प्राकृतिक आपदा से निपटने वाले मुख्य राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बड़ी आबादी ऐसी है जहां लोगों को भोजन और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं है। पाकिस्तान में अब तक करीब 7 लाख 35 हजार 375 लाख पशु भी बाढ़ में बह गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image