दुनिया-जगत

समुद्री चक्रवात ने मचाई भीषण तबाही, 9 लोगों की मौत...

चार्ल्सटन/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। समुद्री चक्रवात इयान ने शुक्रवार को अमेरिका में दक्षिणी कैरोलिना के तट पर दस्तक दी। समुद्री चक्रवात के चलते ऐतिहासिक शहर चार्ल्सटन को भीषण बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। तूफान ने फ्लोरिडा में भीषण ताबही मचाई है, जगह-जगह पानी भर जाने के कारण बड़ी तादाद में लोग अपने घरों में कैद हैं। शुक्रवार को चक्रवात की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती देखी गई। हवाओं की रफ्तार फ्लोरिडा के गल्फ कोस्ट को पार करने की तुलना में बहुत कमजोर दिखीं।



इयान ने फ्लोरिडा में मचाई भीषण तबाही
समुद्री तूफान इयान ने फ्लोरिडा में व्यापक तबाही मचाई है। फ्लोरिडा के दोनों तटों पर लोगों को भारी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चक्रवात के कारण समुद्र किनारे बने व्यवसायों केंद्रों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इलाके में करीब 20 लाख लोग बिना बिजली के जीवनयापन करने को मजबूर हैं। इस दौरान करीब 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टी हुई है, मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।



फ्लोरिडा में बाढ़ के कारण घरों में फसे हजारों लोग के बचाने के लिए राहत अभियान जारी है। फ्लोरिडा की सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राहत कार्य में लगा बचाव दल प्रभावित इलाकों में करीब तीन हजार घरों में गए। उन्होंने वहां फसे लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। वहीं बाढ़ के कारण मारे गए लोगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में एक 80 वर्षीय महिला और एक 94 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। दोनों ही बुजुर्ग ऑक्सीजन स्पोर्ट पर थे, बिजली की कमी के चलते मशीन ने काम करना बंद कर दिया। जिसके चलते इनकी मौत हो गई। वहीं एक 67 वर्षीय व्यक्ति जो रेसक्यू टीम का इंतजार कर रहा था, उसकी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image