छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कलेक्टर एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक

 मोहला: कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  एस जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक जिला कार्यालय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य बिंदु नक्सल पीड़ित व्यक्तियों, परिवारों, आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में जोड़े जाने के उद्देश्य से सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए तथा नक्सली घटना में मृत व्यक्ति के परिवारों के सदस्य को शासकीय नौकरी अथवा आर्थिक सहायता प्रदान करने पुनर्वास करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आवास, एवं दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन व निराकरण के संबंध में विभागीय अधिकारीयों द्वारा विस्तृत समीक्षा किया गया। बैठक में जिले के पुनर्वास समिति द्वारा नक्सल पीड़ितों के आश्रितों एवं उनके परिवार के लोगों के कल्याण के लिए आगे की कार्यवाही राहत राशि एवं उनके पुनर्वास के लिए समिति द्वारा निर्णय लिया गया। बैठक में समिति द्वारा जिले में 4 अप्रैल 2024 को ग्राम पीटेमेटा निवासी  प्रेम सिंह घावड़े की नक्सली घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रित श्रीमती दसाय बाई उम्र 25 को नक्सल पीड़ित राहत एवं पुनर्वास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि 5 लाख रुपए राहत राशि एवं अन्य सुविधाएं जैसे आवास, स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ एवं यात्री बसों में छूट दिया जाने का पुनर्वास समिति द्वारा निर्णय लिया गया है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, परियोजना निदेशक हेमंत ठाकुर, उप संचालक कृषि जे एल मांडवी, जिला शिक्षा अधिकारी  फत्तेलाल कोसरिया, सहायक आयुक्त  श्रीकांत दुबे उपस्थित थे।

 

 

और भी

कलेक्टर पाण्डेय ने किया भैरमगढ़ में निर्माणधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण

बीजापुर: भैरमगढ़ ब्लॉक में इंद्रावती नदी पर निर्माणधीन उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि विगत 8 अप्रैल को कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे और उनकी उपस्थिति में गर्डर लांचिग का कार्य शुरू हुआ था। यह पुल जिले के विकास एवं अर्न्तजिला आवागमन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवं कारगर साबित होगा बीजापुर से रायपुर की दूरी में भी कमी आएगी। इन्द्रावती नदी उस पार बसे 12 पंचायत के ग्रामीणों के साथ नारायणपुर के माड़ क्षेत्र ओरछा के लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। पुल के महत्व को देखते हुऐ कलेक्टर पाण्डेय ने गंभीरतापूर्वक पुल निर्माण के कार्य में तेजी लाने लगातार निगरानी रखते हुऐ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिसके परिणाम स्वरूप लगभग सभी पिलर में गर्डर लांचिग का कार्य पूर्ण हो सका।

कलेक्टर आज पुल का निरीक्षण कर नदी उस पार के क्षेत्र का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पुल की कुल लंबाई 648 मीटर है। जिसमें पुल पर गर्डर लांचिंग का कार्य किया गया है। गर्डर लांचिंग के बाद अब ढलाई का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके नारायणपुर एवं बीजापुर के लोगों को आवागमन सुलभ हो सके।

और भी

एलओएस कमांडर समेत 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर: जिले में 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। PLGA बटालियन नंबर 1 सदस्य, LOS कमांडर, KAMS अध्यक्ष, LGS सदस्य मिलिशिया डिप्टी कमांडर सहित 16 नक्सली मुख्य धारा में शामिल हुए। आत्मसमर्पित इन नक्सलियों पर कुल 16 लाख का इनाम घोषित था। खूंखार PLGA बटालियन नंबर 1 का सदस्य अरुण कड़ती जिस पर 8 लाख का इनाम था उसने भी आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25000 रूपए दिए गए हैं।


वहीं दंतेवाड़ा में लोन वार्राटू अभियान के तहत 29 अप्रैल को 23 माओवादियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला,द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ अनिल कुमार झा, सत्य नारायण तंवर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया है।

पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदलेगी जिंदगी
23 आत्मसमर्पित माओवादियों में से 20 माओवादियों को डीआरजी बल दंतेवाड़ा एवं 3 माओवादियों को आर.एफ.टी. सीआरपीएफ का आत्मसमर्पण में विशेष योगदान रहा। साथ ही भटके हुए माओवादियों से अपील की गई है कि हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निकटतम थाना अथवा कैंप में सम्पर्क करें और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। पुलिस अधीक्षक ने आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जाएगा।

 

 

और भी

कांग्रेस झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति पैदा करना चाहती है : अमित शाह

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, दो चरणों के चुनाव के बाद अपने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर हम कह सकते हैं कि भाजपा और सहयोगी दल मिलकर 100 से अधिक (सीटें) पार कर चुके हैं और हमें विश्वास है कि हम '400 पार' के अपने संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं... शुरुआती रुझानों के अनुसार, दक्षिण भारत में बीजेपी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कांग्रेस एक झूठ फैलाकर जनता के बीच एक भ्रांति पैदा करना चाहती है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक है और हमेशा इसके संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी। ये बात पीएम मोदी ने भी अपने सर्वाजनिक भाषणों में स्पष्ट किया है। भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में अगर किसी एक राजनीतिक दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमितशाह ने कहा हम वोटर को कभी अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक की दृष्टि से नहीं देखते।हर व्यक्ति भारत का नागरिक है, उसको इसी तरह से ट्रीट करना चाहिए।असम में हम कम से कम 12 सीट जीतेंगे, ये तय है।

और भी

इन राशिवालों के लिए मिश्रित परिणामों वाला रहेगा आज का दिन...

 मेष- आज आपके लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।


वृष- आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों के किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ता है, नहीं तो वह लटक सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि अपने अधिकारियों को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आप अपने माता-पिता से कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत करेंगे। अपने काम में आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ेंगे। यदि आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं तो अभी रुक जाएं, आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन- आज आप बिजनेस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। आप अपने परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको दूर रह रहे परिजन की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलता दिख रहा है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मनमानी व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे। आप कुछ कामों में अपनी मर्जी चलाएंगे, जिस कारण आपके उसे पूरा करने में समस्या आएगी। बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आप  संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो अभी उसमें रुकावट आने की संभावना है। वाहन चलते समय सावधानी बरतें। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लें तो उसकी जिम्मेदारी दूसरे पर न डालें। परिजन के मन में चल रही  उलझन को जानने की कोशिश करें। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से भी बाद में आपको पछतावा होगा।

कन्या- आज आप अपना समय खुद को एकाग्र करने में लगाएंगे। अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालें । आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दे। आप अपने घर से पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को किया है, तो उसमें आपके पार्टनर आपके कामों में आपका पूरा साथ निभाएंगे। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मांग सकते हैं।

तुला- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। किसी के कहने में आकर आप लड़ाई झगड़े में ना पड़े। अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें। परिवार के किसी सदस्य से आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। अपने शारीरिक कष्टो को नजरंदाज  ना करें, डॉक्टर से परामर्श लें।

वृश्चिक- आज आप धन संबंधी योजनाएं बनाएंगे। किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाएं, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों  साथी की बातों में आकर कोई निवेश न करें, नहीं तो इससे उन्हें बाद में कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को  किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी को धन उधार दे सकते हैं।

धनु- आज आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपकी संतान किसी गलत राह को पकड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारी अधिक है, इसलिए काम पर फोकस बनाएं रखें। किसी विरोधी की बातों में आने से बचें। आप अपने माता-पिता को  किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जाएंगे।

मकर- आज आप किसी भी काम को करने के लिए सूझबूझ कर आगे बढ़ेंगे। दिमाग की जगह अपने दिल की सुनें और अपने ऊपर भरोसा रखें। आपके काम बिना की बाधा के पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिससे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में आप कामो को सही से करें। अपनी जिम्मेदारियां किसी दूसरे पर ना डालें। पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आप किसी नए वाहन को अपने घर खरीद कर ला सकते हैं। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी दूसरे की कही सुनी बातों में ना आए। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपकी आय तो सीमित रहेगी, लेकिन आपके खर्चे अधिक रखने  के कारण समस्या होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान कम लगाएंगे।  आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपनी कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचाना होगा, नहीं तो उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप अपनी माताजी से  कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

और भी

बिलासपुर में राहुल की चुनावी सभा, देवेंद्र यादव के पक्ष में करेंगे प्रचार

बिलासपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छ्त्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे न्यायधानी बिलासपुर के सकरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सकरी सिंचाई कॉलोनी मैदान में सभा लेकर प्रचार करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। सभा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

इससे पहले राहुल गांधी की सभा की तैयारी को लेकर पार्टी के सीनियर नेताओं का बिलासपुर दौरा हो चुका है। कांग्रेस के सचिव और पीसीसी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने दौरा कर सभा की तैयारियों का जायजा लिया था।

राहुल गांधी की सभा में भीड़ जुटाने के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 1 लाख भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। इस सभा में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी और कोटा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसी और ग्रामीण पहुंचेंगे।

और भी

मकान में लगी आग, पुलिस-आग्निशम दल ने 3 बच्चों समेत 5 लोगों को बचाया

अंबिकापुर: अंबिकापुर के कुंडला सिटी आवसीय परिसर स्थित एक मकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
   
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर रात थाना कोतवाली पुलिस टीम कों कुंडला सिटी आवसीय परिसर स्थित एक मकान मे आग लगने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और थाना कोतवाली पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची। पुलिस ने देखा मकान में 3 बच्चों सहित 5 व्यक्ति अंदर फंसे हुए है। घर में लगी आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी और घर में फंसे परिवार के सदस्य प्रथम तल मे बचाव का इंतज़ार कर रहे थे।

अन्दर जाने के रास्ते के पास एवं सीढ़ी के पास भी आग धधक रही थी। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घर में फंसे हुए परिवार कों बचाने सूझबूझ के साथ रेस्क्यू शुरू किया गया। टीम ने मकान के पीछे से चढ़कर प्रथम तल की खिड़की तोड़कर अग्निशमन वाहन की मदद से 5 लोगों का रेस्क्यू कर जान बचाई गई। मौक़े पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन की गाड़ी मौजूद थी, जिसकी सहायता से घर में लगी आग बुझाई गई। स्थिति नियंत्रण मे आने के पश्चात घर में फंसे लोगो के रहने और ठहरने की व्यवस्था की गई।

इस सफलता पूर्वक रेस्क्यू में थाना कोतवाली से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह शामिल रहे।

और भी

शिवसेना ने दिया बृजमोहन को समर्थन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अलग-अलग दल के नेता-कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो रहे है. इस कड़ी में आज रायपुर जिले के शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अपना समर्थन देते हुए 8 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलाने की बात कही है |

मीडिया को जानकारी देते हुए शिवसेना दल के जिला महासचिव राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा हिंदुओ के लिए काम करती है, और महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने शिवसेना दल से मुख्यमंत्री एकानाथ शिंदे को बनाया है, इसीलिए हम सभी छत्तीसगढ़ में हजारों कार्यकर्ता आम जनता को बीजेपी को वोट देने की अपील कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को सफल बनाएंगे |

प्रदेश सचिव कृष्णा यादव ने बताया कि भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं. वर्तमान में शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल काफी लोकप्रिय हैं. वे हम सभी के करीब हैं, हम शुरू से उन्हें देखते आ रहे हैं. उनकी लोकप्रियता को देखते हुए सभी शिवसेना दल के कार्यकर्ताओं ने यह फैसला किया है कि हम बीजेपी को समर्थन करेंगे और कार्यकर्ता सहित आम जनता को वोट देने की अपील करेंगे |

शिवसेना दल के प्रदेश प्रवक्ता संतोष शुक्ला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में भगवान राम मंदिर में लोगों को दर्शन करने का लाभ मिला है, और चाहे युवाओं के लिए हो महिलाओं के लिए हो सभी के लिए भाजपा सरकार ने काम किया है. मैं खुद रायपुर दक्षिण में रहता हूं. बृजमोहन अग्रवाल वहां काफी लोकप्रिय है, सभी के प्रिय है इसीलिए शिवसेना दल के कार्यकर्ता बीजेपी को समर्थन करेंगे, और इस बार बृजमोहन अग्रवाल को 8 लाख से ज्यादा वोट की लीड दिलाकार रिकॉर्ड तोड़ जीत दिलाएंगे |

और भी

राजनांदगांव लोकसभा में मतदान प्रक्रिया संपन्न, कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त किया

राजनांदगांव: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत राजनांदगांव जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने मतदान कार्य में आम मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मीडिया प्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की सहभागिता रही। स्काउट-गाईड के बच्चों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई, जो प्रशंसनीय है। जिले के मताधिकार के प्रति जागरूक मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। निर्वाचन कार्य में लगे जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान कार्य में सराहनीय भूमिका निभाई। मतदान दलों ने प्रतिबद्धतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मैदानी अमलों ने निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने में तत्परता दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने में स्वीप टीम एवं शासकीय अमलों ने बेहतरीन कार्य किया। जिसका सुखद परिणाम यह रहा है कि जिले में मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। कलेक्टर ने जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, सभी सहायक निटर्निंग अधिकारियों एवं उनकी टीम, निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी नोडल अधिकारी एवं उनकी टीम, पुलिस विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी, प्रशिक्षण कार्य से जुड़े मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर अधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा एवं नियंत्रण से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य सभी जन को अच्छा कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संजय अग्रवाल ने राजनांदगांव जिले के अलावा कबीरधाम, खैरागढ़-गण्डई-छुईखदान, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन में मीडिया प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों को निभाया और सभी का सक्रिय सहयोग मिला। मीडिया से जुड़े साथियों ने निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी समाचारों को पर्याप्त महत्व दिया। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों का जिनका सहयोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रहा है तथा नगरीय, त्रिस्तरीय पंचायत के सभी जन, सामाजिक संस्थाएं, उद्योग एवं वाणिज्य क्षेत्र से जुड़े लोग, स्वयं सेवी संस्थाएं एवं अन्य सभी संस्थाए व समूह जिन्होंने निर्वाचन कार्य के मतदान की प्रक्रिया में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग किया है और अपनी सहभागिता निभाई है, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

और भी

बड़े काम की है ऊँगली पर लगी स्याही, होटल से लेकर हॉस्पिटल तक में मिलेगा डिस्काउंट...

 रायपुर के कई नामी प्रतिष्ठानों ने की सेवाओं में छूट की घोषणा,

रायपुर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में 7 मई को “सब करें मतदान“ कैंपेन से कई संस्थाएं स्वमेव जुड़ने लगी है। कई बड़े हॉटल, रिसॉर्ट्स, अस्पताल, अपने ग्राहकों को 7 मई को मतदान के बाद उनके संस्थान आने पर कई तरह की छूट की घोषणा की है। इन संस्थाओं का मानना है कि भारतीय लोकतंत्र में मतदान न सिर्फ अधिकार, बल्कि एक ऐसा संवैधानिक दायित्व है, जिसके माध्यम से आम मतदाता देश की प्रगति में अपनी बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है, इसलिए इन संस्थाओं ने मतदान की जिम्मेदारी निभाने वाले मतदाताओं और उनके परिजनों, मित्रों व परिचितों के लिए अपनी सेवाओं में विशेष ऑफर देकर लोकतंत्र का सम्मान किया जा रहा है। इन संस्थानों ने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह से भेंट कर अपने ऑफर संबंधी पत्र भी उन्हें सौंपा है।



लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान करने वाले नागरिकों के लिए रायपुर शहर के प्रतिष्ठित हॉटल व अस्पतालों ने अपनी सेवाओं से संबंधित छूट की घोषणा की है। यह छूट उन मतदाताओं को मिलेगा, जिनकी अंगुलियों पर नीली स्याही होगी, अर्थात जो 7 मई को अपने मतदान केन्द्र में जाकर भारतीय लोकतंत्र की उन्नति हेतु अपना मतदान करेंगे। ऐसे कई संस्थानों ने कलेक्टर डॉ. सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप से भेंट कर जन जागरूकता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की जानकारी दी है।

मे-फेयर लेक रिसॉर्ट -
रिसॉर्ट प्रबंधन के अनुसार कार्ट ऑर्डर पर मतदाताओं को 30 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी, 03 बुफे के आर्डर पर एक अतिरिक्त ऑर्डर फ्री की घोषणा की है। यह ऑफर मतदान तिथि 7 से 12 मई तक लागू होगी।

बेबीलॉन इन एवं बेबीलॉन कैपिटल-
मतदाताओं को बेबीलॉन इन प्रबंधन द्वारा 7 से 12 मई तक रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत डिस्काउंट, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट, फूड ऑर्डर पर 20 प्रतिशत, बुफे में 15 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ 03 बुफे पर एक बुफे फ्री किए जाने की घोषणा की है।

गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर-
मतदाताओं के लिए फूड ऑर्डर 30 प्रतिशत और रूम टैरिफ पर 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।

स्प्री वॉक-
तेलीबांधा में संचालित स्प्री वॉक में अपने सभी फूड आउटलेट में 25 प्रतिशत की छूट की घोषणा की है, साथ ही तेलीबांधा घूमने के लिए उपलब्ध कराई जा रही एम्यूजमेंट राइड पर 30 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।

हॉटल के अलावा कई अस्पतालों ने भी नीली स्याही का निशान दिखाने पर अपनी सेवाओं में छूट की घोषणा की है।
 
संजीवनी अस्पताल-
07 मई को मतदान पश्चात अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकीय परामर्श के लिए आने वाले मतदाताओं को ओपीडी जांच में निर्धारित अस्पताल दर पर 25 प्रतिशत छूट दी जाएगी। 08 मई से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा कोई व्यक्ति यदि मतदान तिथि को भर्ती होता है, तो उसे 07 मई का रूम रेंट नहीं देना होगा।

बालाजी हॉस्पिटल-
प्रबंधन द्वारा मतदाताओं के लिए 7 मई को ओपीडी शुल्क निःशुल्क किया गया है, 8 से 12 मई तक ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत की छूट होगी एवं मतदान तिथि से 12 मई तक ओपीडी जांच में 50 प्रतिशत की छूट के साथ ही बालाजी फैमली हेल्थ कार्ट मतदान तिथि को बनवाने वाले को 50 प्रतिशत की ओपीडी परामर्श और जांच में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी, साथ ही यह कार्ट निःशुल्क बनाया जाएगा।
 
ग्लोबल स्टार हॉस्पीटल-
मतदान तिथि को निःशुल्क ओपीडी के साथ ही अस्पताल में की जाने वाली ओपीडी जांच में 25 प्रतिशत छूट तथा ओपीडी परामर्श में 50 प्रतिशत और जांच में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मतदान तिथि को अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेड चार्ज नहीं देना होगा।

श्री नारायणा एवं एमएमआई नारायणा हॉस्पीटल-
मतदान तिथि ओपीडी व रूम रेंट निःशुल्क दिया जा रहा है। 7 से 12 मई तक ओपीडी चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल-
मतदान तिथि 7 से 12 मई तक मतदाता व उनके परिजनों के हेल्थ चेकअप पर 30 प्रतिशत की छूट, ओपीडी परामर्श पर 30 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को मिलेगी।

श्री वेंकटेश हॉस्पीटल-
मतदान तिथि 7 मई को ओपीडी पर 30 प्रतिशत की छूट मतदाताओं को मिलेगी।

ईसीएचटी कॉग्लोमरेट प्रा.लि.-
प्रबंधन द्वारा सभी एक्टिविटी पैकेज पर वोटर्स को फ्लैट 35 प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है।

इन संस्थानों के अलावा भी चेम्बर ऑफ कॉमर्स, शहर के कई प्रतिष्ठानों में भी मतदाता जागरूकता अभियान में अपनी भागीदारी निभाने कई तरह के ऑफर आम लोगों के लिए घोषित किए जा रहे है।

 

 

और भी

मतदान दलों की सकुशल वापसी पर प्रशासन द्वारा गुलदस्ता देकर किया गया स्वागत

महासमुंद: लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए महासमुन्द जिले में 26 अप्रैल को हुए मतदान के पश्चात मतदान दलों की सकुशल वापसी हुई। जिला प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दल का स्वागत किया गया। कलेक्टर प्रभात मलिक ने सफलता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी टीम को बधाई दी है। पहला मतदान दल ग्राम नायक बांधा, उमरदा और सिंघी के पहुंचने पर गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसी तरह संगवारी दल मोंगरा की टीम भी पहुंची। जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, महासमुंद के एआरओ उमेश साहू, खल्लारी के सहायक एआरओ सृष्टि चंद्राकर एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने भी गुलदस्ता और गुलाब फूल देकर स्वागत किया। ज्ञात है कि शुक्रवार को सुबह 7ः00 से 6ः00 बजे तक मतदान हुआ तत्पश्चात मतदान दलों की वापसी का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात तक चला। जिला प्रशासन द्वारा सभी काउंटर्स में मतदान दल वापसी के लिए तैयारी की गई थी एवं सभी कर्मचारी तैनात थे। मंडी परिसर में मतदान दलों के लिए आवश्यक व्यवस्था भी की गई थी।

और भी

छत्तीसगढ़ इस बार सभी 11 सीटें भाजपा को दे रही है : अमित शाह

दुर्ग: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने भुवनेश्वर साहू की जान ले ली। छत्तीसगढ़ की जनता ने ईश्वर साहू को जीताकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।’

उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने हमेशा छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का विरोध किया, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की स्थापना की। आने वाले दो साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देगी। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पोषण किया। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 10 साल में समग्र देश से नक्सलवाद को खत्म कर दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बचा रह गया क्योंकि यहाँ भूपेश बघेल की सरकार थी। महज 4 महीने के अंदर भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त करने का काम किया है। 123 लोग गिरफ्तार हुए, 225 लोगों ने समर्पण किया। आने वाले दो वर्षों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।’

जिन्होंने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराया, उनको शासन करने का अधिकार नहीं
उन्होंने कहा कि, ‘आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस ने राम मंदिर मुद्दे को अटका, लटका और भटका कर रखा था। मोदी ने केस भी जीता, भूमि-पूजन भी की और 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा भी कर दिया। वोट बैंक के कारण राहुल गांधी ने रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया।’  

अमित शाह ने कहा कि, ‘खड़गे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना? उन्हें मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। कांग्रेस ने दशकों तक धारा 370 को अनौरस संतान की तरह सम्हाल कर रखा था। मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया, इससे कश्मीर हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन गया। पार्लियामेंट में राहुल गांधी कहते थे कि धारा 370 को हटाने से खून की नदियाँ बह जाएंगी। मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूँ कि 5 साल हो गए धारा 370 को हटाए हुए, खून की नदियाँ तो दूर किसी की कंकड़ चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। मोदी ने इस देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त किया है।’

अमित शाह ने कहा कि, ‘10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और बम-धमाका कर के भाग जाते थे, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस कुछ नहीं करती थी। मोदी सरकार में भी पाकिस्तानी आतंकवादियों ने यही सोचकर उरी और पुलवामा में बम-धमाके करने की गलती कर दी। वह भूल गए थे कि यह नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है।’

अमित शाह ने कहा कि, ‘महज 10 साल में मोदी ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम, 12 करोड़ शौचालय बनाने का काम, 4 करोड़ लोगों को आवास देने का काम, 3 करोड़ लोगों के घर में बिजली पहुँचाने का काम, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला का कनेक्शन देने का काम, 14 करोड़ लोगों को नल से जल देने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है। मोदी 3.0 में अगले पाँच साल तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। अब घर-घर पाइप से गैस पहुँचाने की योजना पर काम चल रहा है।’

उन्होंने कहा कि, ‘एक ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी के ऊपर 25 पैसे तक का आरोप नहीं लगा है और दूसरी ओर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले करने वाले कांग्रेस और यूपीए के नेता हैं। भूपेश बघेल ने महादेव एप के नाम पर घोटाला किया, शराब घोटाला किया, कोयला घोटाला किया, एससी एसटी युवाओं के नियुक्ति में घोटाला किया, अनाज घोटाला, सीमेंट घोटाला, रेत घोटाला, पीएसी घोटाला, गोठान घोटाला और न जाने कितने घोटाले किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लाने का काम किया है।’

अमित शाह ने कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का अपना वादा पूरा किया है। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी करने का अपना वादा भी भारतीय जनता पार्टी ने निभाया है। 12 लाख से अधिक किसानों को बोनस देने का काम भी भाजपा की सरकार में हुआ है।’

उन्होंने कहा कि, ‘देश भर में पिछड़ा वर्ग का सबसे ज्यादा विरोध करने वाली पार्टी कांग्रेस है। ओबीसी विरोधी कांग्रेस पार्टी ने सालों तक काका साहेब कालेलकर और मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाकर रखा। कांग्रेस ने केंद्र की संस्थाओं में कभी भी ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया और न ही ओबीसी आयोग बनाया। ओबीसी आयोग बनाकर मोदी ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है। कांग्रेस झूठ फैला रही है कि 400 सीट मिलने पर भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी। जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तब तक इस देश से एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कोई भी नहीं हटा सकता है।’

कांग्रेस मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर चल रही है
अमित शाह ने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी कहती है कि सत्ता में आने के बाद अल्पसंख्यकों के लिए अलग कानून बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है। जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यह देश शरिया के आधार पर नहीं चलेगा। CAA, ट्रिपल तलाक और धारा 370 को भारतीय जनता पार्टी किसी को हाथ नहीं लगाने देगी।  

उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दुर्ग में 500 किलोमीटर की सड़क आई और सीमित ऊँचाई वाले ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ। अमृत भारत स्टेशन के तहत दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से 7 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 7,000 यात्रियों की क्षमता वाली प्रतीक्षालय का निर्माण भी हुआ है। तुर्क-राजनांद गाँव रेलवे लाइन की शुरुआत हो चुकी है। दुर्ग के 2 लाख घरों में जल जीवन मिशन का फायदा पहुँच रहा है। 2 लाख 9 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया गया। 11 लाख किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिला है। अटल ने छत्तीसगढ़ को बनाया और मोदी छत्तीसगढ़ को सँवार रहे हैं।’   

अंत में, उन्होंने 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

और भी

पीएम मोदी का तंज, कहा- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी

अंबिकापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर र में स्‍थानीय कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। अंबिकापुर की सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

पीएम मोदी की अहम बातें

कुछ माह पहले मैंने आपसे कांग्रेस का भ्रष्‍टाचारी पंजा हटाने के लिए आशीर्वाद मांगा था, आपने मेरी बात का मान रखा और भ्रष्‍टाचारी पंजे को साफ कर दिया। विष्‍णुदेव साय विकास के लिए तेजी से काम कर रहे, लेकिन इन्होंने कम समय में रॉकेट की गति से सरकार चलाई है।

आज भाजपा सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। लेकिन कांग्रेस हिंसा फैलाने वालों का समर्थन कर रही है, इतना ही नहीं जो लोग निर्दोषों को मार रहे हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमला करते हैं वे मारे जाए तो कांग्रेस ऐसे लोगों को शहीद कहती है। इसी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती है।

जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया में बैठी कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है।अगर भारत शक्तिशाली हो गया, तो कुछ ताकतों का खेल बिगड़ जाएगा। अगर भारत आत्मनिर्भर बन गया, तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

जब संविधान बन रहा था तब बाबा साहब ने कहा था धर्म के आधार पर नहीं होगा।पर कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया था।

कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को ओबीसी में डालकर भारत के सामाजिक न्‍याय और सेक्युलरिज्म कांग्रेस संविधान बदलकर एससी-एसटी का हक छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है।

अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली संपत्ति पर टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी संपत्ति बनाते हैं वो आपके बच्चे को नहीं मिलेगी। उसे कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।

हमारा देश संस्कार और संस्तुति से उपभोक्तावादी नहीं है। हम संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। हम मेहनत करके जीने वाले लोग है भारत है यह भारत का मूलभूत संस्कार है। कांग्रेस इसे मिटाने की सोच रही है।

अर्बन नक्सल, शहरी नक्सलियों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है। जितने साल देश में कांग्रेस सरकार थी आपका पैसा लूटा जाता था पर भाजपा आई तो आपका पैसा मिल रहा है।

ये मोदी आपका बेटा है आपका इलाज मोदी करेगा। पहाड़ी कोरवा ,माझी मझवार जैसी जनजाति के लिए 24 हजार करोड़ की पीएम जनमन योजना बनाई है।

दस वर्षों में भांति भांति चुनौती के बाद भी बड़े काम हुए हैं। अम्बिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन चली, गरीब कल्याण के लिए कितना काम किया। ये तो अभी ट्रेलर है, आगे और काम होगा।

भारत के उज्जवल भविष्य के लिए मतदान करें, अपने बूथ के लिए रिकार्ड मतदान करें। लोकतंत्र का उत्सव होना चाहिए, मेरे लिए आपका एक एक वोट वोट नहीं है आर्शीवाद है। भाजपा का दिया एक-एक वोट विकसित भारत बनाएगा।

क्या बोले सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जन-मन योजना के माध्यम से आदिवासियों का उत्थान हो रहा है। इसे देने वाले प्रधानमंत्री मोदी हैं। उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही कहा कि विधानसभा की तरह लोकसभा में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है।

 

 

और भी

बीजापुर के दिग्गज नेता जी वेंकट को मिली भूपेश को हराने की जिम्मेदारी

बस्तर के बाद राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा-खैरागढ़ की संभालेंगे कमान

बीजापुर: जिले के कद्दावर भाजपा नेता जी वेंकट को पार्टी हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ प्रचार प्रसार का जिम्मा सौंपा है। इससे पहले भी जी वेंकट को भाजपा हाईकमान ने बस्तर विधानसभा का दायित्व सौपा था जिसमे जी.वेंकट ने कड़ी मेहनत करते हुए दंतेवाड़ा, जगदलपुर, चित्रकूट में जीत  दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को लेकर काफी मेहनत की जिससे बस्तर लोकसभा में भी भाजपा को मजबूत माना जा रहा है। इसके बाद एक बार फिर भाजपा हाईकमान ने जी वेंकट को अब पूर्व मुख्यमंत्री एंव राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ कवर्धा एंव खैरागढ़ क्षेत्र में जिम्मा सौपा है।

बीजापुर के भाजपा नेताओं सहित स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जी वेंकट सरल एंव स्पष्ट वादी नेता है उनका व्यवहार जनता के बीच मधुर है अब वो कवर्धा एंव खैरागढ़ क्षेत्र से भी भाजपा को बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

और भी

पूर्व IAS अनिल टुटेजा को आज किया जाएगा पेश, ईडी लेगी रिमांड

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज दूसरे इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) में पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा की पहली गिरफ्तारी हुई है।

टुटेजा को ईडी के अफसरों ने शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद रविवार को गिरफ्तार कर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रंजू वैष्णव की कोर्ट में पेश किया।

ईडी और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अनिल टुटेजा को एक दिन के लिए और इसके बाद दोबारा इन्हें दो दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का फैसला सुनाया गया। इसके बाद बुधवार को टुटेजा को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

और भी

कुछ लोग खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानने लगे हैं : नरेंद्र मोदी

सक्ती की जनसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

सक्ती: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी सक्ती में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जो कुछ भी मांगा आपने मुझे दिया है। आप मेरे लिए एक काम और करिए मेरे लिए समय निकालकर मतदान देने जरूर जाना है।

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग खुद को भगवान राम से भी बड़ा मानने लगे हैं।  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराकर साधु संतो का अपमान किया। 2014 से पहले  एक ही परिवार लोगों ने सरकार चलाई है। कांग्रेस का गरीबी से कोई लेना देना नहीं है।

मेरे लिए आप ही मेरा परिवार हो : पीएम

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपकी तरह मैं भी गरीबी जी कर आया हूं। नमो ड्रोन दीदी वाले अभियान से लाखों बहनों को सीधा लाभ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी जो कहती है उसे पूरा करती है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए आप ही मेरा परिवार हो। पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त राशन योजना आने वाले पांच सालों तक चलती रहेगी।

मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के पास न देश के लिए कोई विजन है न ही कोई नीति है। पीएम ने कहा कि मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात करता है, पीएम मोदी ने कहा कि मैं लोकल फॉर वोकल की बात करता हूं। कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे। आगे पीएम मोदी ने आगे कि जब तक मेरी माताएं- बहने मेरे साथ हैं मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस वाले मेरे मरने की माला जपते हैं। मैं आत्मनिर्भर भारत की बात करता हूं, मैं लोकल फॉर वोकल की बात करता हूं। कांग्रेस वाले कहते हैं कि मोदी का सिर फोड़ देंगे।

और भी

रायपुर जिले में 24 से 26 तक बंद रहेंगी ये शराब दुकानें...

कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायपुर: जिले में कुछ जगहों पर दो दिनों के लिए ड्राई-डे घोषित रहेगा। इस दौरान शराब दुकानें और सभी बार बंद रखे जाएंगे। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने रायपुर जिले की कुछ शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव सीट पर मतदान होना है। इस लिहाज से महासमुंद और गरियाबंद जिले की 3 किलो मीटर की सीमा में स्थित रायपुर जिले की सीमा में अंतर्गत संचालित होने वाली 6 शराब दुकानें 24 अप्रैल की शाम 5 बजे से 26 अप्रैल को वोटिंग खत्म होने तक बंद रहेंगी।

कलेक्टर के आदेश के मुताबिक देशी-विदेशी मदिरा दुकान नवापारा, विदेशी शराब दुकान गुल्लू, कंपोजिट मदिरा दुकान नर्मदापारा (गुल्लू), आरंग की देशी और विदेशी शराब दुकान बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक ये दुकानें महासमुंद लोकसभा सीट के 3 किलोमीटर सीमा में स्थित हैं। कलेक्टर ने आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है।

इसके साथ ही राजनांदगांव लोकसभा, महासमुंद लोकसभा, और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी इस अवधि में शराब दुकाने बंद रहेंगी।

और भी

मोदी राज में विकास की हो रही है राजनीति : नड्डा

विजय बघेल को जिताने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भिलाई में आमसभा लिया संकल्प

भिलाई: देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने देश और दुर्ग लोस क्षेत्र में विकास कराने के लिए भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने भिलाई के आईटीआई ग्राउण्ड में आमसभा लिया। इस आमसभा में कहा कि देवी और सज्जनों विजय बघेल को इस लोक सभा चुनाव में विजय मिले इसके लिए हम सब यहाँ सभा में आये है। आप लोगों का उत्साह और आप लोगों की भीड़ देख कर यह पता चल रहा है कि आप लोगों ने विजय बघेल को जिताने का फैसला ले लिया। महतारी वंदन योजना बनाने वाले और महिलाओं को 1 हजार रुपये दिलाने वाले ही सांसद विजय बघेल है। विजय बघेल को लोकसभा चुनाव जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करना। भारत वर्ष को विश्व गुरु बनाने, राष्ट्र के निर्माण के लिए। भारत को विश्व के शिखर पर ले जाने के लिए विजय बघेल को जिताना जरूरी है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने स्थिर सरकार चाहिए। पहले जाति, धर्म और लोक लुभावन की राजनीति  होती थी अब मोदी राज में विकास की राजनीति हो रही है। सबके साथ सबके प्रयास और सबके साथ मिलकर मोदी जी देश में विकास के कीर्तिमान रच रहे है। 

नड्डा ने कहा कि सबका साथ-सबका विश्वास-सबका विश्वास के मूल मंत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है कि 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी अर्थवव्यवस्था बनाना है और 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसी अवधारणा को लेकर भारत आज विकास के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही जो सामाजिक विसंगतियां थी, उन्होंने दूर किया। श्री जेपी नड्डा जी ने कहा कहा तीन तलाक को समाप्त कर महिलाओं को न्याय देने का काम किया। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक जैसे इस्लामिक देश में तीन तलाक का कानून नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इसे हटाओ लेकिन कांग्रेस ने हिम्मत नहीं थी। मोदी जी ने अपने मजबूत इरादे से इसे समाप्त कराया। इस्लामिक देश में तीन तलाक नहीं है, आपके एक वोट ने तीन तलाक खत्म करा दिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित जो दूसरे देशों से शरणार्थियों को अब भारत में नागरिकता का अधिकार मिल रहा है। पहले देश में जाति और धर्म के नाम राजनीति होती थी। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा, तौर-तरीके बदल डाला। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर काम कर रही है। मोदी की सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों की सरकार है। मोदी जी ने कहा था, मेरी सरकार युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसान, है। आज पूरे देश में विकास हो रहा है। गांव एक दूसरे गांव से सड़कों के माध्यम से जुड़ गए हैं। गरीबों को मुफ्त चावल देने का काम अगर कोई किया तो वह प्रधानमंत्री ने किया। गरीब कल्याण योजना के तहत लाभ मिल रहा है।  हर घर नल पहुंच रहा है, गरीब आदमी को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भिलाई आमसभा में जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने समर्थन माँगा। सांसद एवं वर्तमान प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से जीताने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर उनके 400 पार के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भिलाई के इस्पात नगरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया ने भव्य स्वागत कर दुर्ग लोकसभा के लाभार्थी संयोजक होने के नाते जिले की मंडल की कार्य योजना की जानकारी अध्यक्ष को दी।

आमसभा को सम्बोधित करते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते है वो करते है अयोध्या में रामलला का मंदिर हो या उज्जवला योजना। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार में मोदी सभी गारंटी पूरी हो रही है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभा में आशवस्त किया की छत्तीसगढ़ की जनता मोदी की गारंटी पर मुहर लगाने उत्साहित है, दुर्ग लोकसभा के देवतुल्य मतदाता ऐतिहासिक मतों से विजय बघेल को जीत दिलाएंगे।

आमसभा में दुर्ग लोकसभा के संयोजक पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, सहसंयोजक अवधेश चंदेल, दुर्ग के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भिलाई के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा , दुर्ग के विधायक गजेंद्र यादव, अहिवारा के विधायक डोमन लाल कुरसेवाडा, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सावलाराम डहरे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना एवं प्रदेश जिले एवं मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और भी