छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कोई गबन-घोटाला नहीं हुआ, यह भाजपा के स्लीपर सेल का दुष्प्रचार है : भूपेश

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी तरह का कोई ग़बन या घोटाला नहीं हुआ है। जो भी भुगतान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया वह एक वैधानिक अनुबंध के तहत किया गया। प्रदेश कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी ने जो भी शिकायत की है वह दरअसल भाजपा स्लीपर सेल का दुष्प्रचार है।

बघेल ने कहा है कि पार्टी की अंदरूनी और वैधानिक अनुबंध पर इस तरह की शिकायत करना और फिर उसे मीडिया में प्रचारित प्रसारित करना पार्टी के अनुशासन के ख़लिफ़ है और यह निश्चित तौर पर पार्टी के भीतर रहकर भाजपा के स्लीपर सेल के लिए काम कर रहे लोगों को काम है। इसीलिए भाजपा पार्टी के इस अंदरूनी मामले को इतना तूल भी दे रही है। उन्होंने कहा “मैंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट और अध्यक्ष दीपक बैज से इस संबंध में बात की है और उनसे अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

उन्होंने कहा है कि कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने इस अनुबंध से पहले मुझसे विस्तृत चर्चा की थी और मेरी जानकारी के अनुसार इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष से बाक़ायदा स्वीकृति भी ली गई थी। मुख्यमंत्री के रूप में मेरे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सोशल मीडिया प्रबंधन के लिए यह अनुबंध हुआ था। हर राजनीतिक दल अपने प्रचार प्रसार के लिए किसी न किसी प्रोफ़ेशनल कंपनी के ज़रिए काम करती है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने भी सोशल मीडिया प्रबंधन और अन्य कार्यों के लिए टेसू मीडिया लैब से अनुबंध किया तो यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।

भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के हस्ताक्षर से ही हर महीने भुगतान होता रहा। इसलिए यह कहना बेबुनियाद है कि उनको अंधेरे में रखकर कुछ किया गया। जो भी भुगतान हुआ है वह वैधानिक है और इसके लिए टीडीएस काटने और जीएसटी भुगतान जैसी सारी वैधानिक औपचारिकताएं भी पूरी की गई हैं। इस पूरे लेनदेन में किसी तरह की गड़बड़ी होने के कोई आसार ही नहीं हैं।

और भी

ग्राम खुर्सीपार (कबीर मठ नादिया) में होने जा रहा है अनोखा क्रिकेट लीग

क्यों है यह अनोखी (KPL)


खिलाड़ियो ने बताया की यह लीग मैच गाँव में पहली बार हो रहा है और यह होली के सेकंड दिन से दो दिन की होगी जिसमें अनोखी इस लिये है कि इसमें सभी खिलाड़ी ग्राम खुर्सीपार के ही होंगे और इसमें सभी वर्गों के खिलाड़ी शामिल रहेंगे जिसमें 6 टीम होंगे सभी टीमो के खिलाड़ियो को बराबर बाँट दिया जाएगा । जिसका नाम KPL दिया गया है यह हूबहु आई IPL की तरह ही होगी और लास्ट में जीतने वाली टीम को इनाम और ट्राफ़ी भी दिया जाएगा । इस आयोजन से गाँव के लोगो में काफ़ी उत्साह है क्यों की इसमें सभी वर्ग के खिलाड़ी रहेंगे । इसका उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ाना और गाँव वालों और बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए है ! 
रोज़ मर्रा की ज़िंदगी में सभी अपने अपने कामों में व्यस्त रहते है इस आयोजन के माध्यम से वे अपने पुराने मित्रों से मिलेंगे अपने पुराने दिनों को याद करेंगे । 
इस आयोजन का और महत्व यह है कि अधिकांश लोग जो है गाँव से बाहर अपने काम धाम में व्यस्त रहते है और उनका अक्सर त्योहारों में ही गाँव आना होता है तो ओ भी इस आयोजन में भाग ले सकेंगे अपने मित्रों से मिल सकेंगे । ऐसे आयोजन से आपस में मित्रता बड़ती है और यह आयोजन पूरे गाँव वालों के सहमति से हो रही है जिसमे सभी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है । 
बता दें की इन दिनों खुर्सीपार की क्रिकेट टीम काफी गाँव में क्रिकेट मैच में अपना जौहर दिखाया है पिछला साल और इस साल इनके लिए सही रहा काफ़ी गाँव में ये टीम फाइनल या सेकंड रनर अप आती ही रही है ! (आशीष गंजीर)
और भी

सेक्टर और पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें : कलेक्टर

 कवर्धा: कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा में मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी की बैठक। इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा सेक्टर और पुलिस अधिकारी को प्रशिक्षण भी दिया गया। कलेक्टर महोबे ने कहा कि निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सेक्टर और पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर और पुलिस अधिकारी सुयक्त रूप से अपने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें और वहां की सभी मुलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी को दायित्व दिए गए है, इसे पूरा करें।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए सभी सेक्टर अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वल्नरेबिलिटी मैपिंग और वहां की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, स्पष्ट और शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन के लिए व्यवस्था का सुदृण होना जरूरी है। सभी अधिकारी गंभीरता के साथ यह कार्य करेंगे। बैठक एवं सह प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, कवर्धा एसडीएम अनुपम टोप्पो, पंडरिया संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  गीता रायस्त, आरबी देवांगन सहित सेक्टर और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोबे ने कहा कि कहा कि सेक्टर अधिकारियों को अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्र सहित वहां की स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। मतदाताओं से बातचीत कर वहां की स्थिति की जानकारी रखे तथा विभिन्न गतिविधियों का आकलन करे। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केन्द्रों में मूलभूत आवश्यक सुविधाएं जैसे-पानी, बिजली, रैंप, शौचालय, फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्वाचन के समय मौसम को ध्यान में रखते हुए छाव और पेयजल की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें और जिन मतदान केंद्रों में कमी पाई जाती है उसकी जानकारी प्रदान करे तथा जल्द ही व्यवस्था को पूरा करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में टीम वर्क के साथ कार्य करना जरूरी है। पुलिस और प्रशासन की टीम में परस्पर समन्वय के साथ सूचना का आदान-प्रदान होना चाहिए। किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल साझा करे।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि मतदान समाग्री प्राप्त करने से लेकर समाग्री वापसी तक सभी कार्य सेक्टर अधिकारी की जिम्मेदारी पूर्वक कार्य है। मतदान दलों से समन्वय कर कार्य करना सुनिश्चित करे। प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान दलों को सामग्री वितरण पश्चात मतदान केंद्रों के लिए रवानगी, मतदान के दिन सही समय पर मॉक पोल करवाने, समय-समय मतदान की रिपोर्टिंग, ईवीएम मशीन सहित मतदान दलों की सकुशल वापसी, समय पर पूरा फॉर्मेट का संधारण, सीलिंग सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही विधानसभा निर्वाचन में बने सेक्टर अधिकारियों से उनके अपने अनुभव के आधार पर आई समस्या पर भी चर्चा किया गया। साथ ही ईव्हीएम मशीन का भी हैंड ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया।

और भी

मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली पर था 5 लाख का इनाम...

मारे गए नक्सलियों के शव समेत सामान बरामद

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी इलाके में मंगलवार को हुए मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। मृत महिला नक्सली की पहचान डोडी लक्खे उर्फ माड़वी लक्खे मिलिट्री प्लाटून नंबर 24 सदस्य/ केरलापाल KAMS अध्यक्ष/ एसीएम (एरिया कमेटी सदस्य) के रूप में हुई है। इस महिला नक्सली पर शासन में 5 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। डोडी लक्खे विभिन्न घटनाओं में शामिल थी और उसके खिलाफ जिला दंतेवाड़ा और सुकमा में 5 अपराध दर्ज हैं।

वहीं दूसरे नक्सली की पहचान गमपुर निवासी लच्छू ग्राम जनताना सरकार अध्यक्ष के रुप में हुई है। शासन द्वारा इस पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इस पर थाना किरंदुल में एक अपराध दर्ज है। वहीं मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग और तेज कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि, लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है। इसके तहत 19 मार्च को थाना किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल  गमपुर के जंगल में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसपर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा, सीआरपीएफ बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली हुई थी। इस दौरान गमपुर के पहाड़ी इलाकों में एंबुश लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। घटना के बाद सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का शव बरामद किया गया था।

 

 

और भी

छत्‍तीसगढ़ में पहले चरण में सिर्फ एक सीट पर चुनाव, नामांकन आज से शुरू

 रायपुर: लोकसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिए बुधवार को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। बस्तर लोकसभा के लिए भी पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होगा। इसके लिए संसदीय क्षेत्र मुख्यालय जगदलपुर में कलेक्ट्रेट में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन पत्र जमा करने कक्ष बनाया गया है। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी मार्गों में बेरीकेट्स लगाकर बाधा खड़ी की जा रही है। पूरे परिसर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में रखा जाएगा।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने अधिसूचना के प्रकाशन के बाद निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया को लेकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। अभ्यर्थी आफलाइन और आनलाइन दोनों माध्यम से नामांकन पत्र भर सकते हैं।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित है बस्‍तर

बस्तर लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित है, इसलिए यहां अभ्यर्थियों के लिए जमानत राशि 12,500 रुपये निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्र नामांकन प्रस्तुत करते समय अभ्यर्थी के साथ केवल चार व्यक्ति रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। मतदान का समय अभी तय नहीं किया गया है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुबह सात से तीन बजे तक मतदान का समय प्रस्तावित है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में चार सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 1,961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिनों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं।

निर्वाचन कार्यक्रम

- अधिसूचना का प्रकाशन 20 मार्च l

- नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च l

- नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च l

- नाम वापसी की तिथि 30 मार्च l

- मतदान की तिथि 19 अप्रैल l

- मतगणना की तिथि 4 जून l

- सेवा मतदाताओं की संख्या 1,600 l

- मतदान केंद्रों की संख्या 1,957 l

- संगवारी मतदान केंद्र 97 l

- दिव्यांग मतदान केंद्र9 l

- युवा मतदान केंद्र 31

और भी

होली में हुड़दंगबाजी की तो खैर नहीं...

होली और लोकसभा चुनाव से पहले रायपुर पुलिस ने दी हिदायत

रायपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने होली और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को पुराने चाकूबाजी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का पतासाजी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों द्वारा वरिष्ठ कार्यालय से चाकूबाजी के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की सूची प्राप्त हुई। प्राप्त सूची के आरोपियों का सूचना संकलन एवं पता तलाश कर पुरानीबस्ती अनुभाग के समस्त थाना टिकरापारा, थाना पुरानीबस्ती, थाना डी.डी. नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के थाना प्रभारियों द्वारा पहले राउंड में थाना टिकरापारा रायपुर परिसर में कुल 40 चाकूबाजो को लेकर उपस्थित हुए, जिन्हे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती रायपुर राजेश देवांगन ने होली के त्यौहार एवं आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति बनाये रखने हेतु चाकूबाजो को अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित नहीं होने व किसी प्रकार के अपराधिक घटना कारित नहीं करने एवं प्रत्येक सप्ताह संबंधित थाना में अपना उपस्थिति देने हेतु सक्त हिदायत दी।

और भी

दोपहर बदला राजधानी का मौसम, गरज के साथ बारिश...

रायपुर: होली से पहले राजधनी का मौसम बदल गया है। तेज धूप और गर्मी के बाद रविवार से मौसम में बदलाव हुआ है। रविवार  शाम से तेज आंधी और हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ है, जो मंगलवार को भी जारी है।


आज सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर 3 बजे से गरज के साथ बारिश शुरू हो गई है। बारिश के चलते राजधनी में अब हल्की ठण्ड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज कोरिया, कोरबा,गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, के लिए ऑरेंज अलर्ट और सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, बालोद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

केंद्रीय मौसम विभाग की मानें तो 17 से 20 मार्च के बीच मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

 

 

और भी

चुनावी चंदा घोटाला क़े लिए भाजपा कि मान्यता रद्द की जाए : कांग्रेस

इलेक्ट्रोरल बांड भाजपा क़े भ्रष्टाचार का नमूना : दीपक

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी दलों के नेताओं के दमन के साथ ईडी, आईटी, सीबीआई का दुरुपयोग कर भाजपा का वसूली एजेंट बना दिया है। जहां चुनाव होते है वहां के विपक्षी दलों नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराये जाते है। ईडी के द्वारा षडयंत्र रचा जाता है। पूरे देश में यहीं स्थिति है।

उन्होंने कहा कि ईडी सीबीआई, आईटी व्यापारिक घरानों उद्योगपतियों के यहां छापा मारती है। उसके बाद भाजपा को चंदा देने दबाव बनाया गया। हजारो करोड़ रूपये वसूला गया। सरकार प्रायोजित अवैध वसूली का इससे बड़ा उदाहरण पूरी दुनिया में नहीं मिलेगा। सरकार जिसकी लोगों के जान माल के संरक्षण देने की कानूनी जवाबदारी होती है। उसी ने केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से वसूली किया। मोदी सरकार ने ईडी, आईटी, सीबीआई को अपना गुर्गा बना लिया है।  

पीसीसी चीफ ने कहा कि इलेक्टोरल बांड से संबंधित जो जानकारी सामने आई है उससे साफ हो गया इलेक्टोरल बांड मोदी सरकार द्वारा भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिये लाया गया था। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा चुनावी चंदा घोटाला है। मोदी सरकार ने व्यवसायिक संस्थानों को केन्द्रीय एजेंसियो के माध्यम से डरवा कर छापे मारवाकर गलत कार्यवाही करवा कर इलेक्टोरल बांड के माध्यम से वसूली करवाया। इलेक्टोरल बांड के माध्यम से मोदी सरकार ने घूस भी वसूला। जिन कंपनियो ने भाजपा को चुनावी चंदा दिया उनको हजारो करोड़ रू. के ठेके दिये गये। जिन कंपनियो ने भाजपा को चंदा दिया उनके खिलाफ मनीलांड्रिंग की कार्यवाही मोदी सरकार  ने रोकवा दिया। इलेक्टोरल बांड से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद यह साफ हो गया की भाजपा नें अपने आर्थिक लाभ क़े लिए सारा षड्यंत्र किया। इसीलिए स्टेट बैंक इसको छुपाना चाह फिर थी जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार 1,300 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों ने इलेक्टोरल बांड के रूप में दान दिया है। 2019 के बाद से भाजपा को 6,000 करोड़ से अधिक का दान मिला है। ऐसी कई कंपनियों के मामले हैं जिन्होंने इलेक्टोरल बांड दान किया है और इसके तुरंत बाद इन कपंनियो ने मोदी सरकार से भारी लाभ प्राप्त किया है। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 800 करोड़ रुपए से अधिक इलेक्टोरल बॉन्ड में दिए हैं। अप्रैल 2023 में, उन्होंने 140 करोड़ डोनेट किया और ठीक एक महीने6  बाद, उन्हें 14,400 करोड़ रुपए की ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल प्रोजेक्ट मिल गया। जिंदल स्टील एंड पावर ने 7 अक्टूबर 2022 को इलेक्टोरल बॉन्ड में 25 करोड़ रुपए दिए और सिर्फ़ 3 दिन बाद वह 10 अक्टूबर 2022 को गारे पाल्मा 4/6 कोयला खदान हासिल करने में कामयाब हो गया। भाजपा ने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से हफ्ता वूसली किया। ईडी/सीबीआई/आईटी के माध्यम से किसी कंपनी पर छापा मारो और फ़िर कंपनी की सुरक्षा के लिए हफ़्ता (“दान“) वसूला। शीर्ष 30 चंदादाताओं में से कम से कम 14 पर छापे मारे गए हैं। इस साल की शुरुआत में एक जांच में पाया गया कि ईडी/सीबीआई/आईटी छापे के बाद, कंपनियों को चुनावी ट्रस्टों के माध्यम से भाजपा को दान देने के लिए मजबूर किया गया था। हेटेरो फार्मा और यशोदा अस्पताल जैसी कई कंपनियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से चंदा दिया है। इनकम टैक्स विभाग ने दिसंबर 2023 में शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्स पर छापा मारा और जनवरी 2024 में उन्होंने इलेक्टोरल बांड के माध्यम से 40 करोड़ रुपए का दान दिया। फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स ने 1200 करोड़ रुपए से अधिक का दान दिया है जो इसे अब तक के आंकड़ों में सबसे बड़ा दान देने वाला बनाता है। आप क्रोनोलॉजी समझिए - 2 अप्रैल 2022 : ईडी ने फ्यूचर पर छापा मारा, और 5 दिन बाद (7 अप्रैल) को उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड में 100 करोड़ रुपए का दान दिया। अक्टूबर 2023 : आईटी विभाग ने फ्यूचर पर छापा मारा, और उसी महीने उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड में 65 करोड़ रुपए का दान दिया। इलेक्टोरल बांड के माध्यम से मोदी सरकार ने रिश्वत लेने का नया तरीका खोजा। आंकड़ों से एक पैटर्न उभरता है, जिसमें केंद्र सरकार से कुछ मदद मिलने के तुरंत बाद कंपनियों ने चुनावी बांड के माध्यम से एहसान चुकाया है। वेदांता को 3 मार्च 2021 को राधिकापुर पश्चिम प्राइवेट कोयला खदान मिला, और फिर अप्रैल 2021 में उन्होंने चुनावी बांड में 25 करोड़ रुपए का दान दिया। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा को अगस्त 2020 में 4,500 करोड़ का जोजिला सुरंग प्रोजेक्ट मिला, फिर अक्टूबर 2020 में उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड  बांड में 20 करोड़ रुपए का दान दिया। मेघा को दिसंबर 2022 में बीकेसी बुलेट ट्रेन स्टेशन का कॉन्ट्रैक्ट मिला, और उन्होंने उसी महीने 56 करोड़ रुपए का दान दिया। इलेक्ट्रोरल  बांड घोटाला भाजपा कि बदनियति  भ्रस्टाचार का सबसे बड़ा सबूत है भाजपा नें ईडी  आईटी सीबीआई को अपना चंदावसूली एजेंट बना दिया था। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग से मांग करती है कि इस कदाचरण क़े लिए भाजपा कि मान्यता समाप्त कर उसके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया जाय।

भूपेश बघेल पर एफआईआर भाजपा का षड्यंत्र : बैज
महादेव ऐप मामले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा का षडयंत्र बताते हुये कहा कि विधानसभा के पहले भी ईडी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीतने के लिये छत्तीसगढ़ में तरह-तहर के प्रोपोगंडा अपनाये और आरोप लगाये। षंडयंत्र पूर्वक तीन दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपर एफआईआर किया। इससे सीधा-सीधा साफ है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनाव मैदान में डर गयी है और अपने आप को हार मान चुकी है। इसलिये इस तरह के हथकंडे अपना रहे है। महादेव मामले में हमारी सरकार में कई एफआईआर हुये। हमारी सरकार में कई गिरफ्तारी हुयी। हमारी सरकार ने केन्द्र सरकार को पत्र लिखा कि महादेव ऐप बंद किया जाये, बंद हुआ नहीं बल्कि पिछले बजट में बयान आता है वित्त मंत्री का महादेव ऐप को शायद जारी रखा जायेगा। महादेव ऐप को बंद करने की जरूरत नहीं है। कल ही बयान आता है मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महादेव ऐप को बंद करने की जरूरत नहीं। यह बताता है कि भाजपा ऐप को संरक्षण दे रही है। उसपे कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है? कार्यवाही नहीं करने से साफ हो कि भाजपा उसको बचा रही। कही ऐसा तो नहीं महादेव ऐप से भाजपा को चंदा आ रहा है।

 

 

और भी

भूपेश पर एफआईआर साजिश नहीं महादेव का प्रकोप : बृजमोहन

रायपुर: महादेव एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर FIR दर्ज होने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे भाजपा की साजिश बताया था। सोमवार को मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महादेव का प्रकोप कांग्रेस पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री पर दिखाई देने लगा है।


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चोरी ऊपर से सीना जोरी कर रहे हैं। वे पहले रायपुर से भाग कर राजनादगांव गए और फिर सीना जोरी करने के लिए वापस रायपुर आए। भूपेश बघेल को इतना डर क्यों सता रहा है? महादेव सट्टा एप पर पहली FIR तो उन्होंने ही कराई थी। लेकिन अब अपने ही बुने हुए जाल में खुद फंस गए है। जितने अफसरों पर FIR हुई उनके भूपेश से क्या संबंध हैं? उन्होंने आगे कहा कि, शराब, कोयला और गौठान कई घोटाले हैं। अभी एक घोटाले की FIR में नाम आने पर घबरा गए। अभी तो और भी कई घोटाले सामने आयेंगे। भूपेश बघेल असीम दास के बयान को सही मानते हैं क्या? महादेव एप में शुभम सोनी का वीडियो आया था उस पर भूपेश बघेल क्यों कुछ नहीं बोलते हैं? इन्होने छत्तीसगढ़ के 10 लाख युवाओं को बर्बाद करके उनके हक़ का पैसा खाने का काम किया है और क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है?

बीजेपी साजिश नहीं, मोदी की गारंटी कर रही पूरी
मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि, बीजेपी को इस तरह के कामों के लिए फुर्सत नहीं है। हम पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करने में लगे हैं और जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, उसमें भूपेश बघेल को सहयोग करना चाहिए न कि धमकी देना चाहिए। कांग्रेस ने विकास विरोधी काम किया है और अब डर पैदा हो गया है इसलिए जनता ने नकार दिया है। अब कानून अपना काम करेगा। जनता से आव्हान है कि, महादेव, गौठान, शराब घोटाले के आरोपियों को नकारे और छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने वाले को स्वीकार करें। महादेव एप पर राज्य और केंद्र सरकार कार्यवाही कर रही है और महादेव एप को बंद करना जरूरी नहीं है। लेकिन उसमें जो गलत काम कर रहा है, उस पर कार्यवाही होनी चाहिए।

 

 

और भी

भाजपा केवल राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है : बृजमोहन

मंत्री अग्रवाल की उपस्थित में पार्षद समेत दर्जनों कांग्रेसी भाजपा में शामिल

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर छोटे बड़े सदस्य की अपनी जिम्मेदारियां हैं और वो पूरी लगन और ईमानदारी से इसे निभाते हैं। यहां हर एक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को भाटापारा और बलौदा बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पार्षद समेत कई कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता भी ली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ एक परिवार भी है। यहाँ सभी सदस्य एक दूसरे के साथ मिलकर काम करते हैं और पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का  ही नतीजा रहा कि, उन्हे रायपुर दक्षिण में पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत मिली। इस जीत का सही हकदार पार्टी कार्यकर्ता है जिन्होंने दिन रात मेहनत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, जैसे विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण की जनता ने उन्हें प्रचंड बहुमत देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराई है। ऐसे ही इस बार लोकसभा चुनाव में रायपुर में प्रदर्शन को दोहराना है और पूरे देश में रिकॉर्ड मतों से विजय दर्ज करनी है और पूरे देश में रायपुर का डंका बजाना है। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच जाना होगा।  

मंत्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर धर्म और वर्ग के लोगों को मिला है। उसमें मोदी ने कोई भेदभाव नहीं किया। छत्तीसगढ़ में कोई भी परिवार ऐसा नहीं है।  जिसको किसी न किसी योजना का लाभ नहीं मिला। इसीलिए कार्यकर्ताओं को हर एक परिवार से मिलना चाहिए और छत्तीसगढ़ के साथ ही देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को एक बार फिर वोट देने की अपील करनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिए मोदी ने उनको 1000 रुपए  प्रति देना शुरू भी कर दिया। भाजपा के शासनकाल में महिलाओं को पूरी सुरक्षा भी मिल रही है।



किसानों को किसानों को धान के उचित दाम के साथ-साथ प्रति एकड़ 20000 रुपए का बोनस भी मिला है। मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में राज्य के हर एक वर्ग गरीब, महिला, युवा किसान सभी का ख्याल रखा गया है। इसलिए छत्तीसगढ़ और देश के उज्जवल भविष्य के लिए एक बार फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से गांव गांव घर-घर जाकर लोगों से मिलने और उन्हें मोदी की योजनाओं की जानकारी लेने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए वोट देने को कहें।

सम्मेलन में कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व विधायक भाटापारा व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव रतन शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, स्थानीय पार्टी नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कई कांग्रेसी पार्षद जितेंद्र माली, अमितेश नेताम पूर्व पार्षद कन्हैया सेन, स्थानीय नेता मयंक पंजवानी, परवेज खान, कृष्ण वर्मा, ईश्वर वर्मा, कृष्णा टंडन, मनीष दुलानी, बुद्धि साहू, प्रसन्न दीवान, तरुण गुप्ता, रिद्धि पंजवानी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

और भी

रामनवमी पर अवकाश की घोषणा करने पर मनीष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री का फैसले का किया स्वागत

भिलाई: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए रामनवमी पर्व  पर प्रदेश में अवकाश की घोषणा कर दी है। इस आशय के आदेश भी प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दिये गये हैं। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं  रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिनंदन करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है। पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और प्रभु जन-जन के हृदय में वास करते हैं। प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष की भांति छत्तीसगढ़ में भी प्रभु का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी भव्य रूप से मनाया जाता है। प्रदेशवासियों द्वारा पूर्व में इस पर्व पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने इस शुभ दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हम सभी उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं। श्रीराम जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित करना सराहनीय और वंदनीय-मदन सेन भिलाई। राम जन्मोत्सव समिति के जिला अध्यक्ष मदन सेन बताया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार ने रामनवमी के पावन अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई निश्चित तौर पर सराहनीय एवं वंदनीय कार्य  है , प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश की जनता के जन भावनाओं के  आस्था का सम्मान किया है इस हेतु प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी का

फैसले का सम्मान करते हैं । छत्तीसगढ़ के पावन धरा प्रभु राम जी का ननिहाल है जो हम सब के लिए गौरव का विषय है । राम जन्मोत्सव समिति द्वारा प्रभु रामचंद्र जी की जन्म उत्सव को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 39 वर्ष के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा इसके लिए बैठक आहूत की जा रही है।

और भी

मुख्यमंत्री से राजिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने की मुलाकात

तीन माह की अल्प अवधि में जनहित में लिए बड़े फैसलों के लिए जताया आभार

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तीन माह की अल्प अवधि में जनहित में लिए गए बड़े फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कम समय में ही सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसका लाभ पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय से कहा कि नई सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति देकर विकास का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को धान का 2 वर्ष का बकाया बोनस 3716 करोड रुपए भी तत्काल प्रदान किया गया। साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी अमल में लाई गई। राज्य में इस वर्ष 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से भुगतान भी किया गया है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई है।

प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन माह के कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य की माता बहनों के लिए सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू कर दी है। जिसके तहत 70 लाख से अधिक माताओं के खाते में ₹1000 के मान से 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पीएससी की पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया है।अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना शुरू हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के लिए नियद नेल्लानार यानी आपका अच्छा गांव योजना प्रारंभ हुई है। इस तरह छत्तीसगढ़  सुशासन और विकास के पथ पर बहुत तेजी से अग्रसर है।

इस अवसर पर प्यारेलाल सोनकर, राजेश साहू मनीष हरित, राजू साहू, मोती निषाद, रामाधार साहू, केजउ निषाद, अंकुर पहाड़िया, ईश्वर साहू तथा भागीरथी सिन्हा आदि उपस्थित थे।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर विमान सुविधाओं के विस्तार को बड़ी सफलता

 बिलासपुर से दिल्ली-कोलकाता, जगदलपुर से जबलपुर के लिए विमान सेवा मार्च के अंतिम सप्ताह से

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में विमान सुविधाओं के विकास व विस्तार की प्रक्रिया में बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली एवं कोलकाता तथा जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली सेक्टर में 70 सीटर विमान द्वारा नियमित कमर्शियल विमान सेवा संचालन हेतु राज्य शासन व विमान सेवा प्रदाता अलायंस एयर कम्पनी के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। एम.ओ.यू. के अनुसार यह तीनों फ्लाईट मार्च माह के अंतिम सप्ताह से नियमित रूप से शुरू होंगी।

एमओयू में विमान सेवा के उड़ानों में यात्रियों की अनुपलब्धता होने पर कॉस्ट रेवेन्यू मॉडल के आधार पर उड़ान लागत के घाटे की भरपाई हेतु राज्य शासन द्वारा विमान कंपनी को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराये जाने का प्रावधान शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 मार्च को अलायंस एयर कम्पनी की ‘‘दिल्ली- बिलासपुर- दिल्ली‘‘, ‘‘कोलकाता- बिलासपुर- कोलकाता‘‘ हवाई सेवा का शुभारंभ किया था। 12 मार्च को ही अलायंस एयर कम्पनी द्वारा ‘‘दिल्ली- जबलपुर- जगदलपुर- जबलपुर- दिल्ली‘‘ विमान सेवा की उड़ान का उद्घाटन किया गया था। अलायंस एयर कंपनी के समर शेड्यूल के अनुसार ये तीनों विमान सेवाएं मार्च के अंतिम सप्ताह से नियमित हो जायेंगी।

और भी

प्राइमरी स्कूल की बालिकाओं के पत्र पढ़कर भावुक हुए बृजमोहन...

पत्र में लिखा : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से बालिकाओं के लिए है बहुत उम्मीद

रायपुर: प्रदेश भर के प्राइमरी स्कूल की छोटी-छोटी बालिकाओं के लिखे पत्र स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पास पहुंचे। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत इन सुंदर पत्रों को आज शिक्षा मंत्री ने देखा। हर पत्र अपने में मासूमियम से भरा बेटियों की अथाह प्रतिभा की दास्तां कह रहा था। इन पत्रों में छोटे बच्चों ने चित्रों के माध्यम से एक बालिका भ्रूण की दास्तां कही। एक बच्ची ने एक चित्र बनाया, इसमें एक बीज है जिसके भीतर भ्रूण है जिसकी हत्या की जा रही है। यह नहीं होता तो वो वृक्ष की असीम संभावना को छूता, उसी तरह बालिका भी अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण करती।

मंत्री अग्रवाल इन पत्रों को पढ़कर और इनके मार्मिक चित्रों को देखकर भावुक हुए। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने मुझे पत्र के माध्यम से सुंदर संदेश भेजे हैं उन्हें मेरी ओर से धन्यवाद प्रेषित करना है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इन छोटी बालिकाओं के शब्दों का संसार सीमित है लेकिन इनकी संवेदना का संसार बहुत विस्तृत है। जिस तरह से इन्होंने एक बालिका भु्रण की हत्या की भयावह दास्तां अपने चित्रों से व्यक्त की है वो इनकी गहरी भावनाओं को बताता है। इन प्रतिभाशाली बालिकाओं से छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल लगता है।



शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि लड़कियों के जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षा से लड़कियां आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपना योगदान देती हैं। शिक्षा लड़कियों को सशक्त बनाती है और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने में मदद करती है। लड़कियों की शिक्षा समाज के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जब लड़कियां शिक्षित होती हैं, तो वे अपने परिवार और समाज के लिए बेहतर निर्णय ले सकती हैं। वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सकती हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं। हमारी सरकार हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल लाए हैं। इसी क्रम में राज्य में महिलाओं के सम्मान के लिए मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के अंतर्गत महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि भी पहुंचने लगी है।

 


और भी

विकसित भारत के निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका कृषि की होगी : डॉ. पाठक

 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक ने कृषि विवि के अनुसंधान व विकास कार्यां का जायजा लिया

 

रायपुर: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एवं सचिव कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा, भारत सरकार डॉ. हिमांशु पाठक ने कहा है कि विगत 50 वर्षां में भारत में कृषि क्षेत्र का तीव्र विकास हुआ है और वर्ष 1991 तक विदेशों से अनाज का आयात करने वाला देश आज अन्य देशों को 53 बिलियन यू.एस. डॉलर मूल्य के कृषि उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत में 330 मिट्रिक टन अनाज का उत्पादन हो रहा है और उद्यानिकी फसलों का उत्पादन 550 मिट्रिक टन हो गया है। दूध उत्पादन के क्षेत्र में भारत पूरे विश्व में अग्रणी स्थान पर है। देश की कृषि उत्पादकता वर्ष 1970 में 0.7 मिट्रिक प्रति हेक्टेयर थी जो आज बढ़कर 2.4 मिट्रिक टन प्रति हेक्टेयर हो गई है। डॉ. पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत निर्माण के संकल्प को पूरा करने में सबसे बड़ी भूमिका कृषि की ही होगी।

डॉ. पाठक 15 मार्च को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, वैज्ञानिकों तथा विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। डॉ. पाठक ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों का जायजा भी लिया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास एवं शबरी कन्या छात्रावास का लोकार्पण भी किया।

डॉ. पाठक ने भारत में कृषि शिक्षा के परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में कृषि शिक्षा तेजी से विस्तार हो रहा है और आज 73 शासकीय कृषि विश्वविद्यालयों के साथ ही 157 निजी कृषि विश्वविद्यालय भी संचालित हैं। विगत पांच वर्षां में कृषि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या लगभग दो गुनी हो गई है। अनेक नये कृषि महाविद्यालयों की शुरूआत की गई है, नये पाठ्यक्रम खोले गये हैं तथा सीटों में वृद्धि की गई है। डॉ. पाठक ने कहा कि आज कृषि शिक्षा के क्षेत्र में वर्चुअल क्लासरूम, वृह्द मुक्त ऑनलाईन पाठ्यक्रम (मूक) तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स जैसी आधुनिक सुविधाओं का उपयोग भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार एवं व्यवसाय के बड़ते अवसरों को देखते हुए कृषि पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की रूचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कृषि शिक्षा के सामने अनेक चुनौतियाँ भी हैं जिन्हें नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ. पाठक ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के भ्रमण के दौरान यहां संचालित विभिन्न अधोसंरचनाओं एवं अनुसंधान कार्यां का अवलोकन किया। उन्होंने उच्च मूल्य फसलों की गुणवत्तायुक्त संरक्षित खेती के अंतर्गत उगाई जा रही फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने टिश्यू कल्चर प्रयोगशा में टिश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से उत्पादित केले एवं गन्ने के पौधों के बारे में जानकारी ली। डॉ. पाठक ने डॉ. आर.एच. रिछारिया प्रयोगशाला में संग्रहित धान की परंपरागत 23 हजार से अधिक किस्मों के जननद्रव्य (जर्मप्लाज्म) का अवलोकन किया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान इम्यूनिटी बूस्टर एवं कैंसर रोधी किस्म ‘‘संजीवनी’’ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान से प्रोटीन, इथेनॉल एवं शुगर सिरप निर्माण की तकनीक का भी जायजा लिया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित फायटोसेनेटरी लैब में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने डॉ. पाठक को बताया कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा धान की 18 हजार से अधिक किस्मों की डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग पूर्ण कर ली गई है। डॉ. चंदेल ने उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा विकसित धान की न्यूट्री-रिच किस्मों के बारे में भी जानकारी दी। डॉ. पाठक ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यां की सराहना की तथा भविष्य में किये जाने वाले अनुसंधान एवं विकास कार्यां के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक विस्तार डॉ. अजय वर्मा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा एवं अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, रायपुर डॉ. जी.के. दास भी उपस्थित थे।
 

 

और भी

जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है : मुख्यमंत्री साय

राज्य खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित हुए प्रतिभावान खिलाड़ी

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा ईश्वर की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है। जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद सुनील सोनी शामिल हुए।

 मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 5 साल बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनका सम्मान और पुरस्कार मिलने जा रहा है, मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के शहीदों के नाम पर स्थापित राज्य खेल अलंकरण समारोह का शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली हमारी सरकार द्वारा ही किया गया था। यह बहुत अफसोस की बात है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पिछले 5 सालों से राज्य में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को बने अभी केवल 3 महीने ही हुए हैं। इन थोड़े से ही दिनों में ही राज्य में हमने खेलों के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए हैं। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जाएगी। राज्य में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। जशपुर में मॉडर्न खेल स्टेडियम एवं रायगढ़ तथा बलौदाबाजार जिले में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया जा चुका है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए बहुत संघर्ष किए है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इस सम्मान का आयोजन रोक दिया गया था। जिसके लिए खिलाड़ियों को रास्ते में आकर आंदोलन करना पड़ा। उसी का परिणाम है कि आज हमारी सरकार द्वारा पुनः इस खेल अलंकरण सम्मान को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेल गतिविधि को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से राज्य में उत्कृष्ट खिलाड़ी योजना प्रारंभ की गई है। राज्य में 74 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा के लिए खिलाड़ियों से प्राप्त आवेदनों के पुनर्परीक्षण हेतु समिति का गठन किया जा चुका है, जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की कार्यवाही भी की जाएगी।

कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05  एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को वर्ष 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए तथा 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, जनप्रतिनिधि, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती तनुजा सलाम एवं सहित खेल विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे।

और भी

उप मुख्यमंत्री ने ली ज़िला अधिकारियों की बैठक

 बेमेतरा: उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि में आज जिले में विकास कार्यों की समीक्षा नहीं  बल्कि परिचयात्मक बैठक करने आया हूँ। उन्होंने अधिकारियों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। उन्होंने  सभी जिला अधिकारियों को कहा कि नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें।

’सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें एवं केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं। खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल, विधायक  दीपेश साहू बेमेतरा,साजा विधायक  ईश्वर साहू,अध्यक्ष ज़िला पंचायत श्रीमती सुनीता साहू,कलेक्टर  रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक  कृष्ण कुमार साहू, सीईओ जिला पंचायत के सीईओ  टेकचन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। कलेक्टर ने उप मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ कार्य करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। कार्यालयों में समस्याओं को बढ़ने नहीं दें, समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करें।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कई उदाहरण देकर कहा कि सभी को समय के साथ अपने काम के तौर-तरीकों में भी बदलाव करना होगा। हमें तकनीकी ज्ञान और नए कौशल के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने कार्यालयों में कार्य विभाजन कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा। साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से मैदानी क्षेत्र में जाकर ज़मीनी कार्य देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के मैदानी क्षेत्र में  में पहुंचने से कार्य और गति आती है साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

और भी

जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियां शुरू

दुर्ग: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी नें ज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व के अनुसार प्रारंभिक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्वाचन की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता के सुव्यवस्थित प्रबंधन, निर्वाचन व्यय अनुविक्षण, ईवीएम तथा शिकायत सेल, यातायात व्यवस्था, डाकमत पत्र होम वोटिंग, रूटचार्ट वाहन व्यवस्था, विडियोग्राफी सीसीटीवी कैमरा, एमसीएमसी समिति गठन, कर्मचारी कल्याण, ब्रेनलिपि मुद्रण, निर्वाचन प्रशिक्षण, समाग्री वितरण एवं वापसी केन्द्रों मे व्यवस्था और प्रेक्षकगणो के लिये जानकारियां तैयार करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय/ विभाग प्रमुख अधिकारियों को अवगत कराया है कि निर्वाचन कार्यक्रम घोषणा के साथ ही आचार संहिता प्रभावशिल हो जायेगी। आचार संहिता प्रभावशिल होते ही सभी शासकीय, निगम मंडल, आयोग, राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम की अधिकारिक वेबसाइट्स से सभी जनप्रतिनिधियों के संदर्भ एवं तस्वीर तत्काल हटाये जाने की कार्यवाही किया जाये। आचार संहिता लगते ही 24 एवं 48 घंटे के भीतर की जाने वाली कार्यवाही हेतु अभी से चिन्हांकित कर लिया जाये। निर्वाचन के दौरान फोर्स को ठहराने की व्यवस्था की कार्य योजना तैयार कर ली जाये। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम संबंधित बीएलओ की बैठक लेकर मतदान केन्द्रों में आवश्यक जानकारियां अभी से उल्लेखित कराना सुनिश्चि करें। उन्होंने कहा कि मतदान दल अथवा चुनाव कार्य में शासकीय सेवारत अधिकारी एवं कर्मचारी की ही डयूटी लगायी जायेगी। 

 

 

और भी