छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

विभिन्न ग्रामों में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

बालोद: केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 1847 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 120 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 106 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 143 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 143 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 72 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम अंगार, भेड़िया नवागांव और बिरेतरा तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़खुसरा, कोचेरा, खेरथाबाजार और आतरगांव तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खर्रा, चिचलगोंदी और चंदनबिरही में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसी प्रकार गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सरबदा, फागुनदाह और दर्रा तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़, दानीटोला और गुजरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।

शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम अंगारी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 105 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 48 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 11 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम भेड़िया नवागांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 132 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 14 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम बिरेतरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 209 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 26 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 08 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

शिविर में इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम मुड़खुसरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 203 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 20 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 13 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहि का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम कोचेरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 07 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 18 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 14 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 02 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम खेरथाबाजार में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 29 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 05 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 01 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम आतरगांव में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 75 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया।

इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम खर्रा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 190 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 05 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम चिचलगोंदी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 101 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 11 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 20 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम चंदनबिहरी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 318 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 06 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 06 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 02 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 22 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 27 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम दानीटोला में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 02 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम गुजरा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 31 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 13 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 01 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 05 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 35 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 36 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

इसी तरह गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सरबदा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 95 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 02 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 12 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 10 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 15 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम फागुनदाह में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 87 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 01 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 03 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम दर्रा में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 03 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 03 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 05 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 05 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।

और भी

मुख्यमंत्री ने आदित्य एल-1 की सफलता पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल 1 के अपने गंतव्य स्थल एल-1 प्वाइंट पर सफलतापूर्वक पहुंचने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों और देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी लगन, समर्पण, मेहनत और प्रतिभा से अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर हमें गर्व है।

और भी

मेकाहारा के डॉक्टरों ने 4 साल की मासूम को पेसमेकर लगाकर नई जिंदगी...

रायपुर: डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के इंस्टीट्यूट में कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स ने कमाल कर दिया।  4 साल के मासूम के हृदय में पेसमेकर लगाकर नई जिंदगी दी है। बच्चे के जन्म से ही हृदय में ब्लॉकेज था, जिसके कारण उसके पल्स (नाड़ी) की गति 40 से 50 बीट प्रति मिनट पर आ गया था।


डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे को जन्मजात हार्ट ब्लॉक की समस्या थी। खेलकूद के दौरान हांफने लगता था। बच्चे को बार-बार सर्दी-खांसी होती थी। शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखने पर पता चला कि हार्ट में ब्लॉकेज है। इसके बाद बच्चे को एसीआई लाया गया जहां बच्चे की समस्या को देखते हुए पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया गया।

ऐसे डाला गया पेसमेकर
कैथलैब में फ्लूरोस्कोपी की सहायता से लेफ्ट सबक्लेवियन वेन को पंक्चर करके राइट वेंट्रिकल एपेक्स में पेसमेकर लीड डाला गया। बच्चा छोटा था इसलिए सुई को बड़े ध्यान से डाला गया। सुई और तार की साइज बड़ी रहती है इसलिए हार्ट को नुकसान होने की संभावना रहती है। पेसमेकर के तार को एक्स्ट्रा लूप डालकर छोड़ा जाता है क्योंकि बच्चे की उम्र जैसे-जैसे बढ़ेगी हार्ट की साइज भी बढ़ेगी। बच्चे की ऊंचाई भी बढ़ेगी इसलिए तार में खिंचाव आएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए तार में एक्स्ट्रा लूप डालकर छोड़ा गया।

 

 

और भी

डॉ. रमन ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को अपने विधायक कार्यालय में क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये।

डॉ. रमन अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने विधायक कार्यालय में जनदर्शन लगाते हुए क्षेत्र की जनता से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। विभिन्न संगठन के लोगों सहित अन्य लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर डॉ रमन सिंह को अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण करने निर्देशित किया गया। इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि लोग अपनी अलग-अलग समस्याएं लेकर आए हैं।

इसके निराकरण को लेकर निर्देशित किया गया है। वहीं उन्होंने पिछले पांच साल में विधानसभा क्षेत्र के रुके हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने की बात कहीं और राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल को बैठक लेकर समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया है।
 
समय समय पर डॉ रमन सिंह अपने विधानसभा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते जन दर्शन, जैन चौपाल जैसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद डा.रमन सिंह ने अपना पहला जनदर्शन लगाया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आवास,सड़क,पानी सहित विभिन्न समस्याओं से डॉ रमन सिंह को अवगत कराया है।

और भी

छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को मिलेगी हर संभव मदद : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर: शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 40वीं  एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

 अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के एक बार फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य में खेलों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही। अग्रवाल ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिससे वेे खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका, संघ के सदस्य, खेल प्रशिक्षक, मैनेजर, विभिन्न राज्य से आए हुए खिलाड़ी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

और भी

हसदेव में पेड़ों की कटाई और आदिवासियों के दमन के खिलाफ "नागरिक प्रतिरोध मार्च" 7 को

रायपुर: संविधान की पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासियों और उनकी ग्रामसभाओं के सतत विरोध को दरकिनार करके एक पूंजीपति की लूट और भ्रष्टाचार के लिए हसदेव अरण्य के समृद्ध जंगल, जमीन, जल स्रोत और पर्यावरण का विनाश किया जा रहा है। राज्य में नव गठित भाजपा सरकार के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर निर्दयता के साथ सैकड़ों वर्ष पुराने हजारों पेड़ों को काट दिया गया। 21 से 23 दिसंबर तीन दिनों तक खनन प्रभावित सभी गांवों को नजरबंद किया गया, नेतृत्वकारी युवा साथियों और सरपंचों को अमानवीय तरीके से गिरफ्तार कर गैरकानूनी हिरासत में रखा गया।

हसदेव अरण्य में अडानी समूह के लिए भाजपा सरकार द्वारा की गई यह कार्यवाही न सिर्फ कार्पोरेट परस्ती का उदाहरण है, बल्कि आदिवासियों के उस विश्वास पर कुठाराघात है, जिसे चुनाव के वक्त भाजपा पर जताया गया था। छत्तीसगढ़ के हम समस्त जनवादी संगठन, जन पक्षीय राजनैतिक दल और पर्यावरण और आदिवासियों के प्रति संवेदनशील नागरिक राज्य सरकार की हसदेव अरण्य में की गई बर्बर कार्यवाही का पुरजोर तरीके से भत्सर्ना करते हैं। हम सब 7 जनवरी को नागरिक प्रतिरोध मार्च निकालकर हसदेव के संघर्षरत साथियों के आन्दोलन में एकजुटता प्रदर्शित करेंगे।

महत्वपूर्ण है कि इस सम्पूर्ण हसदेव अरण्य को बचाने के लिए पांचवी अनुसचित क्षेत्र के आदिवासियों और उनकी ग्रामसभाओं ने पिछले एक दशक में कई बार कोयला उत्खनन परियोजना का विरोध किया है, परन्तु अडानी कम्पनी के द्वारा ग्रामसभाओं के कूटरचित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार करके विभिन्न स्वीकृतियां हासिल की गई है। पूर्व राज्यपाल ने परसा कोल ब्लॉक प्रभावित गांव की ग्रामसभाओं के फर्जी प्रस्ताव की जाँच के आदेश दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन को दिया था, परन्तु आज तक जाँच नही की गई। वर्तमान में जिस परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खनन परियोजना के दूसरे चरण के लिए पेड़ो की कटाई की गई है, वह वन क्षेत्र ग्राम घाटबर्रा के सामुदायिक निस्तार का जंगल था। इस गाँव को प्राप्त सामुदायिक वन अधिकार पत्र को गैरकानूनी रूप से जिला स्तरीय समिति सरगुजा ने निरस्त किया था, जिसके खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर में मामला लंबित है।

ज्ञात हो कि हसदेव अरण्य मध्य भारत का समृद्ध वन क्षेत्र है जो जैव विविधता से परिपूर्ण कई विलुप्तप्राय वनस्पति और जीव-जन्तुओं का रहवास है। यह जंगल हसदेव नदी और उस पर बने मिनीमाता बांगो बांध का कैचमेंट है जिससे जांजगीर, रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर जिले की 4 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है।
भारतीय वन्य जीव संस्थान (WII) ने हाल ही हसदेव अरण्य क्षेत्र पर विस्तृत अध्ययन किया है, जिसकी रिपोर्ट छत्तीसगढ़ शासन को सौंपी गई है। रिपोर्ट में सम्पूर्ण हसदेव अरण्य क्षेत्र को खनन गतिविधियाँ से मुक्त रखने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में WII ने चेतवानी देते हुए लिखा है कि यदि हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोयला खनन की अनुमति दी गई, तो न सिर्फ हसदेव नदी और पर्यावरण का विनाश होगा बल्कि मानव-हाथी संघर्ष इतना विकराल हो जायेगा कि उसे कभी सम्हाला नही जा सकता ।

छतीसगढ़ विधानसभा ने दिनांक 26 जुलाई 2022 को सदन ने सर्वानुमति से संकल्प पारित किया था - हसदेव अरण्य क्षेत्र में आवंटित सभी कोल ब्लॉक रद्द किए जाएँ"। छत्तीसगढ़ शासन ने दिनांक 1 मई 2023 को माननीय उच्चतम न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमे लिखा है कि हसदेव अरण्य में कोयला उत्खनन राज्य के हित में नहीं है। हसदेव क्षेत्र में किसी भी नए कोल ब्लॉक का आवंटन या खनन की जरुरत नहीं है।

हम सब संगठन इस बात पर कायम है कि हसदेव अरण्य में केंद्र और राज्य सरकार की सहमति के बिना एक पेड़ की भी कटाई नहीं हो सकती। इस समय जो पेड़ काटे जा रहे हैं, उसमें भाजपा राज्य सरकार की पूर्ण सहमति शामिल है और कांग्रेस पर दोषारोपण करके वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। भाजपा सरकार को राज्य की आम जनता की भावना के अनुरूप आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए हसदेव में खनन के लिए दी गई सभी अनुमतियों को रद्द करना चाहिए और विधानसभा के प्रस्ताव पर अमल करना चाहिए।   
 
        

भवदीय

Arshikla आर्लोक शुक्ला

छत्तीसगढ़ बचाओ आन्दोलन 2977634040

संजय पराते छत्तीसगढ़ किसान सभा

अमित बघेल जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी

प्रवीण श्योकंद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)
 
कलादास डहरिया छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा (मजदुर कार्यकर्ता समिति)

 

और भी

6 किलो गांजा के साथ लंगड़ा गिरफ्तार

रायपुर: एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी संजय धीवर उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 किलो गांजा बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाना में नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल 5 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत अशोक नगर रोड किनारे एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखे है और बेचने की फिराक में  घूम रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजय धीवर उर्फ लंगडा निवासी गोगांव गुढ़ियारी रायपुर बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा बरामद हुआ। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 30,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
संजय धीवर उर्फ लंगडा पिता रामकृष्ण धीवर उम्र 40 वर्ष साकिन गोगांव थाना गुढियारी रायपुर।

और भी

एआईसीसी की बैठक में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए भूपेश

रायपुर: राहुल गांधी की अगुआई में निकलने वाली भारत न्याय यात्रा और आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बड़ी बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार की दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एआईसीसी की बैठक है। जो हमारी तीन दिन की बैठक थी उसकी रिपोर्ट आज हाई कमान को हम सौपेंगे, उसे पर चर्चा होगी। जो भी दिशा निर्देशों होगा हम आगे बढ़ेंगे। वहीं राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर कहा कि पदयात्रा का असर होता ही है। पदयात्रा छत्तीसगढ़ में होगी तो हम शामिल होंगे ही। एआईसीसी जैसे निर्देश देगी हम उसका पालन करेंगे और पदयात्रा में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में यात्रा कहां-कहां से गुजरेगी आज उस पर चर्चा हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठकों को दौर कांग्रेस ऑफिस में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, राज्यों के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक दल के नेता भाग लेंगे।

और भी

खुर्सीपार के वार्डों में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, जनता का जताया आभार

भिलाई: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 3 जनवरी को विधायक श्री यादव वार्ड 38, वार्ड 49, वार्ड 47, वार्ड 48, वार्ड 42 गौतम नगर, वार्ड 44 लक्ष्मी नारायण वार्ड, वार्ड 43 बापू नगर गार्डन में पहुंचे। खुर्सीपार क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करने के बाद सेक्टर एरिया के वार्डों में भी गए। सेक्टर 2, वार्ड 52 सेक्टर 4, वार्ड 58 सेक्टर 4, सेक्टर 8, सेक्टर 6 के तीनों वार्ड वार्ड 61,62, 63 और हुडकों व सेक्टर 7 भी गए। जहां वार्ड के नागरिकों के घर-घर जाकर विधायक लोगों से मिले। विधायक को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं और फूलो की वर्षा की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने अपने विधायक की आरती उतार कर तिलक लगाया। जीत के बाद अपने क्षेत्र के विधायक को देखकर लोगों में काफी उत्साह और उमंग का माहौल था। लोग विधायक के साथ फोटो खिंचाते रहे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे पर जो विश्वास जताया है। जो प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। इसके लिए मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूंगा। आप सभी के विश्वास ने ही मैं आज यहां आप सब के सामने खड़ा हूं। दोबारा आप सभी मुझे जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य प्रदान किया है। इस जिम्मेदारी को मैं पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा। हमेशा से मैं आप सभी के बीच और आप लोगों का सेवक रहा हू और आगे भी सेवक रहूंगा।

और भी

राज्य में अब तक 74.28 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

किसानों को 16,213 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार की संकल्प पत्र के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 74.28 लाख मीट्रिक धान की खरीदी की गई है। धान के एवज में किसानों को 16,213 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को राज्य में लागू किए जाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया गया है। मार्कफेड की प्रबंध संचालक सुश्री इफ्फत आरा और महाप्रधंक श्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान शेष मात्रा का धान उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

 

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 15 लाख 32 हजार 389 किसानों से 74 लाख 28 हजार 060 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 16 हजार 213 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 63 लाख 09 हजार 848 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 44 लाख 78 हजार 322 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।

और भी

दूरदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साक्षात्कार आज

 रायपुर: प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर के कार्यक्रम ’’चर्चा में’’ के अंतर्गत 4 जनवरी गुरूवार को अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साक्षात्कार प्रसारित किया जाएगा। साक्षात्कार में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जायेगी।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता ने की मुलाकात

शहीद के प्रतिमा अनावरण का दिया निमंत्रण

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के सामने स्थापित की गई है। साथ ही स्मृति पट भी स्थापित की गई है। त्रिपाठी ने प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया।

 मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि रायगढ़ जिले के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। उनकी शहादत हमेशा हमारा मार्गदर्शन करेगी। उनकी प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित होना मेरे लिए गौरव की बात होगी। इस दौरान शहीद कर्नल त्रिपाठी के मामा राजेश पटनायक एवं गोकुल पटनायक भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कर्नल त्रिपाठी ने वर्ष 2003 में कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन लिया था। वे सियाचिन, कुपवाड़ा, नौशेरा, कांगो, मथुरा, वेलिंगटन आदि विभिन्न पदस्थापना में कार्यरत रहे। 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे बिहांग में अलगाववादी समूहों द्वारा घात लगाकर किये गये हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला करते हुए अपनी पत्नी अनुजा एवं बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।

 

और भी

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी और प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्रकार सम्मेलन में आमंत्रित किया और उन्हें रामचत्रित मानस की प्रति भेंट की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, जिलाध्यक्ष सूरजपुर मुकेश गर्ग, जिलाध्यक्ष मुंगेली राजकुमार यादव मौजूद थे।

और भी

छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को शुष्क दिवस

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा

 

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने वाला है। इसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में सभी लोगों में खुशी का माहौल है। इस दिन पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा। घरों में दीपावली की तरह दीप भी प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सब्जी उत्पादक किसानों की ओर से सब्जियों की खेप अयोध्या रवाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके पहले 30 दिसम्बर को राईस मिलर्स के सहयोग से श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा गया है। 

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। हमारा सुशासन का संकल्प और आदर्श रामराज्य रहा है।

और भी

राज्यपाल से राजपत्रित अधिकारी संघ ने की भेंट

रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मंगलवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ और विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर संघ द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर प्रदान किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों से राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा सहित अविनाश तिवारी, संतोष वर्मा, जय साहू, अभिषेक शर्मा उपस्थित थे।

और भी

ट्रक चालकों की हड़ताल को लेकर सीएम साय ले रहे हाई लेवल मीटिंग

 रायपुर: ट्रक चालकों की हड़ताल को देखते हुए आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ले रहे हैं।


इस बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


 

और भी

सीएम साय का अनुरोध : बुके नहीं केवल एक पुष्प भेंट करें

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि नव-वर्ष के अवसर पर और आगे जब भी उनसे भेंट करने आएं, तो बड़े पुष्प गुच्छ देने के बजाय केवल एक पुष्प देकर मिलें। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा।

और भी

नववर्ष पर रैनबसेरों में पहुंचे मुख्यमंत्री जाना लोगों का हाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के पास स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रैनबसेरों में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं प्रबंधको व कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए।

शर्मा ने रैनबसेरों में रह रही महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं के रैनबसेरों में कपड़े की अस्थाई दीवार लगाने की जगह प्लाई की दीवार बनाने तथा लकड़ी का दरवाज़ा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी रैनबसेरों के पास मोबाईल शौचालय खड़े करने के आदेश दिए ताकि वहां रह रहे लोगों को नित्यक्रियाओं के लिए दूर ना जाना पड़े। उन्होंने रैनबसेरों के आसपास बने गड्ढों को तुरंत भरने के आदेश दिए ताकि किसी को चोट ना लगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भी निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। एंट्री रजिस्टर अच्छे से मेंटेन किया जाना चाहिए। 

 

उन्होने व्यवस्था देख रहे कार्मिकों से कहा कि रैनबसेरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसे सेवाभाव के साथ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों एवं राज्यों से आकर रैनबसेरों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार का सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।

और भी