रायपुर: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 70 सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ। मतदान करने की समयवधि समाप्त हो गयी है लेकिन जो लोग मतदान केंद्र के भीतर हैं उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।
इसमें से केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक चला।
निर्वाचन आयोग ने 3 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी किया है. जिसमें पूरे 70 सीटों में 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें से धमतरी जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है. वहीं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में सबसे कम मतदान हुआ है।
राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान वाले 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।
विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई।