छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग ने की छापेमारी ,आधे दर्जन गिरफ्तार

कोरिया: जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश का असर आबकारी अधिकारियों पर दिखने लगा है। बता दें कल कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बैठक में आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा व कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से मदिरा बिकने व पिलाने पर कार्यवाही करें। पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अवैध कार्यों को लगाम कसने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि विभिन्न दलों का गठन कर जिले में अवस्थित होटल तथा ढांबों मेँ मदिरा अथवा आन्य मादक द्वव्योँ का सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधि न हो, इस हेतु औचक निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सम्बंधित संचालकों को समझाइश दी जा रही है कि किसी भी हालत में मादक पदार्थाे का विक्रय न किया जाए।

सघन जाँच करते हुए विगत तीन दिन में 9 छापे मारे गए औऱ 6 प्रकरण कायम करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 17 बल्क लीटर मदिरा की जप्ती की गई है। वहीं अनियमितता पाये जाने पर संबंधित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

 

 

और भी

अग्रसेन जयंती प्रतियोगिता से प्रतिभागियों को प्रतिभा दिखाने का मिलता है मंच: विजय अग्रवाल

रायपुर: अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन अग्रसेन धाम में किया जा रहा है यह भगवान  अग्रसेन महाराज की 5177वीं जयंती है जो की 15 अक्टूबर 2023 को मनाई जानी है। जिसके तहत तहत 21 दिवस की कार्यक्रम मोहल्ला स्तर से शुरू हुए जिसके मुख्य कार्यक्रम अग्रसेन धाम में चालू है जिसमें आज के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सभी आयु के अगर बंधु  महिलाएं युवती एवं युवा सम्मिलित हुए।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल महामंत्री मनमोहन अग्रवाल प्रचार-प्रसार प्रभारी योगेश अग्रवाल प्रमोद जैन  ने बताया कि आज आयोजित मेहंदी प्लॉटर सजाओ  प्रतियोगिता में  19 मोहल्ला समिति के प्रथम विजेताओं ने भाग लिया साथ ही साथ ही गांव की गोरी शहर की छोरी प्रतियोगिता में एक्टिंग के द्वारा प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा  से तालिया बटोरी छोटे सेठ सेठानी में सभी प्रतियोगी ने वेश भूषा मैं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।

हमारी आस्था हमारी संस्कृति मैं रामायण महाभारत श्यामबाबा अग्रसेन महाराज जैसे धार्मिक कथा कहानियों पर प्रतभगियी ने नित्य नाटक की प्रस्तुति दी।

अग्र बंधु निर्देसिखा का चतुर्थ  संस्करण का प्रकाशन प्रभारी कैलाश मुरारका संपादक विनय बजाज ने बताया की रायपुर सहर को १९ मोहल्ला समितियों के माध्यम से अग्र बंधु निर्देशिखा का प्रकाशन अग्रसेन जयंती के दिन किया जाएगा उपरोक्त निर्देशीखा लगभग ४०० पेज की होगी।

आज के संपूर्ण कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल, कैलाश मुरारका, सतपाल जैन, योगी अग्रवाल, प्रमोद जैन, कमल अग्रवाल, माया मुरारका, ममता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, स्वाति तायल, राम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, कर्तव्य अग्रवाल, राजेश हेलीवाल, किशन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, आनंद गोयल, गोपाल अग्रवाल, केशरीचंद अग्रवाल, संजय चौधरी, अशोक गोयल, कमल गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, हेमंत मित्तल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मैं अग्रबंधू उपस्थित थे।

अग्रसेन जयंती के संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अग्रवाल महिला मंडल युवती मंडल युवा मंडल की टीम लगातार लगी हुए है।

अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल ने रायपुर सहर के सभी अग्र बंधु से अपील की है के सभी कार्यक्रम मैं ज्यादा से ज्यादा अग्र बंधु अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

और भी

सीईसी की बैठक में कांग्रेस के प्रत्याशियों पर लगेगी अंतिम मुहर

 दिल्ली: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने की तैयारी कर ली है। 12 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो स्क्रीनिंग कमेटी की कई दौर की बैठकें पहले हो चुकी हैं। 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं।

और भी

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहुंचे छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर बुधवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे।


उनके रायपुर आमगम पर बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच कर पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया।

बुधवार दोपहर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल और जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक लेंगे। इसी बीच तेजस्वी सूर्या ने अपने दौरे को लेकर कहा कि इस बार सीएम हाउस के अंदर भाजपा को स्थापित करने का संकल्प लेंगे।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 14-15 तक

रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की मैराथन बैठक में मंगलवार को देर रात तक प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चलता रहा। चुनाव समिति की बैठक के बाद रात तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 से 15 अक्टूबर के बीच पहली सूची जारी करने पर सहमति बन चुकी है। पहले चरण में जहां 20 सीटों पर मतदान होना है, वहां पर कांग्रेस 20 प्रत्याशियों के नाम पहले जारी करेगी।

 रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी शामिल हुए थे। यहां 64 सीटों की सूची पेश की गई थी। अब बाकी सीटों पर चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद यह प्रस्ताव पुन: केंद्रीय चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा।

मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हैं। इसी तरह स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कमेटी के चेयरमेन अजय माकन की अध्यक्षता में हुई।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 को
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। कांग्रेस ने अब उन सीटों पर जोर दिया है, जहां पहले चरण में मतदान होना है। यहां भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी है। इससे पहले स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस ने 64 नाम तय किया था, लेकिन बाकी 24 सीटों पर चर्चा के लिए बैठकें की जा रही है।

2,000 से ज्यादा आवेदन
प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष 90 सीटों के लिए 2,000 से अधिक प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, जिसमें 300 लोगों की सूची बनाई गई। अब इस सूची में छंटनी कर 64 सीटों पर सिंगल नाम तय किया गया है। बाकी सीटें भी सिंगल नाम तय होने की स्थिति में पहुंच चुकी है। सीटों को लेकर प्रदेश चुनाव समिति की अब तक छह बार बैठकें हो चुकी है।

कांग्रेस की 16 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति में यह सदस्य

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में दिग्गज राजनेता व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को जगह दी गई हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन. उत्तम कुमार रेड्डी, टीएस सिंहदेव, केजे जियोग्रे, प्रीतम सिंह, मो. जावेद, अमी याज्ञनिक, पीएल पुनिया, ओंकार मरकाम, केसी वेणुगोपाल शामिल हैं।

 

 

और भी

नाम निर्देशन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर व कर्मचारियों को प्रशिक्षण

अम्बिकापुर: विधानसभा चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति संवीक्षा, नाम, निर्देशन पत्रों की वापसी, प्रतीक का आबंटन मतदान दिवस तथा मतगणना से संबंधित सभी कार्यो को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि व समय पर पूर्ण करने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इस संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान नाम निर्देशन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गयी।


विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त अभिषेक कुमार ने विधानसभा निर्वाचन में नामांकन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन की स्क्रूटनी, प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकृत अथवा स्वीकृत करने की प्रक्रिया, नाम वापसी एवं नामांकन से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ एस एन पांडे तथा डॉ दीपक सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

और भी

खुशखबरी: 450 रुपये में मिल रहा LPG सिलेंडर

दिल्ली: रक्षाबंधन के अवसर पर बीते महीने में महंगाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की कटौती की थी। वहीं, इसी सरकार द्वारा लाई गयी उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों की सब्सिडी को भी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया गया है। चुनावी और त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार की इन कोशिशों की वजह से देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये और उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर 603 रुपये में मिल रहा है।

इस राज्य में सिर्फ 450 में मिल रहा सिलेंडर

सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भारी कमी आई है। इससे लोग काफी खुश हैं। लेकिन हमारे देश में एक राज्य ऐसा भी है जहां घरेलू एलपीजी सिलेंडर सिर्फ 450 रुपए में मिल रहा है। यह राज्य मध्य प्रदेश है और यहां के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त महीने में ही राज्य की महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था। बता दें कि, एजेंसी से सिलेंडर लेते वक्त महिलाओं को पूरी कीमत देनी पड़ती है, लेकिन इसके बाद सरकार सब्सिडी के रूप में बचे पैसे को भेज देती है।

कितना बचेगा

कुछ दिनों में ही मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग ने सोमवार (9 अक्टूबर) को तारीखों का ऐलान भी कर दिया। यहां 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले शिवराज सरकार की इस पहल से उन्हें काफी फायदा हो सकता है। बता दें कि, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 908 रुपये है। प्रदेश सरकार की ओर से महज 450 रुपये का सिलेंडर देने की घोषणा के बाद महिलाओं को 458 रुपये बचत होगी।

इन्हें मिलेगा फायदा

मोदी सरकार द्वारा लाई गयी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी इस योजना के पात्र होंगे। वहीं, प्रदेश सरकार द्वारा लाई गयी लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को भी यह लाभ मिलेगा। लेकिन सबसे यह जरूरी है कि गैस कनेक्शन महिला के नाम पर हो। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को सबसे पहले लाडली बहना योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। फिर उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

और भी

चुनाव के लिए पेट्रोल का स्टॉक सुरक्षित रखें पम्प संचालक : कलेक्टर

जगदलपुर: कलेक्टर विजय दयाराम ने विधानसभा चुनाव के संपादन में डीजल-पेट्रोल की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए छत्तीसगढ़ मोटर स्पिरिट एवं हाईस्पीड डीजल ऑयल (अनुज्ञापन तथा नियंत्रण) आदेश 1980 की कड़िका 10 के तहत पेट्रोल-डीजल अनुज्ञप्तिधारियों को नियमानुसार स्टॉक सुरक्षित (डेड स्टॉक सीमा को छोड़कर) रखने के निर्देश दिए हैं।


आदेश के अनुपालन हेतु सभी ऑइल कम्पनी के अनुज्ञप्ति धारक डीजल-पेट्रोल विक्रेताओं की बैठक कलेक्टोरेट के आस्था सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने सभी पेट्रोल एवं डीजल विक्रेताओं से विधानसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से सम्पादित करने पर बल देते हुए कहा कि नियमानुसार प्रतिदिन 5000 लीटर डीजल-पेट्रोल का स्टॉक सुरक्षित रखने हेतु जिले में स्थित सभी ऑयल कंपनी के पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस विभाग को पुलिस बल एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के परिवहन हेतु सुरक्षित स्टॉक रखे जाने कहा। उन्होंने सुरक्षित स्टॉक के डीजल एवं पेट्रोल का वितरण आवश्यकतानुसार प्रोटोकॉल अधिकारी, खाद्य अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशानुसार वितरित करने को कहा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हितेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक कोसले,खाद्य अधिकारी राठौर तथा समस्त ऑइल कम्पनी के पेट्रोल पम्प संचालक एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

और भी

अपने मताधिकार का प्रयोग कर परिवर्तन की लहर लाएं मतदाता : डॉ. रमन सिंह

रायपुर: चुनाव आयोग द्वारा पाँच राज्यों में चुनाव के तारीख की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर सभी से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने परिवर्तन पर भरोसा जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यह चुनाव दो चरणों में सम्पन्न होगा। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर तथा द्वितीय चरण का मतदान 17 नवंबर को सम्पन्न होगा। मतगणना 3 दिसम्बर को संपन्न होगी जिसमें सभी प्रदेशवासी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मतदान अवश्य करें।

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 3 लाख मतदाता सम्मिलित होंगे जिसमें 18 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे साथ ही प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 2 लाख 39 हजार है जो पुरूष मतदाताओं से अधिक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ का आगामी विधानसभा चुनाव महिलाओं के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और महिलाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से महिलाएं बहुत खुश है जबकि प्रदेश में शराबबंदी समेत सभी वादाखिलाफी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आक्रोशित भी हैं जिसका इस परिर्वतन में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

इसके अलावा वर्तमान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश के मतदाताओं से आव्हान किया कि अपने अधिकारों का प्रयोग कर भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाएं।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश से भरोसा समाप्त हो चुका है। अब तो कांग्रेस ने भी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भूपेश है तो भरोसा है का नारा बदलकर भरोसे की सरकार कर दिया गया है। पिछले 15 साल में कांग्रेस की इस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा दिया है। आदिवासी विकास के लिए भी कोई कार्य नहीं किए हैं। इन सभी कुनितियों से प्रदेश की जनता बहुत आक्रोशित है और चुनाव के इंतजार में है। अब बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ की जनता प्रदेश में परिवर्तन कर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायेगी।

और भी

आचार संहिता लागू होते ही अलर्ट रहें और त्वरित कार्य करें : कलेक्टर

कलेक्टर-एसपी ली राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

कवर्धा: कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने शनिवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा में कानून और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, कवर्धा एसडीएम पीसी कोरी, पंडरिया संदीप ठाकुर, बोड़ला अनुपम टोप्पो, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज बिसेन सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इसके बाद कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहकर त्वरित गति से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारियों को अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस क्षेत्र के क्रिटिकल और वेरियेबल मतदान केंद्र सहित वहां के लोगों की स्थिति की जानकारी होनी चाहिए। 80 से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी होनी चाहिए। जिनके पोस्टल बैलेट की जरूरत है उन्हे घर जाकर उपलब्ध कराते हुए मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में टीम वर्क के साथ कार्य करना जरूरी है। पुलिस और प्रशासन की टीम में परस्पर समन्वय के साथ सूचना का आदान-प्रदान होना चाहिए। किसी भी क्षेत्र में कोई घटना होने की जानकारी मिलने पर तत्काल साझा करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट और थाना-चौकी प्रभारी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
 
कलेक्टर महोबे ने कहा कि हमारी सूचना तंत्र मजबूत होना चाहिए। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सेक्टर ऑफिसर के पास उस क्षेत्र के सचिव, कोटवार, रोजगार सहायक सभी से संपर्क होना चाहिए तथा ग्राउंड लेबल पर स्थिति की रिपोर्ट लेते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोसल मीडिया बहुत ही महत्वपूर्ण है। किसी भी सोसल मीडिया में भ्रामक न्यूज की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे समाचार को वायरल करने वाले लोगो पर कार्रवाई भी करे।

उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे क्रिटिकल मतदाता केंद्र जहा पिछले निर्वाचन में कोई घटना हुई हो  ऐसे मतदान केंद्रों पर निगरानी रखे साथ ही इस इस बार भी कोई ऐसी स्थिति बन रही होगी तो इसकी सूचना तत्काल  उच्च अधिकारियों एवं सेक्सटर आफिसर को दे ताकि तत्काल नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने कहा कि आर्दश आचार संहिता लागू होने के बाद अनेक शिकायते आने प्रारंभ होगी, हमें इन शिकायतों का निराकरण करना जरूरी है। सभी शिकायतों को बेहद गंभीरता से ले।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि कबीरधाम जिला की सीमा अन्य राज्यो से जुड़ी हुई है। चेक पोस्ट में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में चेक पोस्ट में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में चिन्हांकित असामाजिक तत्वों की सूची रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही शस्त्र रखना प्रतिबंधित रहेगा। आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही संपत्ति विरूपण को हटाने के लिए पहले से तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत डीजे एवं अन्य कार्यक्रमों में ध्वनि प्रदूषण होने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण है कि मतदान दलों के मूवमेंट के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनुशासन होना चाहिए। जब भी मतदान दल ईव्हीएम, वीवीपैट एवं अन्य सामग्री लेकर रवाना होंगे, उस समय पुलिस उनके साथ होगी। इसके लिए मतदान दलों एवं सुरक्षा बलों को सेन्सटाईज करने की जरूरत है की प्रक्रिया का पालन करते हुए अनुशासन के साथ कार्य करेंगे। विशेषकर अंदरूनी क्षेत्रों में मतदान दलों के साथ सुरक्षा बल अवश्य साथ रहें तथा आपस में समन्वय करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में लगे जवान भी पोस्टल बैलेट का उपयोग करते हुए मतदान जरूर करें। मदिरा के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एफएसटी में जो कार्यवाही होगी उसे सावधानी पूर्वक करें। जहां पर भी शिकायत मिलती है वहां तत्काल जांच कर त्वरित कार्यवाही करें।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान वर्दी ही पहने, सिविल ड्रेस में ड्यूटी न करे। समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत कर अवैध शराब बेचने वालों, मादक पदार्थ बेचने वालों पर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने रात को बेवजह घूमने वाले असामाजिक तत्वों, डीजे, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों कार्यवाही करने कहा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं अन्य पुलिस बलों के लिए आवश्यक बुनिदयादी सुविधाओं पर विश्ेष ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी मामलों से जुड़े अपराधों में साक्ष्य एवं प्रमाण जरूर रहना चाहिए। उन्होंने सुरक्षागत कारणों को ध्यान में रखते हुए चिन्हित हेलीपेड में विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

भ्रामक न्यूज की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा कि सोसल मीडिया में भ्रामक न्यूज की जानकारी मिलने पर उसे रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। वास्तविक  खबर से लोगो को अवगत कराएंगे। भ्रामक समाचार की मॉनिटरिंग की जाएगी। जिले में भ्रामक खबर की निगरानी के लिए जिले स्तर पर एमसीएमसी का गठन किया गया है। जो सोसल मीडिया पर निगरानी रखेगी। इसके साथ ही प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में आने वाले खबरों पर एमसीएमसी टीम द्वारा 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य बढ़ाया

 रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की। बघेल ने खरीफ 2023 हेतु कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3350 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोदो तथा कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करती है। राज्य सरकार द्वारा कई बार केंद्र से कोदो और कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित करने का आग्रह किया गया लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई। इसलिए छत्तीसगढ़ के मिलेट्स उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कोदो- कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कोदो का समर्थन मूल्य जो वर्ष 2022-23 में 3000 प्रति क्विंटल था जिसे खरीफ 2023 हेतु बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा कुटकी का समर्थन मूल्य जो 3100 रुपए प्रति क्विंटल था उसे बढ़ाकर 3350 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज शाम कोदो-कुटकी के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा खरीफ 2023 में उत्पादित कोदो एवं कुटकी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में खरीफ 2023 में उत्पादित कोदो का न्यूनतम उपार्जन मूल्य 3200 रूपए प्रति क्विंटल और कुटकी का न्यूनतम उपार्जन मूल्य 3350 रूपए प्रति क्विंटल किया गया है। रागी फसल के लिए भारत सरकार द्वारा खरीफ 2023 हेतु घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य 3846 रूपए प्रति क्विंटल के अनुसार उपार्जन किया जाएगा। उपार्जन अवधि का निर्धारण वन विभाग द्वारा किया जाएगा। कोदो-कुटकी एवं रागी का उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के माध्यम से किया जाएगा।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 9.65 करोड़ रूपए अंतरित किए। इस राशि में गोबर विक्रेताओं को 4.93 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 1.45 करोड़ रूपए, स्व-सहायता समूहों की 1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि के साथ ही गौठान समिति के सदस्यों को 2.26 करोड़ रूपए की मानदेय राशि शामिल है। गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को आज वितरित की गई राशि को मिलाकर 588.83 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष धान की खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ होगी राज्य सरकार द्वारा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इस साल हम लोगों ने 130 लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, उम्मीद है कि हम इस लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे। पिछले साल हम लोगों ने 107 लाख 53 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की थी, इस साल हम धान खरीदी का नया रिकार्ड बनाएंगे। इस साल भी छत्तीसगढ़ के लोग जोरदार दशहरा-दीवाली मनाने वाले हैं। बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्तों का भुगतान भी बिलकुल ठीक समय पर किया जा रहा है। अभी हाल ही में 28 सितंबर को योजना की तीसरी किश्त का भुगतान भी कर दिया गया है। न्याय योजनाओं के अंतर्गत अभी तक पौने दो लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान हितग्राहियों को किया जा चुका है।

गौठानों में अब तक 138.26 क्विंटल गोबर की खरीदी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में अब तक 138.26 क्विंटल गोबर की खरीदी हो चुकी है, जिसके एवज में पशुपालक किसानों को अब तक 276.53 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसी तरह गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 280.04 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 2 किश्तों में लगभग 30 करोड़ रूपए की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बोनस का भी भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी के मामले में गौठान समिति की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। 6453 गौठान स्वावलंबी गौठानों ने अब तक 83 करोड़ रूपए का गोबर स्वयं की राशि से क्रय किया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, आदिम जाति विकास मंत्री  मोहन मरकाम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

और भी

अभाविप ने निकाली आक्रोश रैली

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2021-22 भर्ती घोटाले और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के विरोध में शुक्रवार को बूढ़ातालाब से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पांच सौ से अधिक छात्र नेताओं,कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। यह रैली जैसे ही सप्रे शाला के सामने पहुंची पहले से टीन के बेरिकेड लगाकर भारी संख्यां में तैनात जवानों ने रोकने की कोशिश की।

दो छोटे बेरिकेड को लांघ कर तीसरे बेरिकेड की ओर बढ़े कई छात्रों के साथ पुलिस जवानों की जमकर झूमा-झटकी हुई। इस दौरान 15 से अधिक छात्रों को जवान न केवल घसीटते हुए उठाकर स्प्रे शाला परिसर में ले गए बल्कि कई छात्रों पर लाठी भी बरसाई।

दरअसल यह आक्रोश रैली सीएम हाउस की ओर जा रही थी जिसे पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बल ने सख्ती से रोकने के साथ 540 अभाविप छात्रों को सांकेतिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई धांधली, प्रदेश में महिलाओं के लगातार बढ़ते उत्पीड़न सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर हजारों की संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभाविप के विद्यार्थी रायपुर पहुंचे थे।विद्यार्थियों ने सरकार की विफलताओं व भ्रष्टाचार का विरोध कर सीएम आवास घेरने निकले थे। पुलिस बल ने लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज किया।इस पुलिसिया दमन का छात्रों ने जमकर विरोध किया।

छात्र आक्रोश रैली में शामिल अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिन भी रिक्त पदों पर भर्तियां आती हैं,उसमें प्रदेश में पद पर आसीन मंत्रियों द्वारा अपने करीबियों को दिलवा दिया जाता है। पीएससी 2022 परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में गड़बड़ी के उजागर होने से पीएससी परीक्षा के लिए दिन-रात एक कर देने वाले युवाओं को न केवल निराशा और दुःख हुआ है बल्कि वे आक्रोशित भी हैं।

उच्च न्यायालय द्वारा गड़बड़ी की आशंका को प्रथम दृष्ट्या न नकारना भी गड़बड़ी के संदेह को ही पुष्ट करता है। अभाविप के इस आंदोलन में प्रदेश भर से लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गिरफ्तारी दी। प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहा कि पीएससी की विश्वसनीयता को अपूरणीय क्षति हुई है। उपर से प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह कहना कि अब तक किसी परीक्षार्थी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

यह युवाओं को उद्वेलित करने के लिए पर्याप्त है।राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत ने कहा कि रायपुर समेत प्रदेश भर से आज चाकूबाजी, हत्या, लूट आदि आपराधिक मामले बढ़ रहे है। दिन ढलने के बाद लोगों को बाहर निकलने से पहले विचार करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश सरकार अपराधियों को रोकने की बजाए उन्हें संरक्षण दे रही दे रही है।

प्रदेश सह-मंत्री राशि त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश में छात्राओं-महिलाओं के साथ छोटी बच्चियों के विरुद्ध बढ़ते यौन अपराधों ने उनमें असुरक्षा का भाव भर दिया है। कार्यालय मंत्री सौरभ नाग ने कहा कि अभाविप युवा विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेगी।पीएससी घोटाले की जांच करवाने की मांग करने के बावजूद इस दिशा मे कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया।

भूपेश सरकार के कामकाज से घबराई भाजपा, अभाविप से करवा रही प्रदर्शन- अमित
पीएससी में गड़बड़ी के झूठे आरोप लगाकर अभाविप द्वारा किए गए प्रदर्शन पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार के कामकाज से भाजपा घबरा गई है और अभाविप के छात्रों से प्रदर्शन करवा रही है।प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल ने शुरू से ही कहा है कि अगर इनके पास कोई सबूत है तो सामने लाए उस पर तुरंत कार्यवाही होगी।हम हमेशा युवाओं के साथ खड़े हैं।

सरकार की पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देना है।इस क्रम में लगातार भर्तियां हो रही हैं,जिन युवाओं के पास रोजगार नहीं है उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया जा रहा है। भाजपा पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो चुकी है।मैं चुनौती देता हूं अभाविप के नेताओं को वे भाजपा के 15 साल और हमारे साढ़े चार साल के कार्यकाल में अगर एक भी छात्रहित का मुद्दा उठाया हो तो उसे सामने लाएं।

और भी

प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री ने महासम्मेलन परिसर में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों का किया अवलोकन

उत्तर बस्तर कांकेर: प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों पर अवलोकन किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र के कनेक्टिविटी क्रांति के मॉडल का अवलोकन किया, जिसके तहत विगत 5 वर्षों में यहां 4599 किलोमीटर लम्बी 1460 सड़क बनाई गई है, जो बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर को जोड़ती है। सरकार की विशेष योजना के तहत जिले में थर्ड जेंडर के 8 लोगों को आरक्षक की नौकरी भी दी गई है। गांधी ने थर्ड जेंडर आरक्षक रतनू, दिव्या निषाद और सूरज कुमार से चर्चा की और सरकार की इस योजना की सराहना की।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्राओं ने गांधी का स्वागत बांस से बनी माला पहनाकर किया। कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं ने  गांधी के साथ फोटो भी खिंचाई। गांधी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ऑल द बेस्ट एवं वी आर प्राउड ऑफ़ यू, भी कहा। गांधी ने हब एंड स्पोक मॉडल हमर लैब का अवलोकन किया। यहां लैब में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की सराहना की। इस अभियान को आठ चरणों में चलाया गया, जिससे धनात्मक प्रकरणों, मृत्यु दर और एपीआई दर में बड़ी कमी आई है। अतिथियों ने बस्तर संभाग के परंपरागत कला स्टॉल का भी अवलोकन किया। यहां हाथ करघा बुनाई प्रशिक्षण केंद्र में पिछले तीन वर्षों में 105 महिला समूह को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है। इस बीच गांधी ने चरखा चलाकर सूत भी काटा और माटी कला के स्टॉल में दिया में कलात्मक रंगाई भी की। उन्होंने उत्तर बस्तर की प्रसिद्ध कला बेल मेटल से तैयार उत्पादों अवलोकन किया। यहां महिला समूह को बेल मेटल के माध्यम से स्व-रोजगार से जोड़ा गया है।

और भी

सरकारी स्कूल में कई स्टूडेंट्स हुए बेहोश...

 दुर्ग: जिले के पेंड्रावन प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को एक-एक कर 15 बच्चे बेहोश हो गए। स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार आया। बच्चे बेहोश क्यों हुए ये तो पता नहीं चला है, लेकिन अध्यापकों का कहना है कि बच्चे घर से बिना खाना खाए आ गए थे। भूख के चलते उन्हें चक्कर आ गया।

जानकारी के मुताबिक, धमधा ब्लॉक के पेंड्रावन शासकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान गुरुवार को 3 बच्चे बेहोश हो गए थे। प्रार्थना के बाद जब बच्चे क्लास रूम में पहुंचे, तो वहां बेहोश होने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और बच्चों के परिजनों को दी। बच्चों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रावन ले जाया गया।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर अपने बच्चों का हालचाल जाना। गांव के सरपंच रेखचंद साहू भी हाल बच्चों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और इसकी शिकायत ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर धमधा से की। सूचना मिलते ही बीएमओ डॉ. केएस ठाकुर भी डॉक्टरों की टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसके बाद बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी धमधा पहुंचाया गया। वहां सभी बच्चों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

और भी

जामगांव में 132/33 केव्ही सब स्टेशन का किया भूमिपूजन

 कोण्डागांव: केशकाल के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत लोगों को अब लो वोल्टेज अथवा बिजली गुल होने की शिकायत से निजात दिलाने के लिए गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं केशकाल विधायक संतराम नेताम द्वारा केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रमुखों की मौजूदगी में 08 एकड़ की भूमि में 27 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 132/33 केव्ही सब स्टेशन का भूमिपूजन किया।

इस सम्बंध में विधायक संतराम नेताम ने कहा कि गर्मी के मौसम में क्षेत्र में विद्युत की खपत बढ़ने से बड़ेराजपुर, धनोरा एवं केशकाल अंचल में लो वोल्टेज एवं बिजली गुल होने की समस्या से जूझना पड़ता था। अब जामगांव में नवीन सब स्टेशन खुलने से सभी की इस समस्या का निराकरण हो जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है साथ ही अब केशकाल में होने वाली लो वोल्टेज की समस्या को पूर्ण रूप से खत्म करते हुए 132/33 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति मिलते ही भूमिपूजन किया जा रहा है।

इस दौरान सीएसपीडीसीएल जगदलपुर के सिविल अधीक्षण अभियंता तरुण दिवाकर, कार्यपालन अभियंता ए.के द्विवेदी, सहायक अभियंता कमलकांत बंजारे सहित जनप्रतिनिधि सगीर अहमद कुरैशी, धन्नूराम मरकाम, बुधसिंह नेताम, अरुण अग्निहोत्री, मनहेर कोर्राम, सरपंच भोजबाई मरकाम, राजेश येउल्कर, ललित टेकाम, कनिष्ठ अभियंता विकास साहू समेत अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

 रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद की 6 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी आत्मानंद जी पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि उन्होंने अकाल पीड़ितों की सेवा और राहत काम के लिए खर्च कर दी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद का समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में बड़ा योगदान हैं। उनके मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अनुकरणीय और प्रेरणास्पद है। उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। स्वामी आत्मानंद ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की। राज्य सरकार द्वारा इसी तर्ज पर जिला मुख्यालयों और विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूल शुरू किये जा रहे हैं। प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचलों में 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना शुरू की है, जिससे गरीब और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध हो सके। इस योजना के माध्यम से इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदेश के 146 विकासखंड मुख्यालयों और चार शहरों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद जी नेे आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबूझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने के प्रयास किए। राज्य सरकार ने भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वनवासियों से वाजिब दामों पर वनोपजों की खरीदी कर राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अकाल के समय गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक भोजन की शुरूआत की जिससे की बच्चे कुपोषित न हो। राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए गरम भोजन की व्यवस्था करते हुए कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की शुरूआत की है। स्वामी आत्मानंद के विचार मूल्य हमेशा सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

 

 

और भी

हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारा गौरव : भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं का अनावरण

रायपुर: हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे गौरव हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए, आम जनता की भलाई के लिए उन्होंने अपने प्राणों की परवाह नहीं की। पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय ने तो 13 साल की छोटी सी आयु में स्वाधीनता संघर्ष में हिस्सा लिया, वहीं समाजसेवी स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी ने आयुर्वेद की शिक्षा के विकास के लिए अपनी मालगुजारी के पांच गांव त्याग दिये। ये हमारे पुरखे दधीचि की तरह हैं जिन्होंने अपना सब कुछ लूटाकर, दान कर देश को समर्पित कर दिया। यह बात मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय और समाजसेवी स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवादा मेरे पैतृक गांव से करीब ही है और इस गांव में एक साथ 13 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गिरफ्तारी दी थी। उस समय डा. पांडेय नाबालिग थे और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर दुविधा में थी क्योंकि कम आयु के होने के बावजूद वे अंग्रेजों का प्रखर प्रतिरोध कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं साइंस कालेज में पढ़ता था और बगल के ही आयुर्वेदिक कालेज में स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी की दानशीलता की कहानियां सुनने में आती थीं। उन्होंने अपनी मालगुजारी के पांच गांव दान में दे दिये। उन्होंने दानशीलता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य की बढ़ोत्तरी के लिए और आयुर्वेद की उन्नति के लिए यह कार्य किया। शिक्षा के प्रसार के लिए किया गया कोई भी कार्य बहुत सार्थक होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि धन संग्रह तभी सार्थक है जब इसका उपयोग विद्या के प्रसार में किया जाए। आज हम इस महाविद्यालय प्रांगण में हैं और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का इतना सुंदर कार्यक्रम यहां हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉ. पांडेय एवं अवस्थी के परिजनों से भेंट भी की। साथ ही उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया। इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक कालेज के माध्यम से हर दिन सैकड़ों लोगों का इलाज हो रहा है और वे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। डॉ. पांडेय यहां के प्राचार्य रहे और अवस्थी ने इसके लिए भूमि दान की। आज उनकी दानशीलता का लाभ सभी को मिल रहा है। हम उन्हें नमन करते हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. रामसुंदर दास, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीआर चतुर्वेदी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी मौजूद रहे।

और भी

मुख्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की जयंती पर किया नमन

रायपुर: मुख्यमंत्री बघेल ने रानी दुर्गावती की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती भारतीय नारी की दृढ़ इच्छाशक्ति और शौर्य की प्रतीक हैं। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद धैर्य और कुशलता के साथ अपने साम्राज्य को सम्हाला और उसे सम्पन्न बनाया। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने साहस और वीरता से अंतिम क्षण तक लड़ाई की। अपने आत्मसम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने प्राण तक न्यौछावर कर दिये। रानी दुर्गावती की शौर्य और बलिदान ने उन्हें अमर और चिरस्मरणीय बना दिया है।

 

 

और भी