छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

कांकेर पहुंचे पीएम मोदी, यहां देखें लाइव...

कांकेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कांकेर में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर उनके साथ भाजपा के तमाम नेता मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कांकेर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार कर रहे हैं। साथ ही भाजपा की सरकार बनाने लोगों से अपील भी की।

राज्य में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर हैं। लगभग 1 घंटे तक पीएम मोदी कांकेर में रहेंगे। बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। बीजेपी ने अब पहले चरण के मतदान के लिए माहौल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

और भी

दिन दहाड़े पैसों से भरा थैला पार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात...

बिलाईगढ़: भटगांव में एक किसान के साईकिल में रखे थैले सहित 49 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया हैं। घात लगाए अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया।


थाने से मिली  जानकारी के मुताबिक किसान भटगांव के सहकारी बैंक से पैसा निकालकर हार्डवेयर दुकान के पास चला गया जहाँ किसान अपनी साईकल में थैले रख दिया और दुकान के अंदर चला गया। तभी वहीं खड़ा अज्ञात व्याक्ति साईकल में रखे थैले को चोरी कर बाईक में बैठकर फरार हो गया। इस घटना को देखकर यह कयास लगाया जा रहा कि चोर पहले से ही घात लगाकर वहाँ बैठा था। जैसे ही किसान अंदर गया चोर चोरी कर फरार हो गया।

वारदात वही पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद पीड़ित किसान पूरे मामलें की जानकारी भटगांव पुलिस को दी। भटगांव पुलिस मौके पर पहुँचकर मामलें को गंभीरता से लेते हुए, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जाँच कर रही हैं। साथ ही साथ आसपास में लगे और अन्य सीसीटीवी  को भी खंगाल रही है तांकि चोर को पकड़ सकें, फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं।
 

 

और भी

बृजमोहन ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

रायपुर: भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को रायपुर दक्षिण के लाखे नगर मंडल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यालय केलाबाड़ी, आदर्श नगर, कुशालपुर में खोला गया है। इस कार्यालय के खुलने से लाखे नगर मंडल में चुनाव अभियान में और तेजी आएगी।

कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया । बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से गरीबों को न्याय दिलाने, छत्तीसगढ़ के विकास और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।

 



कार्यक्रम में पूर्व विधायक विमल चोपड़ा मोहन एंटी, रमेश सिंह ठाकुर, सुभाष तिवारी, मीनल चौबे महेश शर्मा,श्याम सुंदर अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, मुरली शर्मा, हरि बल्लभ अग्रवाल, रामकिंकर सिंह, सुनील शुक्ला, प्रशांत सिंह ठाकुर, पायल अंबानी, बबली सेन, सविता साहू, विश्वजीत साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

और भी

कांग्रेस में शेष बचे ऐसे सत्यवक्ता छत्तीसगढ़ दौरे पर आते रहें : डॉ. रमन सिंह

कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पूर्व सीएम ने जताया आभार

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झूठ की पोल उनके ही नेता खोल रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जयराम रमेश ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए एमएसपी के बारे में बताया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा पैसा किसानों को केंद्र सरकार देती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की एमएसपी अगर 2200 रु है तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार शेष राशि मात्र दे रही है।

 


उनके इस बयान के बाद डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा यह कहते रहते हैं कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीदी का पूरा पैसा राज्य सरकार देती है, केंद्र सरकार का इसमें कोई योगदान नहीं होता। ऐसे में जयराम रमेश के इस बयान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की पोल खोल दी है।

 



उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार के कार्यों का श्रेय लेकर किसानों से झूठ बोल रहे हैं और उन्हें छलने का प्रयास कर रहे है। लेकिन चुनाव के ठीक पहले किसानों के सामने कांग्रेस के मुंह से सच निकल ही गया। मुझे लगता है कि अब किसी के मन में कोई संदेह नहीं रह गया, सब समझ गए कि प्रदेश में पिछले 5 साल से एक लबरा कितनी लबारी मार रहा है और झूठ बोलकर छत्तीसगढ़वासियों को धोखा दे रहा है।


 

और भी

आम आदमी पार्टी को मिल रहा जनसमर्थन : आकांक्षा सिंह

कवर्धा: कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिह के जनसम्पर्क पर कवर्धा के वार्डों में रानी आकांक्षा देवी सिंह आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने लोगो से कहा की जो व्यक्ति चुनाव जीतने के बाद आप की सुध नहीं लेता वो आपको आपके ही हाल पर छोड़ देता है वो आपका नेतृत्व करने के लायक नहीं है। साथ वो व्यक्ति भी आपके लायक नहीं है जो विकास की बात छोड़कर धर्म जाति के नाम पर आप से वोट मांग रहा है।

आकांक्षा सिंह ने कहा की आज हमारे पास एक सुनहरा विकल्प आया राजा खड़गराज सिंह के रूप में जो आपकी और हमारी आवाज बुलंद करने के लिए चुनाव मैदान में है।वो अपने लोगो की पीड़ा को देखकर उनकी तकलीफ को देखकर हमारा विकास करने चुनाव लड़ रहे है। इस अवसर पर वार्ड वासी महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और भी

चिंतामणी ने थामा भाजपा का दामन, प्रदेश प्रभारी माथुर ने किया स्वागत

रायपुर: भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में मंगलवार को पूर्व कांग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया।

माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।

और भी

विपक्ष ने लगाया हैकिंग का आरोप, एप्पल ने कहा : हमने कोई अलर्ट नहीं भेजा...

नई दिल्ली: विपक्ष के नेताओं को एपल की ओर से बड़ी चेतावनी मिली है। इंडिया अलायंस के करीब चार विपक्षी नेताओं ने दावा किया है उन्हें एप्पल  की ओर से राज्य-प्रायोजित साइबर अटैक की चेतावनी मिली है। दावा के मुताबिक इन नेताओं के आईफोन किसी भी वक्त हैक सकते हैं।


एपल ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि उसने इस तरह का कोई अलर्ट नहीं भेजा है, हालांकि एपल ने यह भी कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रहा है आखिर यह नोटिफिकेशन कैसे गया।

 


शिव सेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है, ''जिस तरह से मुझे कल रात चेतावनी मिली, उससे पता चलता है कि यह केंद्र सरकार का पूरा प्लान है और मुझे सावधानी बरतने की जरूरत है। चेतावनी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ये हमले 'राज्य प्रायोजित' हैं'...केवल विपक्ष के नेताओं को ही ऐसे संदेश क्यों मिल रहे हैं? इससे पता चलता है कि बड़े पैमाने पर विपक्ष के निगरानी की चल रही है। इसकी जांच होनी चाहिए और केंद्र को इस पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत है...'

 


 
प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा टीएमसी की महुआ मोइत्रा और कांग्रेस नेता शशि थरूर के अलावा पवन खेड़ा ने भी इसी तरह का दावा किया है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा है कि उन्हें एपल की ओर से "राज्य प्रायोजित अटैकर्स द्वारा उनके फोन पर हमला अटैक करने की कोशिश करने के बारे में चेतावनी मिली है।

 



इन 11 नेताओं और संपादकों को मिली है चेतावनी : महुआ मोइत्रा (तृणमूल कांग्रेस सांसद), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना यूबीटी सांसद), राघव चड्ढा (आप सांसद),    शशि थरूर (कांग्रेस सांसद), असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम सांसद), सीताराम येचुरी (सीपीआई (एम) महासचिव और पूर्व सांसद), पवन खेड़ा (कांग्रेस प्रवक्ता), अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष), सिद्धार्थ वरदराजन (संस्थापक संपादक, द वायर), श्रीराम कर्री (निवासी संपादक, डेक्कन क्रॉनिकल),    समीर सरन (अध्यक्ष, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन)

मुद्दा नहीं होता है तो जासूसी का आरोप लगाती है विपक्ष : अश्विनी वैष्णव

 


विपक्ष के नेताओं की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए गए जासूसी करने के आरोपों पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि जब विपक्ष के पास मुद्दा नहीं होता तो यह जासूसी का आरोप लगाने लगते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष के आरोप निराधार हैं, लेकिन कुछ लोगों को आलोचना करने की आदत लग गई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कई मौकों पर ये नेता हैकिंग के आरोप लगा चुके हैं। कुछ साल पहले भी इन्होंने यही कोशिश की थी। तब न्यायालय की देखरेख में हमने पूरी जांच कराई थी। हालांकि, इसमें कुछ नहीं निकला था। यहां तक प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोप कि 'उनके दोनों बच्चों का फोन हैक है', ऐसा भी कुछ नहीं था। ये सब झूठ आलोचकों द्वारा फैलाया गया था।

उन्होंने कहा, "कुछ सांसदों ने जो मुद्दा उठाया है कि उनके पास एप्पल से एक अलर्ट आया है। उसके बारे में मैं साफ करना चाहता हूं कि सरकार इस मुद्दे पर बहुत गंभीर है, हम इस मुद्दे की तह तक जाएंगे। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस देश में हमारे कुछ आलोचक हैं जिनकी आलोचना करने की आदत हो गई है। ये लोग देश की उन्नति को पचा नहीं सकते... एप्पल ने 150 देशों में ये सूचना जारी की है। एप्पल के पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान के आधार पर ये सूचना भेजी है।"

 

 

 
और भी

राज्यपाल ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें एवं प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें।

 

 

और भी

मुख्यमंत्री को सोटा मारने वाले बने भूपेश बघेल के प्रस्तावक

भिलाई: पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

उनके प्रस्तावक ग्राम जंजगीरी निवासी विरेन्द्र ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके पिता पिछले 40 सालों से गोवर्धन पूजा के दिन सोटा मारने का कार्य करते आ रहे थे, पिछले पांच साल पहले उनका निधन हो गया।

उसके बाद से उस परंपरा को मेरे द्वारा निभाई जा रही है। मुझ जैसे छोटे व्यक्ति व गोंड आदिवासी समाज से आने वाले व्यक्ति को इतना मान सम्मान दिया इसके लिए मैं उनको धन्यवाद देता हूं और ये हमारे समाज व मेरे लिए बडी उपलब्धि है, वह एमएलए बनेंगे।

 

शुभ मुहुर्त में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया व हमारे जाति व गोंड समाज को उपर  उठाने का कार्य किया है। बघेल के नामांकन फार्म दाखिल करने के प्रक्रिया में आधा घंटा लगा और इस दौरान मुझे उनके साथ रहने का मौका मिला, मुझे बहुत ही अच्छा लगा।

 

भूपेश बघेल इस बार 90 मे से 75 सीट इस विधानसभा चुनाव में जीतकर कांग्रेस की सरकार बनायेंगे व पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान उनके ओएसडी मनीष बंछोर व भिलाई महापौर नीरज पाल सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

 

 

 

 

और भी

जनरल राजीव रंजन ने कुनकुरी व पत्थलगांव के नामांकन कक्ष का किया निरीक्षण

जशपुरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर आईएएस राजीव रंजन ने आज कलेक्टोरेट स्थिति विधान सभा क्रमांक-13 कुनकुरी व विधान सभा क्रमांक-14 पत्थलगांव नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया और नाम निर्देशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नॉमिनेशन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो इसे ध्यान में रखते हुए अधीनस्थ अमले को सावधानी बरतने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव प्रत्येक विधानसभा वार कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। जिसकी आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, नाम निर्देशन की प्रक्रिया व ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया सुचारू रूप से किया जा रहा है।  

 

इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर व कुनकुरी एसडीएम श्यामा पटेल, रिटर्निंग ऑफिसर एवं पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 
और भी

भूपेश पर नहीं रहा भरोसा, इसलिए दिल्ली के नेता कर रहे घोषणाएं : डॉ. रमन सिंह

रायपुर: खैरागढ़ में कांग्रेस की सभा में पहुंची प्रियंका गांधी ने सोमवार को कई घोषणाएं की, जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


उन्होंने कांग्रेस की पहली घोषणा, सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी देने को लेकर कहा कि पहले कांग्रेस सिर्फ़ वादे कर जनता को छलती है, न केवल गैस सिलेंडर में सब्सिडी बल्कि गरीबों को उज्जवला योजना के माध्यम से गैस सिलेंडर देने का काम भी हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने किया है।

 



200 यूनिट तक बिजली फ्री देने को लेकर कहा कि कांग्रेस ने पहले भी बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था, बिल तो हाफ नहीं हुआ बल्कि बिजली ही हाफ हो गई, वहीं पिछले 15 साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने न सिर्फ़ प्रदेश के सुदूर अंचलों तक बिजली पहुंचाई बल्कि छत्तीसगढ़ को जीरो पावर कट राज्य बनाया।

 



प्रियंका गांधी द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों की ऋण माफी के वादे को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि इस कांग्रेस सरकार ने सबसे अधिक दुर्दशा प्रदेश में महिलाओं की ही की है जिन महिला स्व सहायता समूह को प्रलोभन देने का काम कांग्रेस कर रही है पिछले 5 साल में उन्हीं महिला स्वसहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीनकर प्राइवेट ठेकेदार के हाथों में देने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है, प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा समाप्त हो चुकी है, राजधानी रायपुर के एएसपी ऑफिस की पार्किंग में नाबालिग का बलात्कार होता है और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आकर महिलाओं से वोट मांगती हैं।

 



आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना की घोषणा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में 200 फूड पार्क बनाने का वादा किया था जिसमें से आज तक 2 फूड पार्क का भी निर्माण नहीं किया और एक बार फिर इस छलावे को और बड़े स्तर पर लाकर जनता को छलने का प्रयास कर रही है।

राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करने की घोषणा पर पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाने का नहीं बल्कि पछाड़ने का काम किया है, कांग्रेस सरकार के आने के बाद छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में केंद्रशासित प्रदेशों से भी पिछड़कर 34वें स्थान पर आया गया जबकि भाजपा की सरकार में हमने पिछले 15 साल में 40000 से ज्यादा स्कूलों का निर्माण किया, आदिवासी अंचलों तक स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आदि के माध्यम से शिक्षा का विस्तार किया जहां भाजपा की सरकार में NIT, IIT, IIM, IIIT, HNLU और AIMS जैसे शैक्षणिक संस्थान आए, बस्तर में एजुकेशन हब बना, प्रियंका गांधी जिन स्वामी आत्मानंद स्कूलों की बात कर रही हैं कांग्रेस सरकार ने उनमें एक ईट तक नहीं लगाया वो सभी स्कूल भवन भाजपा के कार्यकाल में बने हैं कांग्रेस ने सिर्फ़ नाम बदलकर भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का काम किया है।

 


इसके अलावा छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज की घोषणा पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दुर्घटनाएं देने का काम किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने इलाज देने का काम किया है, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के इलाज की सुविधा किसी ने दी है तो भाजपा की सरकार ने दी है, छत्तीसगढ़ में 60 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का विस्तार किसी ने बढ़ाया है तो भाजपा की सरकार ने बढ़ाया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कुछ दिया है तो सड़कों पर गड्ढे, मवेशी और सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ को नंबर 1 पर ले आए हैं।

कांग्रेस ने अपनी पिछली घोषणा पत्र का 1 भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया है तो जनता इनके झूठे वादों में नहीं फंसने वाली छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा भूपेश से समाप्त हो गया है इसलिए कांग्रेस अपने केंद्रीय नेताओं को बुलाकर वादे करवा रही है लेकिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की नियत को समझ चुका है, 15000 करोड़ रुपए से अधिक का भ्रष्टाचार करने वाली इस कांग्रेस सरकार का इस बार छत्तीसगढ़ से सफाया जरूर होगा।

 

 

 
और भी

जेपी नड्डा का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ 28 से

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 28 और 29 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह 28 अक्टूबर को रात आठ बजे से 9.30 बजे तक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोजन, फिर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक एकात्म परिसर में बैठक लेंगे। 11 से 11.30 बजे तक अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से वे डोंगरगढ़ विधानसभा के ठेलकाडीह गांव में सभा को संबोधित करेंगे।



राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आएंगे। वह दोपहर एक बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। वह 29 अक्टूबर को दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।



सूत्रों के अनुसार राहुल इन सभाओं से चुनाव के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी। बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके पहले रैली निकलेगी। प्रियंका व सीएम भूपेश इसमें भी शामिल होंगे।

और भी

छत्तीसगढ़ चुनाव : राहुल गांधी और जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को दो दिन में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार से छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए रवाना होंगे जहां वह दोपहर एक बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे। शुक्ला ने बताया कि इसके बाद राहुल दोपहर 2.40 बजे बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फरसगांव में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन 29 अक्टूबर को राहुल की रैली राजनांदगांव और कवर्धा निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः दोपहर एक बजे और 2:50 बजे होगी।

यह सभी चार विधानसभा क्षेत्र उन 20 सीटों के तहत आते हैं जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर, कोंडागांव और कवर्धा में जीत हासिल की थी तथा राजनांदगांव में हार गई थी। पार्टी ने इस चुनाव में भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को, कोंडागांव से मंत्री मोहनलाल मरकाम, कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर और राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

देवांगन का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार रमन सिंह से है। वहीं, मंडावी के खिलाफ भाजपा ने गौतम उइके को, मरकाम के खिलाफ पूर्व मंत्री लता उसेंडी को तथा अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे तथा रात आठ से 9.30 बजे तक रायपुर ग्रामीण जिला की बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि नड्डा 29 अक्टूबर को डोंगरगढ़, खैरागढ़ और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।

 

पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 90 सीटों में से 68 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को पांच सीटें मिलीं और उसकी सहयोगी बसपा को दो सीटें मिली थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 विधायक हैं।

 

 

और भी

सीएम भूपेश बघेल 28 को बस्तर दौरे पर

रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को बस्तर संभाग के कांकेर और कोंडागांव दौरे पर रहेंगे। सुबह 11.15 बजे वे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वे एयरपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करेंगे। इसके बाद 12.45 बजे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम दोपहर 2.30 बजे फरसगांव जाएंगे। फरसगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। वहीं शाम 4.30 बजे सीएम भूपेश बघेल रायपुर एयरपोर्ट लौटेंगे।  बता दें कि आज राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे भानुप्रतापपुर, फरसगांव, कवर्धा और राजनांदगांव में सभा करेंगे. राहुल दोपहर 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद आज भानुप्रतापपुर और फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे।

 

 

और भी

भ्रष्टाचारी के घर ईडी आएगी, भारत रत्न के लिए निमंत्रण नहीं : डॉ. रमन

सीएम बघेल के आरोपों पर पूर्व सीएम डॉ. सिंह का करारा जवाब

रायपुर: ईडी-आईटी के छापे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा पर आरोप लगाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अब सबसे ज्यादा कोई कांग्रेसी डरा हुआ है तो वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। कोई भ्रष्टाचार करेगा तो ईडी नहीं आएगी तो भारत रत्न के लिए निमंत्रण आएगा क्या?  इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कई अधिकारी, कर्मचारी, कलेक्टर महीनों से जेल में बंद हैं। जमानत तक नहीं हो पा रही है, तो यह तो कल ये भी कह देंगे कि न्यायालय को भी भाजपा कंट्रोल कर रही है। दरअसल प्रदेशवासियों का भारी आक्रोश और आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ईडी-आईटी संवैधानिक संस्थाएं हैं, यह किसी व्यक्ति विशेष या सरकार के दबाव में काम नहीं करती हैं। पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार ने इतने घोटाले कर दिए कि गिनना मुश्किल है। भविष्य में भूपेश बघेल सत्ता में तो नहीं आयेंगे लेकिन जब भी हिंदुस्तान के बड़े लुटेरों की चर्चा चलेगी तो उसमें जरुर भूपेश बघेल का नाम आएगा।

उन्होंने कहा कि इन्होंने 700 करोड़ के धान मिलिंग घोटाले के साथ जितने क्षेत्र छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और विकास से जुड़े हैं उन सभी में लूट की है-
धान का कटोरा कहलाता है हमारा छत्तीसगढ़ यहाँ धान की मिलिंग में 700 करोड़ का घोटाला किया।
•हमने प्रदेश के 58 लाख गरीब परिवारों 1 रूपए किलों चावल देकर प्रदेश से भुखमरी समाप्त की इन्होंने गरीबों के मुँह का निवाला छीन लिया, 600 करोड़ का पीडीएस घोटाला और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में 5 हजार करोड़ का घोटाला किया।
•ईश्वर ने हमारे छत्तीसगढ़ को संसाधनों से समृद्ध किया है यहाँ कोयले में 540 करोड़ का घोटाला किया।
•प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों को शराबबंदी का वादा करके शराब में 2 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया।
•छत्तीसगढ़ के युवाओं से सीजीपीएससी में धोखा करके कांग्रेसी नेताओं और बड़े अधिकारीयों के बच्चों को नौकरी दे दिए।
•हम गौ माता को पूजते हैं, इन्होंने गौठान के नाम पर 1300 करोड़ और तो और गोबर तक में 229 करोड़ का घोटाला किया और जो थोड़े बहुत गौठान बनाये उनमें गायें व्यवस्था के आभाव में मरती रहीं।


इन सब काले कारनामों के बाद भी इस तरह कुत्ते, बिल्ली जैसे शब्दों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करना शायद आज के समय में स्वयं को सच्चा कांग्रेसी साबित करना है और मुझे लगता है कि शायद यही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ईडी-आईटी का डर है तो वे भ्रष्टाचार बंद करें। आये दिन एक नया घोटाला सामने आ जाता है तो ईडी और जाँच एजेंसी हाथ पर हाथ रखकर थोड़ी बैठेगी। देश आज भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की दिशा में आगे बढ़ रहा है और घोटालेबाजों पर कार्रवाई जारी है।

इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ का भरोसा तोड़ा अब उनके घोषणापत्र या खोखले वादों पर जनता क्यों विश्वास करे? जिनका पिछला घोषणापत्र ही अधूरा पड़ा है उनपर दोबारा विश्वास करने की भूल छत्तीसगढ़ की जनता नहीं करेगी।

 

 

और भी

सीएम बघेल 27 को रायगढ़ दौरे पर

रायपुर:  सीएम भूपेश बघेल आज रायगढ़ दौरे पर जा रहे हैं। दौरे को लेकर जारी शेड्यूल के मुताबिक वे 11.55 को रवाना होंगे। बता दें कि रायगढ़ में चुनावी आमसभा का आयोजन किया गया हैं।

 इस सभा को सीएम बघेल संबोधित करेंगे। जिसके बाद वे सरगुजा के लिए रवाना होंगे। पाटन के अटारी में भी आज कांग्रेस की सभा हैं. जहां वे शामिल होंगे। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम भूपेश बघेल लगातार अलग-अलग क्षेत्रो का दौरा कर रहे हैं।

और भी

किसानों की कर्जमाफी से बीजेपी के पेट में दर्द होता है : भूपेश बघेल

रायपुर: कांग्रेस ने हिंदुस्तान को लूटने वालों अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। कांग्रेस आज भी छत्तीसगढ़ को लूटने वालों से लड़ाई लड़ रही है। इस चुनाव में आपको तय करना है कि छत्तीसगढ़ बेचने वालों के हाथ में देना है या बचाने वालों के हाथ में। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में कही।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है, जबकि मोदी जी ने साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया, किसी ने सवाल नहीं खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यदि गलती से भी बीजेपी की सरकार आ गई तो छत्तीसगढ़ के खदान, नगरनार स्टील प्लांट सब निजी हाथों में बेच दिया जाएगा। कांग्रेस की लड़ाई हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ रही है। हमने पहले पहले अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। हमारे नेता राहुल गांधी जी और खड़गे जी आज भी हिंदुस्तान और  छत्तीसगढ़ को लूटने वालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल खड़ा किया कि आज खदान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फैक्ट्री किसे बेचा जा रहा है। इस पर जनता ने जवाब दिया अडानी को।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ नेहरू जी का बनाया हुआ भिलाई स्टील प्लांट है, जिससे लाखों परिवार चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नगरनार स्टील प्लांट का उद्घाटन करने मोदी जी आए थे, जिसके निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद था। नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण न हो इस पर मोदी जी ने एक शब्द नहीं बोला।

ईडी, आईटी से हम डरने वाले नहीं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ईडी, आईटी के छापे से कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की जनता को डराते हैं। लेकिन यह छत्तीसगढ़ है यहां लोहे का उत्पादन होता है, हम फौलादी लोग हैं किसी से डरने वाले नहीं हैं।

 

 

और भी

बीजापुर में नक्सली दहशत: दुकानें बंद, बसों के पहिए थमे

बीजापुर:  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच बीजापुर में 20 सालों बाद बड़े पैमाने पर नक्सलियों का दहशत नजर आया।

हार्डकोर नक्सली नागेश पदम के एनकाउंटर के विरोध में नक्सली संगठन ने गुरूवार को बीजापुर बंद बुलाया है, जिसका अच्छा खासा असर सुबह से देखने को मिल रहा। सभी दुकानें बंद हैं।  बसों के पहिए भी थम गए हैं।

नक्सलियों के बंद के चलते रायपुर, जगदलपुर, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तेलंगाना जाने वाली यात्री बसों के पहिये बीजापुर में थमी है। सभी यात्री बसें दहशत के कारण बस स्टैंड में खड़ी है। अंदरूनी इलाकों में भी यात्री गाड़ियां नहीं चल रही है। जिला मुख्यालय से लेकर जिले के तमाम नगर कस्बों में नक्सली चेतावनी के मद्देनजर गुरूवार सुबह से व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद है।

लंबे समय बाद बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा आहूत बंद असरकारक नजर आ रहा है हालांकि बंद के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध जरूर किए गए हैं। बाबजूद बुधवार शाम नक्सलियों ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मार्ग अवरोध कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। ऐसे चुनाव के बीच नक्सलियों के तेज मूवमेंट से इनकार नहीं किया जा सकता है।

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को एक बड़े ऑपरेशन में मद्देड़ एरिया कमेटी कमांडर नागेश को पुलिस ने ढेर किया था। नागेश के विरुद्ध 108 स्थायी वारंट होने के साथ उस पर 8 लाख का इनाम भी घोषित था। एनकाउंटर से नक्सली संगठन बौखलाया हुआ है।

और भी