छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: बुजुर्गों, दिव्यांगजन और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन सुविधा शुरू

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और तृतीय लिंग समुदाय के लोगों को आपातकालीन स्थिति में जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नई हेल्पलाइन सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के जरिये मेडिकल सहायता ,पेंशन के साथ ही विभिन्न योजनाओं में आ रही दिक्कतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रविवार को इस नई सेवा का विधिवत् शुभारंभ किया। इस नई हेल्पलाइन सुविधा का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है।


अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के अनुमोदन पर हर वर्ष लगभग 10 हजार दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल सहित अन्य पुनर्वास उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसी प्रकार 15 हजार दिव्यांगजनों को उनके रूचि के मुताबिक रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें 5-5 हजार अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित और मुक बधिर दिव्यांगजनों को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण देने की कार्ययोजना बनाई गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य स्थापना दिवस से बुजुर्गों, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लिए हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 की सुविधा शुरू करने की घोषणा की थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस सुविधा का संचालन प्रायोगिक तौर पर किया जा रहा था। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर इसका विधिवत् शुभारंभ हुआ है। इस नई सुविधा से महतारी एक्सप्रेस-102, मेडिकल  हेल्पलाइन 104 और आपातकालीन सेवाओं के लिए जारी नंबर 112 को भी जोड़ दिया गया है। इससे बुजुर्ग, दिव्यांग और तृतीयलिंग समुदाय के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि ऐसे वृद्धजन जो घर में अकेले हो और जिनकी संतानें प्रदेश के बाहर कार्यरत हैं, उनके लिए आपात स्थितियों में सहायता के लिए प्रदेश में कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने 01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए एक नवंबर, राज्य निर्माण दिवस से सियान हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वृद्धजनों की समुचित देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है। राज्य सरकार बुजुर्गों को हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक नवम्बर से नई हेल्पलाईन सुविधा का ट्रायल चल रहा था। प्रतिदिन लगातार वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग पेंशन, विभागीय योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही तृतीय लिंग के व्यक्ति रोजगार और राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिए जा रहे लाभों के बारे में पूछ रहे हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन और उभयलिंग व्यक्तियों के कल्याण और पुनर्वास के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। हेल्पलाईन और टोल फ्री नम्बर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आपातकालीन सेवाएं, परामर्श, शिकायत, पेंशन भुगतान के निराकरण जैसी कई मदद ली जा सकती है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, इस जिले में सबसे काम रहा तापमान...

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन तापमान में बढ़ोत्तरी के बाद आज सोमवार को हल्की ठंड फिर से बढ़ गई है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। सबसे कम तापमान कवर्धा में 9.7 डिग्री रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिम विक्षोभ का असर कम होने के कारण 5 दिसंबर से ठंडी व शुष्क हवा आने लगेगी। इससे प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। 6 दिसंबर तक 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

और भी

हाथियों के बाद भालूओं की धमक से दहशत का माहौल

गांव में घूमते भालू कैमरे में हुये कैद

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हाथियों के बाद अब भालूओं के आगमन से छाल परिक्षैत्र में दहशत का महौल है। कल रात तीन भालूओं को रिहायशी इलाके में विचरण करने की फोटो सी सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुयी है। भालूओं के आमद की खबर इलाके में आग की तरह फैल गयी है और हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कल रात तीन भालूओ को एसईसीएल कालोनी के पास घुमते पाया गया है।

जिससे कालोनी में हड़कंप मचा हुआ है। नाइट ड्यूटी करने वाले एक शख्स ने बताया की जब वह रात 1 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस अपने घर आ रहा था तो उसने तीन भालूऔं को  कालोनी परिसर के अंदर घूमते देखा था। सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो हुई। इस खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। विदित हो कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का दल भी समय समय पर धमकता रहता है। 

 
जो खेत खलिहान को बरबाद कर देते हैं। इससे किसानों की नींद भी हराम रहती है। अब नई आफत  इन भालुओं की आमद से हो गयी है। कालोनी जंगली इलाके के नजदीक होने से यहां जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है। इन दिनो जंगल में पानी व आग की वजह से जानवरो का गांव और शहर की और पलायन करना आम बात हो गयी है। जिसके कारण लोगों में सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।  
 

फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। वन विभाग अब इस संबध में निगरानी बढा़ने व सावधानी बरतने की बात कह रहा है।

और भी

ड्यूटी से लौट रहे टीआई की सड़क हादसे में मौत

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आई है. स्मृतिनगर भिलाई पुलिस चौकी प्रभारी युवराज देशमुख की सड़क हादसे में मौत हो गई।  वे ड्यूटी पूरी कर राजनांदगांव जा रहे थे।  तभी सोमनी थाना क्षेत्र के ठाकुरटोला टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। 

खबरें और भी :- अनियंत्रित होकर पलटा मिनी ट्रक, 2 की मौत, 22 घायल...

हाईवे में ट्रक खड़ा हुआ था, जिससे टीआई युवराज देशमुख की पल्सर जा टकराई. युवराज देशमुख हेलमेट भी पहने थे, लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि सिर व सीने पर गंभीर चोटें आने से खून ज्यादा बह गया था. आसपास के लोग तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल लेकर गए, जहां आधे घंटे बाद उपचार के दौरान युवराज की मौत हो गई।

खबरें और भी :- दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

घटना रात 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। रात 12 बजे अस्पताल में चौकी प्रभारी युवराज देशमुख की मौत हो गई। सरल और मिलनसार पुलिस अधिकारी की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। स्मृतिनगर पुलिस चौकी में लगातार वे सक्रिय रूप से बेहतर काम कर रहे थे। 

 

 

और भी

बड़ी लापरवाही : जेल की दीवार फांदकर भागे दुष्कर्म के दो आरोपी, मचा हड़कंप ...

 जशपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में आज सुबह बड़ी घटना हो गई जिसमे जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जशपुर की जेल से 2 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। आरोपी आज तड़के कोहरे का फायदा उठाकर दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। 

खबरें और भी : जेल की चहारदीवारी के पीछे फाइव स्टार सुविधाएं

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे अचानक जेल में लगे सायरन तेज आवाज में बजने लगी, जिससे जशपुर पुलिस चैकन्ना हो गई और जेल परिसर पहुंची, जहां पर दो कैदी के फरार होने की सूचना मिली। 

खबरें और भी : जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार कैदी गिरफ्तार

दोनों कैदी आज तड़के ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर जेल की दीवार में चढ़ गए और जिस जगह की दीवार की ऊंचाई छोटी थी वहां से कूदकर फरार हो गए। बताया जा रहा कि दोनों कैदी ललित राम और तपिल भगत हत्या और दुष्कर्म के आरोपी हैं और पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहे थे। 

और भी

बूढ़ा तालाब में ओपन माइक का हुआ आयोजन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के 'जीवन सूचकांक सर्वेक्षण-2022' में आम नागरिकों को फीडबैक हेतु प्रेरित करने के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा वॉइस ऑफ रायपुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन के तहत लोक संगीत व ओपन माइक की प्रस्तुति हुई।

जिसमें रायपुर शहर को देश के सर्वश्रेष्ठ निवास योग्य शहर के रूप में पहचान दिलाने लोगों ने अपनी राय दी। इस अवसर पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के मुख्य परिचालन अधिकारी उज्जवल पोरवाल भी उपस्थित थे। मुख्य परिचालन अधिकारी पोरवाल ने रायपुर शहर को सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान दिलाने सभी को अपना फीडबैक देने की अपील की।

रायपुर की पहचान के तौर पर स्थित ऐतिहासिक बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ छोटे बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

और भी

रिसाली निगम क्षेत्र के सड़को के लिए गृह मंत्री साहू ने शासन से दिलाया 5 करोड़ रुपए

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के लोकनिर्माण  मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण के विधायक ताम्रध्वज साहू ने रिसाली निगम के बदहाल सड़को के कायाकल्प और डामरीकरण के लिए 5 करोड़ स्वीकृत कर शासन से दिलाया है। इस राशि से निगम क्षेत्र के सड़को का संधारण किया जाएगा ।

निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। टेंडर कार्य की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पुरैना से रुआबाँधा तक के सड़कों का पेच कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

निगम क्षेत्र इन क्षेत्र के सड़कों का होगा कायाकल्प

निगम आयुक्त देवांगन ने बताया कि वार्ड 2 पंथी चौक से झिरिया तालाब तक 28 . 88 लाख , झिरिया तालाब से एनेसपीसीएल मोड़ तक 28 .88 , वार्ड 14 कल्याणी मंदिर से बीआरपी चौक व वार्ड 12 मैत्री गार्डन रोड 5.19, वार्ड 22 आशीर्वाद भवन सीनेसपीसीएल बस स्टॉप तक 28.34 , मिश्रा घर से मार्केट तक व ज्योति आटा चक्की

सौम्या ब्यूटी पार्लर तक 24 .80 , डेस्टिनेशन अपार्टमेंट के चारो ओर व सड़क 5 व 6 - 24.77 , वार्ड 23 सड़क 19 -5.43 , वार्ड 24 सड़क 4 आजाद मार्केट 9.50 , वार्ड 25 आशीष नगर साहू फैंसी के सामने 23.63 , वार्ड 25 सड़क 21 में 5.40, आशीष नगर रामगोपाल मार्ग 13.05, वार्ड 26अवधपुरी चन्द्राकर ट्रेडर्स से हनुमान मंदिर

 

42.99, वार्ड 27 संगम डेयरी मार्ग 23.76, वार्ड 28 आशीष नगर पूर्व 27.85 , वार्ड 28 जल तरंग बार से सड़क 3 तक 26.63, वार्ड 29शिवाजी चौक से धनोरा रोड फाटक तक 32.02, वार्ड 30 इस्पात नगर राम मंदिर से साई मंदिर के बाजू 23.63 , हवेलीराम निवास से गौटिया घर तक 7.14 , वार्ड 32 नेवई भाटा रेड्डी क्लिनिक से दीक्षा

स्कूल 9.64 , वार्ड 35 डुडेरा सियाराम चक्रधारी से नरेश व देवलाल यादव घर से चुरामन साहू तक 32.74 , वार्ड 36 डिकेन्द्र यादव घर से गार्डन तक 12.02, वार्ड 37 जोरा तराई अशोक घर से अरुण सिंह घर तक व सुलभ से स्कूल तक 6.87 , वार्ड 38 स्टोर पारा राजेन्द्र घर से पार्वती बाघ घर तक 11.67 और वार्ड 40 बस्ती हास्पीटल से वार्ड 38 शिव मंदिर तक 48.17 लाख खर्च की जाएगी।

 

 

और भी

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 3 गंभीर

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायगढ़ गए काेरबा के पुरानी बस्ती निवासी तीन युवकाें काे खरसिया के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वे तीनाें गंभीर रूप से घायल हाे गए।

खबरें और भी : अनियंत्रित होकर पलटा मिनी ट्रक, 2 की मौत, 22 घायल...

सिटी काेतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी अंश अराेरा, चंद्रशेखर राव और कृष्णा कुमार तीनाें बाइक में सवार हाेकर किसी काम से रायगढ़ गए थे। 

खबरें और भी : ड्यूटी से लौट रहे टीआई की सड़क हादसे में मौत

जहां खरसिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे तीनाें फेंकाकर गंभीर रूप से घायल हाे गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी :  दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

 

और भी

कबड्डी खिलाड़ी को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत...

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेंडा नवापारा के मेले में कबड्डी प्रतियोगिता में प्राइज जीतकर वापस जा रहे नवयुवक को हाथी के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। मृतक का नाम जितेन्द्र राठिया पिता संतोष राठिया उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है, जो कि दो भाइयों में छोटा था। घटना लगभग रात 11से 11:30 के बिच की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक टेन्डा नवापारा में लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष पर मेले का आयोजन हो रहा था, जिसमे कबड्डी की प्रतियोगिता भी भी रखी गई थी। मृतक कबड्डी खेलने के उपरांत अपने सहपाठियों के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहा था। मृतक का सहपाठी मोटरसाइकिल चला रहा था तथा मृतक मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठा था।

वापसी के दौरान ग्राम पंचायत भेंगारी  के आश्रित ग्राम चारमार में अचानक ही सड़क पर हाथी को सामने आता देख मृतक जितेंद्र राठिया भयभीत होकर मोटरसाइकिल की पिछली सीट से कूदकर हाथी से अपनी जाने उतर गया। जबकि मोटरसाइकिल सवार सहपाठी युवक किसी तरह हाथी से बच निकला किंतु मृतक जितेंद्र राठिया को हाथी ने दौड़ाकर कुचल डाला। जिससे मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई।

रात में ही घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई तथा जानकारी पाकर रात में ही मौके पर विभाग का अमला पहुंचा और जांच-पड़ताल कार्यवाही में जुट गई है। वहीं परिजन भी जानकारी पाकर घटनास्थल मौके पर पहुंच गए थे। वन विभाग द्वारा मृतक की लाश का पोस्टमार्टम उपरांत दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

 

और भी

कुम्हारी के लिए रवाना हुए सीएम बघेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से दुर्ग जिले के कुम्हारी के लिए रवाना हो गए है।  कुम्हारी में सोनकर समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होगे।

इसके के बाद गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के छुरा और फिंगेश्वर में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे।  राजिम में विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे।

और भी

मालगांव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों व घायलों से कमिश्नर ने भेंटकर बंधाया ढांढस

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कमिश्नर धावड़े ने बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान के धसकने की दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों से भेंट की और उनका ढांढस बंधाया। कमिश्नर ने इस घटना में मारे गए ग्रामीणों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने सभी घायलों के उचित उपचार के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, सीएसपी विकास कुमार, एसडीएम ओपी वर्मा सहित बचाव दल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

उल्लेखनीय है कि आज दोपहर ग्राम मालगांव ग्राम में अपने घरेलू उपयोग के लिए छुई निकाल रहे दस ग्रामीण खदान धसकने के कारण दब गए थे। इसकी सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ  द्वारा दबे हुए ग्रामीणों को निकालने की कार्यवाही की गई। इस घटना में पांच महिला सहित छ: ग्रामीण मारे गए। वहीं तीन घायल ग्रामीणों को उचित उपचार के लिए डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया गया है।

 
और भी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 238 हितग्राहियों को 43 लाख रुपए का किया ऑनलाइन भुगतान

 शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को वर्चुअल मोड में विभिन्न योजनाओं के तहत कबीरधाम जिले के 238 हितग्राहियों को 43 लाख 17 हजार 500 रुपए की राशि ऑनलाइन भुगतान किया। मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिले के 10 हितग्राहियों को 16 लाख 60 हजार 500 रुपए की सहायता राशि का ऑनलाइन डीबीटी किया। उन्होंने साथ ही ज़िले के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के 75 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्त करने वाले 137 छात्र-छात्राओं को 23 लाख 35 हजार रूपए प्रतिभाशाली छात्रवृति योजना के तहत डीबीटी के ज़रिए प्रदाय की।

इसी तरह 61 मेधावी विद्यार्थियों को मेधावी छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कुल 1 लाख 67 हज़ार रूपए की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन भुगतान किया। व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक पाठ्यक्रम में शिक्षा के लिए तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के 30 बच्चों को 1  लाख 55 हज़ार रूपए का स्टाएफंड भी बटन दबाकर ऑनलाइन प्रदाय किया।

इस दौरान जिला लघु वनोपज सहकारी समिति के अध्यक्ष दुखीराम, वन मंडल कवधा के उप वन मंडलाधिकारी, उप प्रबंध संचालक जिला यूनियन कवर्धा, सभी प्राथमिक लघु वनोपज के अध्यक्ष, प्रबंधक तथा छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं एवं हितग्राही बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

और भी

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के पुनर्वास के लिए करें सहयोग

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत ऐसे बालक जो सड़क किनारे भीख मांगते हैं और वही रहते पाए जाते हैं  उनके देख-रेख, पुनर्वास एवं समाज में एवं एकीकरण किए जाने का प्रवाधान है।

भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का पहचान कर संरक्षण प्रदान किया जाएगा एवं जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नागरिकों से अपील किया गया है कि यदि कहीं कोई बच्चा भीख मांगते दिखे तो कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग के दूरभाष क्रमांक 0788-2213363 पर जानकारी दे सकते हैं।

 

 

और भी

आरक्षण संशोधन विधेयक पारित होने पर जश्न, सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई ! कहा- मनाइए उत्सव

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो गया है। सदन में विधेयक पास होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि बधाई ! मनाइए उत्सव…अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32%, अनुसूचित जाति के लिए 13%, पिछड़ा वर्ग के लिए 27% और ग़रीबों के लिए 4% आरक्षण विधेयक को विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है।

छत्तीसगढ़ में अब कुल आरक्षण 76 फ़ीसदी होगा। राज्यपाल की मंज़ूरी के लिए आज ही बिल भेजा जाएगा। तमिलनाडु में 69, महाराष्ट्र में 68 फ़ीसदी आरक्षण है।

सीएम बघेल ने ट्वीटर पर लिखा कि छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के लिए सर्वसम्मति से पारित विधेयक को केंद्र सरकार के पास भेजने का संकल्प भी विधानसभा में पारित हो गया है।

इस‌ संकल्प में केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह इस आरक्षण प्रावधान को नौंवी अनुसूची में शामिल करे। मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी इस‌ संकल्प में साथ देती तो राज्य की जनता को और अच्छा लगता।

मैंने सभी दलों के नेताओं से अनुरोध किया है कि वे विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी के पास चलें और आरक्षण प्रावधानों को नौवीं अनुसूची में शामिल करने का अनुरोध करें। हमें राज्य की जनता के हितों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखने की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) संशोधन विधेयक, 2022 को भी विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया है। इस विधेयक को भी आज रात वरिष्ठ मंत्रिगण महामहिम राज्यपाल के पास हस्ताक्षर के लिए लेकर जाएंगे‌।

अब आरक्षण छत्तीसगढ़ में बाक़ायदा एक क़ानून बन जाएगा। इस विधेयक पर तत्काल हस्ताक्षर करने का अनुरोध लेकर वरिष्ठ मंत्रिगण सदन की बैठक ख़त्म होते ही महामहिम राज्यपाल के पास जाएंगे। उम्मीद है कि यह औपचारिकता भी आज रात तक पूरी हो जाएगी।

आरक्षण विधेयक पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को बधाई देता हूं बहुत अच्छा बोले, बेहतर सुझाव दिए। विपक्ष को दो महीना 10 दिन बहुत बड़ा लगा, लेकिन 2012 में आरक्षण लागू करने के बाद 6 साल इन्हें बहुत कम लगा।


भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के पास अपने प्रभारियों को बताने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए आरोप लगा रहे हैं। आरक्षण मामले में कुणाल शुक्ला पर विपक्षी सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि आरक्षण मामले में 41 लोग कोर्ट गए थे। उनमें से एक नाम कुणाल शुक्ला का है। ॉ

बीजेपी शासन काल में आरक्षण का विषय था। बीजेपी में मंत्रियों की कमेटी बनी, लेकिन कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी हाईकोर्ट में सबमिट नहीं की। क्वावांटिफाबल डाटा आयोग 7 साल में बीजेपी नहीं बना पाई। जब हमारी सरकार आई तो हमने आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट भी 3 साल में आ भी गई, जबकि 2 साल कोरोना में बीता है।


छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में जो लोग रह रहे हैं। उनकी स्थिति कमजोर है। आरक्षण में उन्हें स्थान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से कहा कि जनगणना करा लें। हम भी संख्या के आधार पर SC वर्ग को 16 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

 हमारे मंत्री आज ही राजभवन जाएंगे। राज्यपाल से बिल पर दस्तख़त करने का आग्रह करेंगे। आरक्षण बिल की मंशा भी उन्हीं की थी। भूपेश बघेल ने कहा कि अनुसूची 9 में शामिल करने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पक्ष-विपक्ष के सभी सदस्य मिलकर चलें।दर्पण)।
और भी

मुद्दों पर चुनाव लड़ने की कांग्रेस में नहीं हिम्मत : ब्रम्हानंद नेताम

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार की शुरुआत ब्रह्मानंद नेताम ने अपने पैतृक गृह ग्राम कसावाही से की इसके बाद दमकसा, उंकारी, साल्हेटोला, कुर्रुटोला, डेढ़कोहका समेत चारामा और भानुप्रतापपुर के ब्लॉक के करीब दो दर्जन गावों में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क किया।

उंकारी सभा में भूपेश सरकार को जमकर लताड़ा

भूपेश सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भूपेश सरकार चुनाव जीतने के लिए बहुत नीचे गिर गई और स्तरहीन राजनीति पर उतारू हो गए है। मुद्दों पर चुनाव जीतने की कांग्रेस में हिम्मत नही क्योंकि चार साल में छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया है। पूरे छत्तीसगढ़ को कंगाल बना दिया। बिजली बिल हाफ क्यों नही हुआ? आवास क्यों नही बना? किसानों का रकबा क्यों कटा? बारदाने का पैसा क्यों नही मिला? सड़क क्यों नहीं बना? इन सब सवालों का भूपेश बघेल और कांग्रेस के कोई जवाब नही है। इसलिए मुझपर आरोप लगाकर चुनाव जीतना चाहते है। लेकिन जनता उन्हे मजा चखाने के लिए तैयार बैठे है।

डेढ़कोहका में महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ व्यक्त किया आक्रोश

महिलाओं ने ब्रह्मानंद के पहुंचते ही शिकायत की कि सड़क नही बनी है न मकान। नल जल योजना का लाभ भी नही मिलने की महिलाओं ने शिकायत की। श्री नेताम ने डेढ़कोहका में विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा सभी गांव में कांग्रेस सरकार की शिकायते सुनता हूं। नेताम ने कहा अभी अभी कुर्रुटोला में लोगों ने बिजली बिल के बढ़ने की शिकायत की जबकि भूपेश बघेल ने बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था। ऐसे सरकार को 1 नंबर कमल के निशान पर बटन दबाकर करंट लगाने कहा। ब्रह्मानंद जी के साथ-साथ सभा को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, भरत वर्मा और प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने भी संबोधित किया।

इरेचुवा के नेताम के पिछले कार्यकाल को किया याद

इरचुवा के लोगों ने नेताम के पूर्व कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि आपके कार्यकाल में हमारे गांव में बहुत रोजगार गारंटी खुले थे। ग्रामवासियों ने डेढ़गांव से इरेचुवा तक के खराब मार्ग की शिकायत करते हुए कहा कि भैया आप जब विधायक बन जाएं तो सबसे पहले ये सड़क को बनवा देना।

 

 

और भी

आकार आवासीय संस्था में दिव्यांग बच्चों ने पेश की जिंदादिली की मिसाल

 मैदान पर खेल कूद में जोश, कलात्मकता का दिया परिचय

सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूरे विश्व में हर साल तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांगता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के कुम्हाररास स्थित आकार आवासीय संस्था में दो दिवसीय खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके तहत 2 दिसम्बर को सुबह 10:30 बजे से आकार संस्था के खेल मैदान में खेलकूद और बौधिक क्षमता की गतिविधियां हुई, इसके पश्चात रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें इन दिव्यांग बच्चों ने अद्वितीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उनमें शारीरिक या मानसिक दिव्यांगता जरुर है, लेकिन जीवन जीने का उमंग उनमें किसी भी सामान्य व्यक्ति से कई अधिक है। वे इस बात का जीवंत उदाहरण हैं कि कोई भी व्यक्ति कमजोर नही होता, सभी अपने आप में विशेष हैं। आकार संस्था के क्रीड़ा स्थल में खेलकूद कार्यक्रमों की शुरूआत दौड़ से हुई। दौड़ के साथ ही मटकी फोड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, बॉस्केटबॉल, मिश्रित मोती जैसे शारिरिक एवं बौधिक क्षमता वाले खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिमसें बालक-बालिकाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में नेत्र बाधित प्रतिभागियों ने एक बार में मटकी फोड़ी, यह देख वहाँ उपस्थित सभी दर्शक और अन्य प्रतिभागी अचंभित रह गए। 

बच्चों ने बनाई कागज, बोतल, अन्य वस्तुओं से कलाकृतियां :


आकार संस्था के बच्चों की ओर से बनाई गई मनमोहक कलाकृतियां किसी मास्टरपीस से कम नही थीं। किसी ने खाली बोतल को जोड़कर हाथी का आकार दिया। तो किसी छात्र ने अपनी कलात्मकता से मिट्टी में भी जान फूंक दी। दिव्यांग बच्चों की ओर से मेज पर सजाए गए हर आर्ट क्राफ्ट आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा आठवीं के मुख बाधित छात्र राजू नाग ने पेपर और आइस क्रीम स्टिक से खरगोश, उल्लू, टेडी बियर, फूलदान जैसी सजावटी वस्तुएं बनाई। तो वहीं कक्षा बारहवीं के अधिगम अक्षम छात्र राजू मौर्य ने मिट्टी को आकार देकर बिल्ली, गणेश की प्रतिमा जैसी कलाकृतियों को मूर्त रूप दिया। प्रदर्शनी में नेल एंड थ्रेड आर्ट भी अपनी खास जगह बनाए हुए था, जिसे कक्षा आठवीं के अस्थिबाधित छात्र रोहित माड़वी ने बनाया है। ऐसे ही बहुत से विशेष छात्रों ने अपनी कलात्मकता से कागज, थर्मोकोल सहित और बहुत सी चीज़ों से आकर्षित करने वाली वस्तुएं तैयार कर प्रदर्शित की।

विदित हो कि प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर का दिन दुनियाभर में दिव्यांगों की समाज में मौजूदा स्थिति, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा सुनहरे भविष्य के लिए विचार विमर्श करने के लिए जाना जाता हैं। दरअसल यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक मुहिम का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को मानसिक रूप से सबल बनाना तथा अन्य लोगों में उनके प्रति सहयोग की भावना का विकास करना है। विश्व दिव्यांग दिवस की औपचारिक शुरुआत वर्ष 1992 से हुई थी। हमारे सामने वैज्ञानिक व खगोलविद स्टीफन हॉकिंग जैसे लोगों की लम्बी फेहरिस्त हैं, जिन्होंने दिव्यांगता को कमजोरी नहीं समझा, बल्कि चुनौती के रूप में स्वीकार किया और आज हम उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें याद करते हैं।

 
और भी

बैंक ऑफ बड़ौदा के किसान मेले में महिला समूहों और अन्य लाभार्थियों को ऋण वितरित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बड़ौदा किसान पखवाड़े के अंतर्गत रायपुर क्षेत्र के आरंग शाखा द्वारा एक विशाल किसान मेले का आयोजन लखौली ग्राम के गोठान परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यालय अधिकारी आकाश छिकारा, अन्मय कुमार मिश्रा उप महाप्रबंधक् (नेटवर्क छत्तीसगढ़), अमित बैनर्जी क्षेत्रीय प्रमुख रायपुर, अमित रंजन अग्रणी जिला प्रबंधक, कुंदन कुमार (डीपीएम एनआरएलएम) और आरंग के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। किसान मेले में आस पास के गांव के पंच-सरपंच सहित लगभग 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किसानों को उनकी महत्व की बातें बताते हुए उनका मार्गदर्शन भी किया। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से छत्तीसगढ़ नेटवर्क प्रमुख अन्मय कुमार मिश्रा द्वारा सभी किसानो को फसल बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, बैंक के इतिहास और कृषकों के साथ बैंक का जुड़ाव, आधुनिक युग मे डिजिटल बैंकिंग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। क्षेत्रीय प्रमुख बैनर्जी द्वारा आधुनिक खेती के बारे में विस्तृत्त जानकारी प्रदान की गई, उन्होंने बताया कि किस तरह से किसान पारंपरिक एवं मौसमी खेती पर निर्भर ना रहकर आधुनिक कृषि तकनीक एवं कृषि उत्पादों में मूल्य संवर्धन कर स्वयं को खुशहाल एवं संपन्न बना सकते है।

उन्होंने बताया कि बैंक सदैव ही कृषक हित में अग्रणी रहा है और आगे भी रहेगा। किसान मेले में किसानों, महिला समूह व् प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण के अंतर्गत 18 लाभार्थी को एक करोड़ की ऋण वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के हाथों कृषकों, ग्राहकों को चेक एवं ट्रैक्टर की चाबी वितरित करते हुए उनका अभिवादन किया गया। अंत में आरंग शाखा के शाखा प्रबंधक द्वारा बड़ौदा किसान मेले में आए विशिष्ट अतिथि सहित सभी आगंतुक किसानों का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

और भी

46616 पदों पर 91 नियोजक करेंगे भर्ती

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 10 से 15 दिसम्बर के मध्य रायपुर में मेगा जॉब फेयर आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 91 नियोजक संस्थान में उपलब्ध 46616 पदों के लिए विभिन्न सेक्टरों - परिधान 12800 पद, बैकिंग एंड फाइनेंसियल के लिए 255 पद, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं के लिए 2805 पद, स्वास्थ्य सेवा के लिए 150 पद, पर्यटन और आतिथ्य के लिए 3055 पद, संभार तंत्र के लिए 1801 पद, उत्पादन के लिए 18628 पद, खुदरा के लिए 6480 पद, सुरक्षा एवं बचाव के लिए 642 पदों आदि के लिए प्री रजिस्ट्रेशन गुगल फार्म लिंक  bit.ly/jobfair–application द्वारा इच्छुक आवेदक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। प्री रजिस्ट्रेशन के लिए दिनांक 05 दिसंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में प्री रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक 05 दिसंबर समय प्रातः 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं 02 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है।

और भी