छत्तीसगढ़ - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

छत्तीसगढ़

विधानसभा उप निर्वाचन-2022 : मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) उप निर्वाचन के लिए नियुक्त 256 मतदान दलों व 61 रिजर्व मतदान दलों में से 156 मतदान दलों को आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदान दिवस को मतदान शुरू होने के पहले मॉकपोल कराने तत्पश्चात सीआरसी कराने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सीलिंग करने, पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों का कर्तव्य, चैलेंज वोट, टेंडर वोट, परिणीयत व अपरिणीयत लिफाफा इत्यादि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उससे संबंधित शंका, समस्या का समाधान भी किया गया। 

निर्वाचन प्रेक्षक (सामान्य) डॉ. एम.व्ही. वैंकटेश ने भी निर्वाचन प्रशिक्षण का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान दलों से प्रश्न भी पूछे। रिटर्निंग ऑफिसर सुमीत अग्रवाल ने भी मतदान दलों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्रभारी व जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर्स की ओर से मतदान दलों का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स सुरेश चंद श्रीवास्तव, नवरत साव व गोविन्द सार्वा भी उपस्थित थे।

 
और भी

रोको अऊ टोको के स्वयंसेवक ने ग्रामीण स्तर पर कोविड टीकाकरण कराने किया जागरूक

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सूरजपुर जिले के अंतर्गत विकासखंड भैयाथान के ग्राम जूर एवम बन्जामे रोको अउ टोको के स्वयंसेवक ने प्रत्येक पारा मोहल्ला में पहुंचकर कोविड टीकाकरण के पहला, दूसरा व तीसरा, प्रिकाशन खुराक से छूटे हुए हितग्राहियों से संपर्क एवम संदेश के माध्यम टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। साथ ही स्वयंसेवक ने ग्रामीणों से अपील किया कि अपने रिश्तेदार, संबंधी, पड़ोसी तथा स्वयं के घर के सदस्य जिन्होंने कोविड का टीका नहीं लगवाए है उन्हें जागरूक कर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें।

और भी

बलात्कारी ब्रम्हानंद को बचाने भाजपा नेताओं की बौखलाहट अनैतिक और असंवैधानिक : कांग्रेस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि देश में सरकार चलाने वाले दल के नेता कानून का मजाक उड़ाते हुये एक अपराधी के पक्ष में लामबंध होकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के पक्ष में खड़े है। भाजपा का रवैया गैरकानूनी, अतिवादी और कानून और संविधान का माखौल उड़ाने वाला है। झारखंड पुलिस को अपराधी ब्रह्मानंद की गिरफ्तारी के लिये आने की खबरों पर भाजपा ने जो बौखलाहट दिखाई है वह अनैतिक और असंवैधानिक है। एक अपराधी को बचाने के लिये जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी लामबंद हुयी है, भारतीय जनता पार्टी के वास्तविक चरित्र को दिखाता है। ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर में 15 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार के आरोप है। एक मासूम बच्ची को जबरिया देह व्यापार में ढकलने के आरोप है। उनके ऊपर 376 के तमाम धाराओं के तहत इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हैं। ऐसे अपराधी को पुलिस के हवाले स्वयं करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के नेता उसको पुलिस से बचाने के लिये पुलिस को चुनौती दे रहे है। ऐसा दल जो देश की सरकार चला रही है एक ऐसा दल जो भारत की संघीय व्यवस्था को संभालने की जिसकी जवाबदारी है उस दल के नेता एक अपराधी के बचाव में देश के कानून का मखौल उड़ा रहे है। महिलाओं के इज्जत को तार-तार करने वाले और बच्चियों के इज्जत को तार-तार करने वाले बलात्कारी के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी खड़ी है नारे बाजी कर रहे है ये तो बेशर्मी की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है अपराधी के बचाव में बयानबाजी, उसे छिपाने तथा अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ब्रह्मानंद के खिलाफ जब एफ.आई.आर. दर्ज किया गया था तब 15.5.2019 को झारखंड में भाजपा की सरकार थी और भाजपा के नेता रघुवर दास मुख्यमंत्री थे। आरोपी भाजपा का पूर्व विधायक है प्रभावशाली नेता है इसलिये भाजपा ने अपने नेता को बचाने के लिये उस समय गिरफ्तारी नहीं किया जबकि पीड़िता के बयान के आधार पर उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हुआ था। इस बात की भी जांच होनी चाहिये कि अपने पूर्व विधायक को बचाने के लिये किन भाजपा नेताओं ने तत्कालीन रघुवर दास की सरकार पर दबाव बनाया था? बलात्कार का आरोपी सामूहिक बलात्कार का आरोपी जिसके ऊपर में पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो वह बिना उच्च राजनैतिक संरक्षण के इतने दिन तक खुलेआम नहीं घूम सकता।

 
 
 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर जमशेदपुर के थाना टेल्को में प्राथमिकी बुक पन्ना क्रमांक 19138, प्राथमिकी क्रमांक 84/2019 धारा दिनांक 15.05.2019 धारा 366ए, 376, 376(3), 376 डी डी, 120 बी भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। इस दुराचार में ब्रह्मानंद नेताम के साथ भाजपा नेता दीपांकर सिन्हा, नरेश सोनी भी था। ब्रम्हानंद नेताम सहित इन भाजपा नेताओं ने एक 15 साल की नाबालिग मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया था। पीड़िता के द्वारा अदालत में धारा 164 के बयान में दिये बयान में ब्रम्हानंद नेताम का नाम लिया साथ ही मामला नाबालिग और पॉस्को एक्ट का था तो इसकी विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंह भूमि, जमशेदपुर के द्वारा दी गयी पुलिस अधीक्षक की जांच में भी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। नगर पुलिस अधीक्षक के जांच प्रतिवेदन में 10वें क्रम ब्रम्हानंद नेताम थाना चारामा (छत्तीसगढ़) पूर्व विधायक भानुप्रतापपुर का नाम है। ऐसे अपराधी को भाजपा बचा रही है।

 

 

और भी

रमनराज के आरक्षण विरोधी षडयंत्रों में मूकदर्शक बने भाजपाई, चुनावी लाभ के लिए कर रहे अनर्गल बयानबाजी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आरक्षण और पीएससी भर्ती प्रक्रिया पर भारतीय जनता पार्टी के बयान पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण में 4 प्रतिशत की कटौती की। प्रभावित वर्ग से बिना चर्चा बिना सहमति के एससी वर्ग का आरक्षण 16 परसेंट से घटाकर 4 परसेंट किया गया। भाजपा के इस अधिनायकवादी रवैया से व्यथित होकर प्रभावित वर्ग के प्रतिनिधियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। रमन सरकार ने आरक्षित वर्ग के हितों के खिलाफ़ षडयंत्र पूर्वक न्यायालय में आंकड़े छुपाए। विगत दिनों पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम आदिवासी विधायक ननकीराम कंवर ने भी रमन सरकार के आरक्षण विरोधी कृत्य को उजागर किया था। 

 

बिलासपुर उच्च न्यायालय के फैसले में स्पष्ट रूप से वर्णित है कि सीएस और ननकीराम कमेटी के दस्तावेजों को न्यायालय में प्रस्तुत ही नहीं किया गया। कमेटी के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का जिक्र ना शपथ पत्र में था और ना ही 2018 के पूर्व दाखिल मूल जवाब और संशोधित जवाब में। भूपेश बघेल सरकार आने के बाद जब न्यायालय में उक्त दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की अनुमति मांगी गई तो न्यायालय ने इसी आधार पर खारिज कर दिया कि पूर्ववर्ती रमन सरकार को पर्याप्त समय दिया गया था और उक्त दस्तावेजों का जिक्र शपथ पत्र में भी नहीं है। अब छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता केवल चुनावी लाभ के लिए गलत बयानी कर भ्रम फैला रहे हैं।

 

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रमन सरकार के दौरान 15 साल में केवल 9 बार ही पीएससी की भर्ती की गई, अर्थात 6 साल पीएससी की भर्ती ही नहीं हुई। वर्तमान भूपेश बघेल सरकार में पिछले 4 साल में चार बार नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब पांचवी भर्ती प्रक्रिया शुरू किया गया है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्थानीय युवाओं के सरकारी नौकरी के अधिकार को बेचने वाले भाजपाई नियमित और स्थाई भर्ती का विरोध कर अपने युवा विरोधी चरित्र को प्रदर्शित कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली विभाग, राजस्व, वन, पुलिस, सिंचाई विभाग सहित अनेकों विभागों में नियमित भर्ती हो रही है। नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निजी संस्थानों में भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिले हैं। नौकरियों के साथ ही किसान, कृषि मजदूर, वनोपाज संग्राहकों को भी उनका अधिकार मिलने लगा है। छत्तीसगढ़ में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समृद्धि आई है। रमन राज के कुशासन, वादाखिलाफी, कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की कालिख उजागर होने और भूपेश बघेल सरकार के जनहितेषी योजनाओं की लोकप्रियता से मुद्दाविहीन हो चुके भाजपाई अब अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं।

 

 

और भी

जिले में अब तक 11 हजार 909 क्विंटल हुई धान की खरीदी

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खरीफ  विपणन वर्श 2022-23 के तहत राज्य शासन के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर जिले के पंजीकृत किसानों से विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों के जरिये अनवरत रूप से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में इन केन्द्रों में किसानों के धान का उपार्जन किया जा रहा है। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धान खरीदी केन्द्रों में अब तक 11 हजार 909 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र एड़का में 1144.40 क्विंटल, गढ़बेंगाल में 1239 क्विंटल, झारा में 1404.80 क्विंटल, नारायणपुर में 2324.80 क्विंटल, धौड़ाई में 20 क्विंटल, बेनूर में 1763.20 क्विंटल, कुकड़ाझोर में 1096.40 क्विंटल, बाकुलवाही में 863.20 क्विंटल, बिंजली में 1909.20 क्विंटल, छोटेडोंगर में 122 क्विंटल और कन्हारगांव में 22 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसके एवज में किसानों को 2 करोड़ 44 लाख 94 हजार 472 रूपये की राशि उनके खाते में अंतरित कर दी गयी है। इसके साथ ही इन धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त मात्रा पहुंचा दी गयी हैं। 

 
और भी

मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता में पीड़िता का नाम उजागर नहीं किया, उनके खिलाफ भाजपा ने की झूठी शिकायत

 राष्ट्रीय बाल आयोग को पॉक्सो एक्ट के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम पर भी संज्ञान लेना चाहिये

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा तथाकथित रूप से ब्रम्हानंद नेताम मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने में जांच के लिये राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा कांकेर पुलिस अधीक्षक को भेजी गयी नोटिस बेहद ही दुर्भाग्यजनक है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय बाल आयोग को पॉक्सो एक्ट के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम पर संज्ञान लेना चाहिए। जिसे भाजपा ने उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता में पीड़िता का नाम नहीं लिया है बल्कि प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से पीड़िता की पहचान छुपाने की गुजारिश भी की  हैं। भाजपा ने मोहन मरकाम के खिलाफ झूठी शिकायत कर रेप गैंगरेप पॉक्सो एक्ट और देह व्यापार में धकेलने के आरोपी ब्रह्मानंद नेताम के मामले में भानूप्रतापपुर की जनता का ध्यान भटकाने का षड्यंत्र किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोपी ब्रह्मानंद नेताम के मामले को सार्वजनिक कर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाये है। क्योंकि 2019 में जब भाजपा की सरकार थी रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तो पीड़िता की आवाज को दबाया गया कुचला गया उसके साथ अन्याय किया गया और आरोपी को बचाया गया है।

 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक भाजपा नेता पर 15 साल की मासूम के साथ सामूहिक अनाचार का आरोप है उसके ऊपर मासूम को जबरिया देह व्यापार में धकेलने का अपराध दर्ज है। पास्कों एक्ट में मुकदमा दर्ज है। वह खुलेआम घूम रहा है। भाजपा उसे अपना प्रत्याशी बनाई है उनके ऊपर बाल संरक्षण संरक्षण आयोग को नोटिस देना चाहिये। इस पर आयोग ने अभी तक कोई कार्यवाही नही किया।

 

 

और भी

ईंट भट्ठे में काम कर रही थी अस्पताल से लापता छात्राएं...

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के ओरछा ब्लॉक में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं आदर्श कन्या शिक्षा परिसर की 4 छात्राएं अचानक 13 नवम्बर को लापता हो गई थी। इन छात्राओं के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने 2 दिन बाद ओरछा थाने में छात्राओं के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस छात्राओं की खोजबीन में जुट गई। हाल ही में इन छात्रों को तमिलनाडु से रेस्क्यू किया गया।

 

वही इस मामले के संज्ञान में आने के बाद नारायणपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्राशासन के द्वारा 8 सदस्यीय दो टीम बनाई गई। जिसके बाद इस मामले की पतासाजी करते हुए टीम तमिलनाडु के नामक्कल डिस्ट्रिक पहुच गई। जहां पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ईट भट्टे में छापेमारी की गई। जहां पर छात्रावास से गायब हुई चारो छात्राएं ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य कर रही थी।

 

 इस छापेमारी के दौरान टीम ने नारायणपुर जिले के 6 बच्चो सहित , बास्तानार के 9 और कोंडागांव के 1 बच्चे को रेस्क्यू किया जिसके बाद तत्काल टीम द्वारा 16 बच्चो को वापस लाया गया है। जिसमे 12 लड़कियां और 4 लड़के शामिल हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए नारायणपुर कलेक्टर ने छात्रावास में पदस्त दोनों महिला अधीक्षिका को निलम्बित कर दिया है। इसके साथ ही छात्रावास में हुए इस हादसे को देखते हुए कलेक्टर ने सख्त करवाई करने के आदेश दिए है।

 

 

और भी

सड़क दुर्घटना में आरक्षक दंपत्ति की मौत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पिकप वाहन की ठोकर से हुए सड़क हादसे में पुलिस आरक्षक और उसकी पत्नी की मौत हो गयी है।  ये मामला अभनपुर थाना का है। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान आरक्षक की पहचान विजय राजपूत और उसकी पत्नी आरती राजपूत के रूप में हुई। मृत दंपति अपनी कार से पारिवारिक शादी से बिलासपुर से धमतरी वापस लौट रहे थे तब ये हादसा हुआ अभनपुर के पास हुआ।  बिलासपुर से लौटते वक़्त बिलासपुर-रायपुर रोड में अभनपुर-निमोरा के पास एक पिकप वाहन ने पीड़ित दमपत्ति की कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी जिसमे आरक्षक की पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी वहीँ इलाज के दौरान आरक्षककी धमतरी के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। 

 
और भी

मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई, एक की मौत

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश की राजधानी रायपुर में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया है। ये मामला पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र के भांठागांव का है।  

पुलिस ने बताया कि ये घटना भाटागांव ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर को तब हुई ज़ब दो बाइक सवार पहले आपस में टकरा गए जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और एक बाइक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।   वहीं दूसरा युवक घायल हो गया जिसे फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

 

और भी

खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 1 की मौत, 1 घायल

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पटेवा में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया है। ये मामला खड़िया नवागांव (पटेवा) का है।  मिली जानकार के अऩुसार पटेवा एनएच-53 तोरला पड़वा राजधानी ढाबा के पास ट्रेलर खड़ा था। थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक आकर ट्रेलर से टकराई।

खबरे और भी :- सड़क दुर्घटना में आरक्षक दंपत्ति की मौत

इस हादसे में बाइक चालक लखन खड़िया नवागांव (पटेवा) निवासी का मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया जिसे फ़ौरन अस्पताल पहुंचाया गया। 

और भी

अमलेश्वर-निसदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बने राज्य के पहले एनक्यूएएस सर्टिफाइड उप स्वास्थ्य केंद्र

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर एनक्यूएएस (National Quality Assurance Standard) सर्टिफिकेशन हासिल करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर और रायपुर जिले के निसदा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण और मूल्याकंन के बाद एनक्यूएएस प्रमाण-पत्र जारी किया है। राज्य के 57 शासकीय अस्पतालों को अब तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र से नवाजा जा चुका है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सेवाओं के मूल्यांकन में अमलेश्वर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र को 94 प्रतिशत और निसदा को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों का इस वर्ष जुलाई में केंद्रीय टीम द्वारा मूल्यांकन किया गया था। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केन्द्रों का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन 12 मानकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए संस्था द्वारा सेवा प्रदायगी, मरीज संतुष्टि, क्लिनिकल सर्विसेस, इनपुट, संक्रमण नियंत्रण, सपोर्ट सर्विसेस, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन में खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

प्रदेश के कुल 57 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र श्री
प्रदेश के कुल 57 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्राप्त हो चुका है। इनमें  दस जिला अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,12 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन का उद्देश्य अस्पतालों की सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है।

 

 

और भी

छत्तीसगढ़ी भाखा हमर अभिमान हे : भूपेश बघेल

 मुख्यमंत्री ने दी छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की बधाई

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि “छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद ले छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन। ’जतका मान हमन ला अपन छत्तीसगढ़ महतारी उपर हे ओतके हमर मातृ भासा छत्तीसगढ़ी बर घलो होना चाही। छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही”।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैैं। राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है।

 

 

और भी

सीएम भूपेश बघेल ने आईटी-ईडी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई की दी चेतावनी

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार शाम ट्वीटर पर कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने आयकर और ईडी दोनों एजेसियों का नाम लेकर लिखा है।  कि राज्य के लोगों से पूछताछ करते हुए अगर कोई ज्यादती की जाएगी तो राज्य उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ऐसी शिकायतें मिलने की बात भी लिखी है।

बताया जा रहा है कि एक एजेंसी की पूछताछ के बाद एक व्यक्ति ने पुलिस में जाकर बदसलूकी की शिकायत की है। उसके बाद ही मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने एजेंसियों द्वारा पूछताछ के दौरान लोगों से हिंसा करने की बात भी लिखी है।

वहीं इस मामले में अभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का पक्ष सामने नहीं आया है।

 

मुख्यमंत्री ने लगातार कई ट्वीट किए, जो इस प्रकार है-


केंद्रीय एजेंसियां देश के नागरिकों की ताकत होती हैंयदि इन ताकतों से नागरिक डरने लगें तो निश्चित ही यह नकारात्मक शक्ति देश को कमजोर करती है।

ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करेंहम इसका स्वागत करते हैं।

लेकिन जिस प्रकार से ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी कृत्य सामने आ रहे हैंवो बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।

 
 

लोगों को वहीं समन देकर जबरन घर से उठानाउनको मुर्गा बनानामारपीट कर दवाब डालकर मन चाह बयान दिलवाने को बाध्य करनाआजीवन जेल में सडऩे की धमकी देनाबिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखना जैसे गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

 
 

स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना सीआरपीएफ को साथ लेकर छापा मारी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत प्राप्त हुई है कि कुछ लोगों को रॉड से पीट रहे हैंकिसी का पैर टूटा है तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया है।

 
 

इन घटनाओं से प्रदेश की जनता बहुत गुस्से में है। राजनीतिक षड्यंत्र की पूर्ति के उद्देश्य से झूठे प्रकरण बनाने का खेल प्रतीत हो रहा है।

अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार को इन सब घटनाओं की जानकारी दी जाए और अवैधानिक कृत्यों पर रोक लगायी जाए।

 
 

 

जिससे भी पूछताछ होउसकी वीडियोग्राफी हो। विधिक ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा।


 

 

और भी

मुख्यमंत्री ने ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि 28 नवम्बर समता दिवस के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि महात्मा फुले समाज को अंधविश्वास और कुप्रथाओं से मुक्त करना चाहते थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था और उस पर आधारित भेदभाव के प्रबल विरोधी थे। उन्होंने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की।


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज को कुरीतियों से मुक्ति दिलाने के लिए  सभी वर्गों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने महिला शिक्षा को भी बढ़ावा दिया और अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सावित्रीबाई फुले को शिक्षा प्रदान की, जो भारत की पहली अध्यापिका बनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की सेवा भावना और विचार मूल्य हमें सदा दीन-दुखियों की सेवा और समाज में समता स्थापित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

 

 

और भी

ब्रह्मानंद पर झूठा आरोप लगा आदिवासी अस्मिता का मजाक उड़ा रही कांग्रेस : गिरवर निराला

 बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोपों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। वही विधानसभा बिलाईगढ़ भाजपा नेता एवं समाजसेवी गिरवर निराला ने मीडिया से चर्चा के दौरान आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने यह प्रयास किया है। लोगों का चरित्र हनन करना कांग्रेस के चरित्र में है। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर कांग्रेस पार्टी द्वारा झूठा बेबुनियाद आरोप लगाया है। यह आरोप कांग्रेस ने अपनी सियासत चमकाने की कोशिश की है। यह झूठा आरोप प्रदेश के आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बनाकर किया है। भारतीय जनता पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह समझ चुकी है कि वह भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम से कांग्रेस बुरी तरह हार रही है। इसी डर से के चलते अब बौखलाहट में भाजपा उम्मीदवार पर अनर्गल बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने यदि विकास कार्य किया होता तो आज भाजपा से हार के डर से झूठा आरोप लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस प्रकार की गंदी राजनीति करना ही कांग्रेस का वास्तविक चरित्र है। कांग्रेस चाहे जितने झूठे पैतरे अपना ले, भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव जीत नहीं पाएगी।

 

 

और भी

ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौतट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर की इंजन में दबकर मौत हो गई। ड्राइवर धर्मेंद्र विश्वकर्मा ट्रैक्टर लेकर झगड़ाखांड से धनौली की ओर आ रहा था। फिलहाल फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

खबरे और भी :- खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 1 की मौत, 1 घायल

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर में 2 मजदूर बैठे हुए थे। ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी। जैसे ही वो धनौली के पास पहुंचा कि ड्राइवर ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सका और वो पलट गया। दोनों मजदूरों में से एक घासीराम इंजन के नीचे दब गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबरे और भी :- मोटरसाइकिल ट्रक से टकराई, एक की मौत

वहीं दूसरे मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ड्राइवर हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे खेत में जाकर पलट गया था।

खबरे और भी :- सड़क दुर्घटना में आरक्षक दंपत्ति की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को सीधा करवाया। पुलिस ने मृत मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

और भी

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की बिगड़ी तबीयत, चेकअप कराने पहुंचे अस्पताल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तबीयत खराब होने पर शुक्रवार देर रात उन्हें एक निजी अस्पताल में लाया गयाजहां चेकअप के बाद छुट्टी दे दी गई।

पूर्व सीएम रात में असहज महसूस करने पर रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे थे। जांच में सब कुछ सामान्य पाए जाने पर छुट्टी कर दी गई है। इस समय वे घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, रमन सिंह को घबराहट महसूस हो रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉ. रमन सिंह को शनिवार दोपहर तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। रूटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।


 

और भी

बस ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शहर के उर्दना में शुक्रवार सुबह यात्री बस और बाइक भिड़ने की घटना में पति का उपचार कराने हॉस्पिटल जा रही ओडिशा की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीबद्ध किया है। इस संबंध में नगर कोतवाल शनिप रात्रे ने बताया कि मूलतः पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के टपरिया से 8 किलोमीटर दूर ग्राम कुचेडेगा निवासी डमरूधर पंडा (60 साल) वन विभाग में सेवारत है। चूंकि, डमरूधर की तबियत सही नहीं है, इसलिए वह अपनी 57 वर्षीया पत्नी शांति पंडा को शुक्रवार सुबह मोटर सायकिल में बैठाकर उपचार के सिलसिले में जिंदल हॉस्पिटल आने के लिए कुचेडेगा से रवाना हुआ।

मोटर सायकिल सवार पंडा दम्पत्ति संबलपुरी के शॉर्टकट रास्ते से रेगड़ा और पुलिस लाईन होकर उर्दना होते हुए जिंदल हॉस्पिटल जा रहे थे। वहीं, पूर्वान्ह लगभग 11 बजे घरघोड़ा की तरफ से यात्रियों को लेकर रायगढ़ आ रही सफेद रंग की बस के लापरवाह चालक ने अपेक्षाकृत तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उनको ठोक दिया। मुख्य मार्ग में यात्री बस और मोटर सायकिल की टक्कर होने से दुपहिया वाहन सवार पंडा दम्पत्ति गिर गए। अतिव्यस्त मार्ग में हुए इस हादसे को देख आसपास के लोग सकते में आ गए। सड़क दुर्घटना में डमरूधर तो बाल-बाल बच गए, मगर शांति बुरी तरह घायल हो गई। इस बीच मौका पाते ही बस चालक निकल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मौके की नजाकत को भांप 112 नंबर डायल कर रोड एक्सीडेंट की सूचना देते हुए मदद की मांग की। कुछ ही देर में एम्बुलेंस आने पर डमरूधर अपनी गंभीर रूप से सांसें ले रही अपनी पत्नी को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां शान्ति की जिंदगी खत्म हो गई। फिलहाल, अस्पताल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस भादंवि की धारा 304 ए के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए फरार बस चालक की सरगर्मी से खोजबीन कर रही।

 

 

और भी